बाजरे की रोटी: सर्दियों का सबसे ताकतवर सुपरफूड! फायदे जानकर हैरान रह जाओगे

भारत में कई तरह की रोटी खाई जाती है जैसे की गेहुं, मक्की, बाजारा इत्यादि , तो आज हम बाजरे की रोटी के बारे में बात करेेंगे, जो की भारत में पारम्परिक तौर पर इस्तेमाल की जाती है। यह सबसे स्वादिष्ट, पौष्टिक और फाइबर से भरपुर रोटियों में से एक है। 

सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है और ग्रामीण इलाको में सर्दियों से इसे खाया जाता है। अगर आप इसे अपने Daily Diet में शामिल करते हैं तो आपको काफी ज्यादा फायदे मिलेंगे जैसे कि  

  • वजन घटाने में 
  • डाइबिटीज़ को कंट्रोल करने में 
  • पाचन तंत्र को मजबूत करने में 

बाजरे की रोटी में मौजूद पौष्टिक तत्व। Nutrients Present in Bajra Roti

बाजारा एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। जिसमे भरपुर फाइबर, प्रोटीन और मिनिरल मिल जाते हैं। 100 ग्राम

 हर 100 ग्राम बाजरा में मिलता है—

  • फाइबर – 8–10 ग्राम
  • प्रोटीन – 12 ग्राम
  • आयरन – 8 mg
  • मैग्नीशियम – 114 mg
  • पोटैशियम – 195 mg
  • एंटीऑक्सिडेंट – उच्च मात्रा में
  • ग्लूटेन – 0%

यही कारण है कि बाजरे की रोटी शरीर को मजबूत बनाती है और कई बीमारियों का रिस्क कम करती है।

बाजरे की रोटी खाने के फायदे। Baajre Ki Roti Ke Fayde

डाइबिटीज़  कंट्रोल करें। Control Diabetes

बाजरे की रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) कम होता है यानी यह खून के शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है। जिससे कि  आपका ब्लड शुगर स्थिर राहता है और इन्सुलिन स्पाइक  नहीं करता । यही करण है की यह डाइबिटीज़  वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद मानी  जाती है। 

वजन घटाने में फायदेमंद। Beneficial in weight loss.

बाजरे की रोटी में उच्च फाइबर पाया जता है जो कि पाचन की गति को धीमा करता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती जिससे की आप ओवर ईटिंग से बचते हैं और वजन कम करने में आपको मदद मिलती है। अगर आपको वजन नियंत्रित करना चाहते हैं उसमें भी यह काफी लाभदायक सिद्ध होती है तो वजन घटाने के लिए गेहुं की रोटी से यह बेहतर विकल्प माना गया है। 

weight loss

सर्दियों में शरीर को गर्म रखें। Keep the body Warm in Winter.

जैसा हमने शुरू में बताया की बाजरे  की तासीर गर्म होती है तो सर्दियों में इसे खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में गर्मी पैदा करती है। इसी वजह से इसे सर्दियों में खाया जता है। आपको ठंड का एहसास कम होता है। अगर आपके ठंड की वजह से जोड़ दर्द करते हैं तो आपको राहत मिलती है और सर्दी, खांसी, जुकाम वागैरा भी नहीं होता। 

दिल के लिए फायदेमंद | Beneficial for the Heart

बाजरे  में मैग्निशियम,पोटाशियम और अच्छे फैट्स होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं जिससे की बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और बीपी का खतरानहीं रहता।  इसी वजह से दिल के लिए यह फायदेमंद मानी जाती है तो दिल के मरीजों को बाजारे की रोटी जरुर खानी चाहिए। 

पाचन शक्ति बढ़ाएं। Increase Digestion Power

बाजारे की रोटी में फाइबर ( Dietary Fiber) उच्च मात्रा में पाया जता है जो कि आंतों की सफाई करता है और पाचन तंत्र मजबूत करता है। इससे आपके पाचन सही रहता है। कब्ज़ से राहत मिलती है, गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती और पेट हल्का महसूस होता है तो अगर आपको कब्ज गैस एसिडिटी की समस्या है तो एक बाजरे  की रोटी जरुर खायें। 

हडि्डयां और मांसपेशियों को मजबूत बनाएं। Strengthen Bones and Muscles.

बाजारे में कैलशियम, फॉस्फोरस और मैग्निशियम भरपूर होता है। यह हड्डियों को तो मजबूत बनाता ही है, इसके साथ-साथ मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। अगर आपको गठिया रोग है तो गठिया में भी यह राहत देता है। बच्चों और बुजुर्गओं के लिए बेहतरीन विकल्प है। 

एनीमिया में फायदेमंद | Beneficial in Anemia

बाजरा आईरन (Iron) का अच्छा स्रोत है। ईसलिए अगर खून की कमी है, एनीमिक है आप., तो यह खून की कमी को पूरा करता  है, हेमोग्लोबिन बढ़ाता है और कमजोरी और थकान को दुर करता है। 

ग्लूटेन फ्री आटा | Gluten free flour

जिन्हें ग्लूटेन (Gluten) से एलर्जी है जैसे की गेहुं की रोटी में ग्लूटेन होता है जिससे की कुछ लोगों को एलर्जी होती है या पेट के लिए सही नहीं रहता तो उनके लिए भी यह अच्छा विकल्प है. इससे पेट हल्का फील होता है और ब्लोटिंग नहीं होती। 

बाजारे की रोटी खाने का सही समय 

सर्दियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद रहती है। 

  • बाजरे की रोटी आप लंच में खा सकते हैं या रात को भी खा सकते हैं 
  • लेकिन बाजरे  की रोटी के साथ अगर आप लस्सी पीएंगे तो आपके लिए ज्यादा फायदा  होगा। क्योंकी कुछ लोगों का कोई खुश्की हो सकती है। 

बाजरे  की रोटी कैसे खायें? How to eat Bajra Roti?

  • बाजरे  की रोटी, गुड और घी 
  • बाजरे की रोटी और सरसों का साग, 
  • बाजरे  की रोटी और दाल 
  • बाजरे  की रोटी और दही (गर्मी में) 

बाजरे की रोटी खाने के नुकसान | Disadvantages of eating Bajra Roti

बाजरे की रोटी जहां फायदे देती है वहीं कुछ लोगों को नुकसान भी पहुंचा सकती  है। 

  • अधिक खाने से गैस बन सकती है। 
  • रात में ज़्यादा खाने पर पचने में देर लगती है क्योंकी इसमें फाइबर बहुत ज्यादा पाया जता है 
  • कच्ची तासीर होने के कारण कभी-कभी बाद में गर्मी महसूस हो सकती है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *