काली चाय (Black Tea) पीने का फायदे और नुकसान

काली चाय (Black Tea) पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, क्योंकी इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपुर होती है। यह आपके वजन घटाने से लेकर बाल, त्वचा और डाइजेशन इन सभी को अच्छा फायदा देती है। काली चाय (Black Tea) में एंटीऑक्सीडेंट, कैफीन और पॉलीफेनॉल ज्यादा पाए जाते हैं। 

अगर आप इसमें अदरक काइस्तेमाल करेेंगे तो आपको और ज्यादा फायदे देखने को मिल सकते हैं तो चलीये बात करते हैं काली चाय (Black Tea) पीने के फायदों के बारे में 

काली चाय (Black Tea) के फायदे | Black Tea Benefits 

वजन घटाने में फायदेमंद 

काली चाय (Black Tea) आपके वजन घटाने में बहुत ज्यादा फायदेमंद है. यह फैट बर्निंग एंजाइम को एक्टिव करती है जिससे की वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप मोटापे  शिकार है तो वर्कआउट से 30 मिनट पहले काली चाय पीने से अच्छा फायदा मिलता है.

दिल के लिए फायदेमंद 

काली चाय (Black Tea) यानी कि ब्लैक टी एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करती है। यह ब्लड प्रेशर को कम करते हुए दिल के रोग के जोखिम को भी कम करती है। 

पाचन के लिए फायदेमंद 

काली चाय (Black Tea) आपके पाचन को भी अच्छा करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और डाइजेस्टिव एंजाइम आपके पाचन को अच्छा करते हैं। पेट में होने वाली गैस, ब्लोटिंग और indigestion को कम करने का फायदा मिलता है तो अगर आपका खाया पिया अच्छे से पचता नहीं है तो कली चाय में थोड़ा सा निंबू डालकर पीने से अच्छा फायदा मिलता है। 

बालो के लिए फायदेमंद 

काली चाय (Black Tea) में प्रयाप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन मौजूद होती है, जो कि बालो के लिए भी फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट बालो  की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। तो अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या बालबढ़ते नहीं है तो आपको काली चाय (Black Tea) फायदा  दे सकती है। इसके अलावा इसमें  कैफीन अधिक मात्रा  में पाई जाती है जो की बालो के ग्रोथ में हेल्प करती है। 

डाइबिटीज़ में फायदेमंद 

काली चाय (Black Tea) डाइबिटीज़ पेशेंट के लिए भी फायदेमंद है. जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल बैलेंस नहीं रहता तो इन्सुलिन की सेंसिटीविटी को बेहतर करती है. जिससे की आपका ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रहता है और आप डाइबिटीज़ के शिकार नहीं होते। 

स्ट्रेस और मूड के लिए 

अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें स्ट्रेस ज्यादा हो जाता है या आपका मूड आपका मूड सही नहीं है तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो कि स्ट्रेस  को कम करता है और आपके मूड को बेहतर करने का मदद  करता है. मूड को बेहतर बनाने के लिए भी आप काली चाय (Black Tea) का सेवन कर सकते हैं। 

फोकस बढ़ाता है

काली चाय (Black Tea) में अमीनो एसिड और ल थिअनिन पाया जता है जो की आपके फोकस को और ज्यादा केंद्रित करने का मदद करता है, तो अगर आप कोई ऐसा कम करते हैं या पढ़ाई कर रहे हैं, जिसमें की फोकस ज्यादा चाहिए तो आप ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं. जिससे कि आपका दिमाग स्थिर रहता है और ऊर्जा भी बनी रहती है। 

काली चाय (Black Tea) पीने के नुकसान 

जहां काली चाय पीने के फायदे हैं, वही कुछ नुकसान भी हो सकते है जैसे कि 

  • ज्यादा कैफीन पीने से आपको बेचैनी या फिर दिल की धड़कन बढ़ सकती है। 
  • ज्यादा काली चाय (Black Tea) पीने से पेट में एसिडिटी भी हो सकती है.
  • काली चाय रात को पीने से आपकी नींद खराब हो सकती है । 
  • काली चाय (Black Tea)आपके आयरन अब्सॉर्प्शन को भी कम कर सकती  है। 

दिन में कितनी मात्र में काली चाय (Black Tea) पी सकते हैं। 

दिन में आप 1 से 2 कप काली चाय पी सकते हैं. कोशिश करें की बिना चीनी वाली या शहद वाली पिए जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। 

निष्कर्ष  

काली चाय (Black Tea) को कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट का भरपुर स्रोत माना जाता है. अगर आप दूध वाली चाय पीते हैं तो उसकी जगह अगर काली चाय पीएंगे तो यह वजन घटाने के साथ-साथ बाल, दिल, स्किन के लिए भी फायदेमंद ह. अपनी डायट में दिनमें एक से दो कप Black Tea को एड करके देख सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *