Magnesium Glycinate के फायदे, नुकसान और डोज़

दोस्तों आज के समय में एक सप्लीमेंट बहुत ज्यादा चर्चा में है जिसका नाम है Magnesium Glycinate .जी हां, हर एक इनफ्लूएंसर या बॉडी बिल्डर इसे लेने की सलाह दे रहा है। लेकिन यह करता क्या है? क्या फायदे हैं? इसी के बारे में जानेंगे 

आज के समय में तनाव, नींद की कमी, मांसपेशियों में ऐंठन, थकान और हार्मोनल असंतुलन जैसी चीजे आम हो गई हैं. इन सभी के पीछे बहुत से कारण होते हैं और उनमे से एक है मैग्नीशियम की कमी। तो मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए Magnesium Glycinate सबसे सुरक्षित और बेस्ट सप्लीमेंट माना जाता है। 

इस आर्टिकल में हम जानेंगे Magnesium Glycinate क्या है 

  • इसके फायदे क्या हैं? 
  • सही डोज और टाइम 
  • किसे लेना चाहिए और किसे नहीं 

Magnesium Glycinate क्या है 

Magnesium Glycinate मैग्निशियम का ही एक ऐसा रूप है जिसमें मैग्नीशियम + ग्लाइसिन (एक अमीनो एसिड) जो की एक अमीनो एसिड है दोनों जुड़े होते हैं। ग्लाइसिन की वजह से यह शरीर में जल्दी और आसनी से डाइजेस्ट होता है। 

आपके पेट पर भारी नहीं होता या पाचन की समस्या भी नहीं  होती । इसी करण से मैग्निशियम की ये फॉर्म सबसे बेस्ट मानी जाती है। 

Magnesium Glycinate  के फायदे। 

नींद को बेहतर करता है। 

यह आपके नर्वस सिस्टम को शांत करता है और मेलोटिनिन हॉर्मोन को सपोर्ट करता है जो कि गहरी और सुकून की निंद में मदद करता है  हैं, तो बॉडी जब गहरी और सुकून की नींद लेती हैं तो अच्छे से रेचार्ज हो जाती है। (1)

स्ट्रेस कम करता है। 

मैग्निशियम के साथ जो ग्लाइसिन डाली गई है, यह आपको स्ट्रेस कम करने में मदद करती है। जब आपका स्ट्रेस कम होगा तो दिमाग रिलैक्स फील करेेगा। तनाव, घबराहट और पैनिक अटैक से भी बचे रहेेंगे |(2)

stressed women

मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द में राहत 

मैग्निशियम सिर्फ दिमाग के लिए नहीं बल्कि  मसल को भी  रिलैक्स करता है। यह मसल में होने वाले सीcramps, stiffness और body pain को कम करता है। अक्सर जिम जाने वाले या फिर खेल खेलने वाले लोगों में यह तकलीफे आती रहती हैं तो उन्हें इसका सेवन करना चाहिए। (3)

हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा  

जब आप ग्लाइसिन और मैग्निशियम का सेवन करते हैं तो ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता  है जिससे की हार्ट अटैक का रिस्क कम हो जाता है। इसी वजह से आपके दिल के लिए फायदेमंद है। (4)

ब्लड शुगर लेवल के कंट्रोल

अगर आप टाइप-2 डायबिटीज से परेशान है तो यह टाइप-2 डायबिटीज के रिस्क को भी कम करताहै। तो टाइप-2 डायबिटीज वालों को अपने डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए.(5)

महिलाओं के लिए फायदेमंद 

Magnesium Glycinate केवल पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता  है। महिलाओं में होने वाले PMS के लक्ष्ण कम करता  है। 

हार्मोन बैलेंस में मदद करता है. इसके अलावा महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले cramps में राहत देता है। 

माइग्रेन और सिरदर्द में राहत

रिसर्च में भी पाया गया है की मैग्निशियम की कमी से माइग्रेन का करण भी बन सकती है। तो अगर आपकी बॉडी में मैग्निशियम उचित मात्रा में होता है तो सिर दर्द की समस्या कम होगी। इसी वजह से आप Magnesium Glycinate  का सेवन कर सकते हैं जो की माइग्रेन की फ्रेक्वेंसी कम कर सकता है। 

हड्डियों को मजबूत बनाता है 

लोगों का कहना है की हड्डियों के लिए सिर्फ कैल्शियम ही जरूरी है लेकिन ऐसा नहीं है. कैल्शियम के साथ अगर आप Magnesium Glycinate  का सेवन करेेंगे तो यह कैलशियम के अब्सॉर्प्शन को सही करता है जिससे की हडि्डयां मजबूत बनती है और हड्डियों की बीमारी Osteoporosis का खतरा भी कम होता है। (6)

Magnesium Glycinate कहाँ से खरीदें? 

Magnesium Glycinate की सही डोज 

Magnesium Glycinate 200 से 400mg प्रतिदिन ले सकते हैं। 

अगर आप महिला हैं तो 200 से 300mg लेना चाहिए  

लेने का समय: इसे लेने का सही समय रात को सोने से पहले है। 

इसे सिर्फ पानी के साथ सोने से 30 मिनट पहले ले 

लगभग 6 से 8 हफ्ते लगातार ले तभी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है। 

Magnesium Glycinate के नुकसान 

हालांकि  यह एक सुरक्षित सप्लीमेंट है फिर भी कुछ मामलो में साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं जैसे कि 

  • पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं जैसे की मतली या हल्का पेट दर्द 
  • जिनका बीपी कम है, उन्हें यह नहीं लेना। 
  • किडनी मरीजों को Magnesium Glycinate लेने का जोखिम नहीं लेना चाहिए
  • Magnesium Glycinate कुछ दवाओं के असर को कम कर सकता है, जैसे की एंटीबायोटिक या थाइरॉयड  मेडिसिन 

निष्कर्ष | Conclusion

Magnesium Glycinate एक सेफ असरदार और पेट के लिए हल्का मैग्निशियम सप्लीमेंट है। अच्छी निंद चाहते हैं और अपने हॉर्मोन को भी बैलेंस करना चाहते हैं तो यह एक बढ़िया सप्लीमेंट के तौर पर माना जाता है। अगर आप मर्द हैं तो आपको Magnesium Glycinate के साथ जिंक या अकेला ZMA भी ले सकते हैं। या आपके टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है। 

बस सही डोज और सही समर पर लिया जाएगा तो इसके बढ़िया फायदे मिलते हैं। 

Nutrition 99 में हर आर्टिकल  trusted source और रिसर्च के सपोर्ट के साथ लिखा जाता है. हर इनफार्मेशन पब्लिश करने से पहले Fact चेक किया जाता है। इसलिए हमारा कंटेंट Reliable, accurate aur trustworthy होता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *