Oral Minoxidil vs Topical Minoxidil | हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा बेहतर है

आजकल बाल  झड़ने की समस्या सिर्फ उम्र ही नहीं बल्कि लाइफस्टाइल, तनाव, डाइट और हार्मोनल बदलावों का परिणाम भी है।इसी वजह से Hair Loss के लिए लोग Minoxidil को गोल्ड स्टैंडर्ड समझते हैं, लेकिन अभी यह सवाल उठ रहा है की क्या दशकों पुराना टोपीकल फार्मूला नए ओरल पिल से बेहतर है या नहीं? 

क्योंकी Minoxidil दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला हेयर ग्रोथ समाधान है। अभी इसी के साथ ही लोग कन्फ्यूज भी रहते हैं की ओरल Minoxidil इस्तेमाल किया जाए या फिर Topical Minoxidil . 

तो आइये लेख में हम दोनों विकल्पों को विस्तार से समझेंगे। उनका काम करने का तरीका, फायदे, नुकसान और किसके लिए कौनसा बेहतर है और कौनसा चुनना चाहिए। 

यह आर्टिकल पूरी तरह से Informational है और फैक्ट के ऊपर based है लेकिन यह कोई मेडिकल सलाह नहीं है, आगे बढ़ने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरुर ले 

Minoxidil  क्या है? 

Minoxidil दशकों पुराना एक vasodilator है,यानी यह खून की नलियों को थोड़ा चौड़ा करता है जिससे बालो की जड़ों तक ब्लड आसानी से पहुंचता है। 

  • जिससे कि बालो की ग्रोथ में अच्छा परिणाम मिलता है। 
  • रक्त वाहिनीया थोड़ी बड़ी हो जाती हैं और ग्रोथ साइकिल सही हो जता है। 
  • बालो का ग्रोथ साइकिल भी बढ़ जाता है। 
  • इसके अलावा हेयर फॉल में भी कमी देखने को मिलती है। 
  • अगर आपके बाल पतले हैं तो वह भी मोटे हो जाते हैं। 

इसके दो मुख्य रूप है। 

  1. Topical Minoxidil (spray/foam/solution – 2%, 5%, 10%)
  2. Oral Minoxidil (tablet form – low dose)

Topical Minoxidil  क्या है और कैसे कम करती है? 

Topical Minoxidil  स्प्रे या लिक्विड फॉर्म में उपलब्ध है जिसे आप सीधे स्किन या skalp पर लगा सकते हैं। 

जहां जहां आपके बाल झड़े हैं वहीं पे आपने लगानी है जिससे बाल बढ़ने लगते हैं और डायरेक्टली उन पर असर होता है। यह well Researched और FDA अप्रूव्ड है जो की या पुरुष और महिलाओं के पैटरन हेयर लॉस के लिए फायदेमंद है। 

Topical Minoxidil फायदे 

Local action, cum systemic side effects 

ये सिर पर लगाया जता है और जहां जहां बाल झड़े हैं, वहीं पर लगाने की जरूरत है। 

Beginners के लिए Best Option 

जो लोग पहली बर Minoxidil  शुरू करते हैं या उनके लिए बेहतर ऑप्शन है। 

प्रेगनेंसी के बाद या प्रेगनेंसी में 

कई डॉक्टर प्रेगनेंसी के बाद ओरल की तुलना में टोपीकल लगाने की सलाह देते हैं। 

दाढ़ी की ग्रोथ के लिए 

अगर आपके दाढ़ी नहीं बढ़ रही तो आप दाढ़ी पे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अलग-अलग स्टरेंगथ के लिए 

ये 2%, 5%, 10% तक अवेलेबल है, तो आप अपने हिसाब से इस्तेमल कर सकते हैं। 

Finasteride मिक्सिंग वाली 

अभी Minoxidil में Finasteride भी मिक्स करके मिल रही है तो Finasteride DHT blocker भी अलग से लेने की जरूरत नहीं है। 

Topical Minoxidil नुकसान 

रेगुलर इस्तेमल का झंझट 

दिन में एक से दो बार लगाना होता है। जिसे कई बर लोग मिस कर देते हैं। 

Sticky or greasy scalp 

कुछ लोगों को हेयर स्टाइलिंग में दिक्कत आती है। 

Dandruff बढ़ना 

एल्कोहल बेस सॉल्यूशन scalp में ड्राईनेस बढ़ा देता है जिससे डैंड्रफ हो जाती है। 

Slow रिजल्ट 

इसके नतीजे देखने में कम से कम 3 से 6 महीने लग जाते हैं। 

Initial hair shedding

शुरुआत में बाल झड़ते हैं। शुरुआत में 2 से 6 हफ्ते बाल ज्यादा झड़ सकते हैं जो की बालो की आखरी फेज में होते हैं। 

Oral Minoxidil क्या है और क्यों ट्रेंड में है? 

Oral Minoxidil खाने वाले गोलियों के रूप में उपलब्ध है। यह शुरुआत में ब्लड प्रेशर कम करती है लेकिन बाद में बाल तेजी से उगाती है। आजकल इसे ज्यादा प्रेसक्राइब किया जा रहा है। 

Oral Minoxidil के फायदे। 

पावरफुल और फास्ट रिजल्ट 

कई लोगों में टोपीकल से ज्यादा तेज असर दिखता है। क्योंकी अभी बॉडी द्वारा पूरी तरह अब्जॉर्ब हो जाता है और आपके खून में पहुंचती है। 

जिन्हें ज्यादा डैंड्रफ की दिक्कत है वह इसे ले सकते हैं। 
hair growth before after

अगर टोपीकल से irritation या डैंड्रफ हो जाती है या रिजल्ट ना मिले  तो ओरल एक स्त्रोंग विकल्प है। 

इस्तेमाल में Easy  

बस रोज 1 गोली लो कोई लगाने या धोने का झंझट नहीं  

पूरी बॉडी पर रिजल्ट 

एक गोली से ही आपके पूरी बॉडी परअसर होता है चाहे सिर के बाल हो चाहे दाढ़ी के बाल हो। 

Oral Minoxidil  के साइड इफेक्ट 

 Systemic Side Effects का जोखिम 

क्योंकी यह पूरी बॉडी असर करती है तो पूरी बॉडी पर बाल बढ़ सकते हैं जहां नहीं चाहिए वहां भी आते हैं तो महिलाओं के लिए यह सही नहीं है.

अगर आपको लो बीपी की समस्या है तो यह आपको नहीं लेना चाहिए  बीपी और कम कर देती है। 

यह बॉडी में वॉटर रिटेंशन की समस्या भी बढ़ा देती है। 

पैरों में सूजन भी हो सकती है। 

मेडिकल सुपरविजन जरूरी है 

बिना डॉक्टर की सलाह के इसे नहीं लेना चाहिए क्योंकी, किडनी, हार्ट या कोई और दिक्कत हो सकती है। 

हार्ट के मरीजों को नहीं लेनी चाहीई 

अगर आपको कोई बीपी की समस्या है या हार्ट रिलेटेड समस्या है तो इसे नहीं लेना चाहिए  

प्रेगनेंसी में ना ले 

महिलाओं के लिए यह ऑप्शन डॉक्टर की निगरानी के बिना उचित नहीं है। 

विसत्रित तुलना Oral Vs Topical Minoxidil 

फीचर (Feature)ओरल मिनोक्सिडिल (Oral)टॉपिकल मिनोक्सिडिल (Topical)
सुविधा (Convenience)उच्च (रोजाना एक गोली) – High compliance.मध्यम (दिन में 1-2 बार स्कैल्प पर लगाना) – Low compliance.
एफीकेसी (Effectiveness)समान या कुछ मामलों में बेहतर (पूरी स्कैल्प पर फैलता है)।अच्छी, लेकिन सिर्फ लगाने वाले क्षेत्र तक सीमित।
कीमत (Cost)डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर निर्भर, ज़्यादा महंगा हो सकता है।OTC (ओवर-द-काउंटर) उपलब्ध, आमतौर पर सस्ता।
Beginners के लिए?नहीं हाँ 
कार्यप्रणाली (Action)सिस्टमिक (पूरे शरीर पर असर)।लोकल (स्थानीय, स्कैल्प तक सीमित)।
Full body hair growth?हो सकता है नहीं 

वैज्ञानिक रिसर्च डाटा 

1. लो-डोज़ ओरल मिनोक्सिडिल की प्रभावशीलता पर मेटा-एनालिसिस (Efficacy of Low-Dose Oral Minoxidil)

यह अध्ययन लो-डोज़ ओरल मिनोक्सिडिल (LDOM) के व्यापक उपयोग और सुरक्षा पर प्रकाश डालता है, जो आपके आर्टिकल के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है।

शीर्षक (Title)A systematic review of low-dose oral minoxidil for hair loss
प्रकाशन वर्ष (Year)2021 (नवीनतम डेटा का सारांश)
मुख्य निष्कर्ष (Key Takeaways)* उच्च प्रभावशीलता (High Efficacy): एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (AGA) और अन्य प्रकार के बालों के झड़ने के लिए LDOM का उपयोग प्रभावी पाया गया। * सुरक्षा (Safety): LDOM आम तौर पर अच्छी तरह से सहन किया जाता है, जिसमें हाइपरट्रिकोसिस (शरीर पर अनचाहे बाल) सबसे आम दुष्प्रभाव है, लेकिन यह खुराक पर निर्भर करता है। * सुविधा: LDOM रोगियों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है जो टॉपिकल उपचारों का उपयोग नहीं कर सकते या करना नहीं चाहते।
रेफरेंस/DOIजर्नल ऑफ अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (JAAD) में प्रकाशित। (जब आप आर्टिकल लिखें, तो इस DOI का उपयोग करें: DOI: 10.1016/j.jaad.2020.10.054)

क्या Oral और Topical Minoxidil दोनों साथ में लिए जा सकते हैं? 

हां Dermatologists dual therapy recommend करते हैं। Oral Minoxidil  लो डोज ओर Topical 5% इससे बालो पर दोनों तरफ से एक्शन मिलता है लेकिन यह कॉम्बीनेशन सिर्फ Dermatologists डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह से ही लेनी चाहिए

असली सवाल कौन सा लेना चाहिए Oral ya Topical

  • अगर आप beginner हैं तो Topical Minoxidil सबसे अच्छा है ,यह सुरक्षित है। FDA अप्रूव है। 
  • अगर टोपीकल काम नहीं कर रहा तो Oral Minoxidil ले सकते हैं लेकिन यह डॉक्टर के सलाह के बिना ना ले, 
  • अगर आपको फास्ट और विजिबल रिजल्ट चाहिए तो Oral Minoxidil ज्यादा एफ्फेक्टिव है।
  • अगर आपकी कोई पहले से दवाई चल रही है तो Dermatologists की सलाह के बिना ना ले 
  • अगर आप दिन में 2 बार लगाने से परेशान हो रहे हैं तो आपको Oral Minoxidil लेना ही सही है। 
  • अगर आपको स्किन की इर्रिटेशन होती है तब भी Oral Minoxidil ले सकते हैं। 

अभी अंतिम फैसला | निष्कर्ष |  

कौन सा बेहतर है कौन सा नहीं? 

Topical Minoxidil  किसके लिए बेहतर है? 

Oral Minoxidil एक शक्तिशाली सुविधाजनक विकल्प है लेकिन इसके साइड इफेक्ट का खतरा अधिक है| Oral Minoxidil को FDA से बाल झड़ने के लिए मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन इसका उपयोग डॉक्टर ऑफ-लेबल (Off-Label) प्रिस्क्राइब करते हैं।

Topical Minoxidil अधिक सुरक्षित है और प्रमाणित विकल्प बना हुआ है जिसे FDA ने अप्रूव किया है | FDA ने मुख्य रूप से AGA (मेल और फीमेल पैटर्न गंजापन) मंजूरी दी है।

अपने डॉक्टर से परामार्श जरुर ले जो आपकी स्थिति, लाइफस्टाइल, जोखिम के आधार पर सबसे अच्छी खुराक और फॉर्म की सिफारिश करेेंगे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *