Press ESC to close

रॉ व्हे प्रोटीन क्या है, फायदे और उपयोग : Raw Whey Protein

दोस्तों ,आजकल रॉ व्हे प्रोटीन (RAW WHEY PROTEIN) के बारे में बहुत ज्यादा चर्चा की जाती है,इसे लेने की सलाह दी जाती है. तो आप सभी भी सोच रहे होंगे कि आखिर रॉ व्हे प्रोटीन (RAW WHEY PROTEIN)  क्या चीज है। इसके फायदे क्या है। क्या इसके नुकसान भी हो सकते हैं। इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है

आज के इस लेख में हम यह सारी बात करेंगे कि रॉ व्हे प्रोटीन (RAW WHEY PROTEIN) आखिर क्या चीज है। हमें कैसे सेवन करना चाहिए?

रॉ व्हे प्रोटीन (RAW WHEY PROTEIN)  के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि व्हे प्रोटीन आखिर क्या चीज है जो लोग पहली बार व्हे प्रोटीन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर व्हे प्रोटीन क्या चीज है, कैसे बनता है और कहां से आता है

अगर कहा जाए तो व्हे प्रोटीन दूध से प्राप्त होता है जब दूध को पनीर या दही बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जो शेष पानी बन जाता है उसे वे प्रोटीन कहा जाता है। 

बाद में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में इसे माइक्रोफाइल्ट्रेशन और अल्ट्राफिल्ट्रेशन के साथ तैयार किया जाता है और इसे सुखाया जाता है। व्हे प्रोटीन प्रोसेसिंग में फालतू की चीजें जैसे की फैट और अशुद्धियां निकाल दी जाती है और शुद्ध  वेह प्रोटीन हमारे पास बच जाता है।

व्हे प्रोटीन 2 तरह का होता है एक व्हे प्रोटीन कंसंट्रेट ( Whey Protein Concentrate) और दूसरा व्हे प्रोटीन आइसोलेट (Whey Protein Isolate)

young bodybuilder

व्हे प्रोटीन मांसपेशियों में नए प्रोटीन के उत्पादन और मांसपेशियों की तोड़ फोड़ को रिकवरी करने में सहायता करता है । अगर आप जिम जा रहे हैं और कोई सप्लीमेंट लेना चाहते हैं तो व्हे प्रोटीन से बढ़िया सप्लीमेंट कोई नहीं हो सकता। 

तो आज हम बात करते हैं कि रॉ व्हे प्रोटीन (RAW WHEY PROTEIN) लेना फायदेमंद है या नहीं रॉ व्हे प्रोटीन  को हम कच्चा व्हे प्रोटीन भी कह सकते हैं। 

जो आप रॉ व्हे प्रोटीन इस्तेमाल करते हैं, उसे भी प्रोसेस किया जाता है। उसमें कई तरह की चीजें डाली जाती हैं जैसे कि फ्लेवर ,एंजाइम ,स्वीटनर इत्यादि  और बाद में प्रोसेस किया जाता है और उस प्रोसेसिंग के बाद आपको  व्हे प्रोटीन ब्लेंड (Whey Protein Blend )  या   व्हे प्रोटीन कंसंट्रेट मिलता है। 

व्हे प्रोटीन ब्लेंड में व्हे प्रोटीन कंसंट्रेट और व्हे प्रोटीन आइसोलेट इस्तेमाल किया जाता है।

रॉ व्हे प्रोटीन क्या है। What is Raw Whey Protein

रॉ व्हे प्रोटीन ऐसे ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ना तो कोई एंजाइम डाले जाते हैं। ना ही कोई फ्लेवर डाला जाता है। यह ऐसे का ऐसे ही पैक कर दिया जाता है और आप इसे अपनी मर्जी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी पसंद का फ्लेवर डाल सकते हैं। रॉ व्हे प्रोटीन में कम से कम 80% तक प्रोटीन पाया जाता है। शेष 20% कार्बोहाइड्रेट और फैट होती है। 

अगर रॉ व्हे प्रोटीन को आप कार्बोहाइड्रेट के बिना चाहते हैं तो रॉ व्हे प्रोटीन आइसोलेट भी उपलब्ध है जो थोड़ा सा महंगा रहता है। इसमें 90% तक प्रोटीन पाया जाता है। 

रॉ व्हे प्रोटीन लेना सुरक्षित है या नहीं | Is Raw Whey Protein Safe 

दोस्तों रॉ व्हे प्रोटीन (RAW WHEY PROTEIN) लेना पूरी तरह से सुरक्षित है। जैसे आप सिंपल व्हे प्रोटीन लेते हैं। वैसे ही रॉ व्हे प्रोटीन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप कोई भी फ्लेवर अपनी मर्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं और रोज रोज कोई अलग-अलग फ्लेवर का मज़ा भी ले सकते हैं।

इसमें प्रोटीन की मात्रा भी ज्यादा मिलती है। अगर आप कोई चॉकलेट फ्लेवर का प्रोटीन लेते हैं। उसकी तुलना  में रॉ व्हे प्रोटीन में आपको ज्यादा प्रोटीन मिलती है। इसमें अलग से पाचन एंजाइम, फ्लेवर, अन्य एडिटिंग नहीं होते 

अगर आपको किसी चीज से एलर्जी हो तो वह भी नहीं होती। यह पूरी तरह से लेक्टोज़  फ्री होता है। कुछ लोग लेक्टोज इनटोलरेंट होते हैं तो उन्हें भी यह लेना चाहिए। 

क्या रॉ व्हे प्रोटीन पचने योग्य है? Is Raw Whey Protein good in Digestion

दोस्तों जैसा कि मैंने बताया कि रॉ व्हे प्रोटीन में एंजाइम  इत्यादि नही  डाले जाते हैं तो रॉ व्हे प्रोटीन आपको ऐसे ही इस्तेमाल करना पड़ता है तो यह आपकी पाचन क्रिया पर निर्भर करता है कि रॉ व्हे प्रोटीन कितनी जल्दी पचता है।

वैसे तो रॉ व्हे प्रोटीन की बायोअवेलेबिलिटी (Bioavailability) बहुत ज्यादा होती है। यानी कि बहुत जल्दी पचता है तो इसलिए आपको यह चीज सोचने की यह चीज नहीं सोचने की मुझे पचेगा  या नहीं। 

young man doing workout

व्हे प्रोटीन के लिए पोषण संबंधी जानकारी : Raw Whey Nutritional Facts

प्रोटीन ( Protein)24 g
बीसीएए (BCAAs)5.2 g
ईएए (EAA) 11.2 g
ग्लूटॉमिक अम्ल (Glutamic Acid)4.2 g
प्रोटीन % (Protein %) per Serving80.0
किलो कैलोरी ( Kilo Calories)122

रॉ व्हे प्रोटीन के फायदे  : Raw Whey Protein Benefits in Hindi

मसल बिल्डिंग करना 

अगर आप जिम जा रहे हैं, मसल गेन करना चाहते हैं तो रॉ व्हे प्रोटीन में सभी आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो कि मसल रिकवरी और मसल गेन करने में बहुत ज्यादा फायदा करते हैं तो इसलिए अगर आप रॉ व्हे प्रोटीन इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। 

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है 

दोस्तों अगर आपका मेटाबॉलिज्म स्लो है तो आप रॉ व्हे प्रोटीन लेना स्टार्ट करें। रॉ व्हे प्रोटीन पचने में थोड़ा सा ज्यादा वक्त लग जाता है जिससे कि आप के मेटाबॉलिज्म को और ज्यादा मजबूती मिलती है और ज्यादा तेज होता है। 

किफायती है

 रॉ व्हे प्रोटीनअन्य व्हे प्रोटीन के मुकाबले बहुत ज्यादा किफायती भी होता है तो इसलिए अगर आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं  व्हे प्रोटीन खरीदने के और आप 100% शाकाहारी हैं तो आप रॉ व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि काफी ज्यादा फायदेमंद सौदा है

इम्यूनिटी को बढ़ाता है

दोस्तों प्रोटीन हमारी बॉडी के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। प्रोटीन हमारा ममसल तो बढ़ाता ही है। इसके साथ-साथ हमारी इम्यूनिटी यानी की रोग परतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी बहुत ज्यादा फायदा करता है तो इसलिए अगर आप जल्दी बीमार हो जाते हैं। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आपको रॉ व्हे प्रोटीन लेना चाहिए। 

जैसे मर्जी इस्तेमाल करें 

दोस्तों अगर आप  और व्हे प्रोटीन लेते हैं तो आप सिर्फ एक ही फ्लेवर के साथ जुड़ जाते हैं तो रोज एक ही फ्लेवर पीकर आप थक भी जाते हैं और मन भी ऊब जाता है। परन्तु  रॉ व्हे प्रोटीन आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी मनपसंद का फल डालकर शेक बना सकते हैं। पुडिंग बना सकते हैं या फिर ओट्स  में डाल कर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं । 

रॉ व्हे प्रोटीन के कुछ बेहतर ब्रांड : Best Raw Whey in India

ये भी पढ़े