सर्दियों में हमें बाजार में कई तरह की नई चीजें देखने को मिलती है जिन्हें खाने का मन भी करता है और जी भी ललचाता है।और वह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती हैं तो ऐसे ही एक चीज के बारे में बात करते हैं जिसका नाम है हरा लहसुन
लहसुन तो वैसे हम साल भर खाते हैं, लेकिन हरा लहसुन सिर्फ सर्दियों में एक 2 महीने के लिए ही आता है और फायदे हमें पूरे साल के लिए दे जाता है। यह हमें कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति तो देता है, इसके साथ साथ खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। आज के लेख में बात करेंगे हरा लहसुन (Green Garlic) के फायदों के बारे में और कब और कैसे खाना चाहिए?
हरे लहसुन के फायदे। Green Garlic Benefits
वजन घटाने में फायदेमंद | Good for Weight Loss
हरा लहसुन वजन घटाने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें कैलरी कम होती है, और इसमें कुछ ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं , जिससे कि खाया पिया अच्छे से पचता है और पेट को कम करने में भी मदद करता है।
स्किन के लिए फायदेमंद| Beneficial for Skin
सर्दियों में हमारी स्किन बहुत ड्राई हो जाती है तो इसमें कई ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। यह सर्दियों में होने वाले दाग धब्बों से हमारी स्किन को बचाता है। इसके अलावा हरा लहसुन स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
इंफेक्शन से बचाता है | Prevents Infections
वैसे तो हम हरा लहसुन इन्फेक्शन से बचने के लिए ही खाते हैं। सर्दियों में इन्फेक्शन और बैक्टीरिया का खतरा थोड़ा बढ़ जाता है तो हरा लहसुन खाने से हमें इंफेक्शन वगैरह नहीं होती क्योंकि इसमें कई तरह की एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है तो दिन में 2-4 हरे लहसुन की कलियां जरूर खानी चाहिए या फिर इसे पराठे में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है | Boosts the Immunity System
हरा लहसुन हमारे इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर में होने वाली इन्फेक्शन से हमें बचाता है। सर्दियों में अक्सर आपने देखा होगा कि इंफेक्शन वजह से सर्दी, खांसी, जुकाम हो जाता है तो हरा लहसुन खाने वालों को यह नहीं होता।
मर्दों के लिए फायदेमंद | Increases Mens Stemina
हरा लहसुन मर्दों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके ब्लड सरकुलेशन को तेज करता है जिससे कि शादीशुदा मर्दों को फायदा मिलता है और बेड पर अच्छा परफॉर्म कर पाते हैं तो सर्दियों में हरा लहसुन जरूर खाना चाहिए।
हरा लहसुन कैसे खाएं | How to Eat Green Garlic
- हरा लहसुन अपनी सब्जी में इस्तेमाल कर सकते हैं, पराठे में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हरे लहसुन को छोटा छोटा काट कर आप सलाद या फिर सूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हरे लहसुन की चटनी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है जो कि खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।
हरा लहसुन किन बीमारियों को दूर करता है? What diseases does Green Garlic Cure
- हरे लहसुन में मौजूद एंटी बैक्टीरियल एंटी वायरल गुण सर्दी खांसी को दूर करता है और गले की खराश से भी फायदा मिलता है।
- हरा लहसुन डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में फायदा रहता है और शरीर के ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।
- इसमें कैंसर रोधी गुण भी पाए जाते हैं जो कि कई रिसर्च में देखा गया है।
- लहसुन खाना आपके दिल के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि आपके कोलेस्ट्रोल को बैलेंस करता है तो हारा लहसुन भी इसी में आपको फायदा देता है।
- अगर सर्दियों में आपको कब्ज हो जाती है तो पेट के लिए यह रामबाण औषधि माना जाता है।
हरा लहसुन किन लोगों को नहीं खाना चाहिए| Who should not eat green garlic?
- कुछ लोगों को हरे लहसुन से एलर्जी हो सकती है। इसलिए आप हरे लहसुन का सेवन सोच समझकर ही करें।
- जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है, हरा लहसुन ज्यादा खाने से पेट में एसिडिटी भी हो सकती है।
- हरे लहसुन को ज्यादा नहीं पकाना चाहिए। ज्यादा पकाने से इसकी गुण भी खराब हो सकते हैं।
यह भी पढ़े
हींग के फायदे, उपयोग और नुकसान
Oats या Muesli दोनों में ये क्या खाये