सफेद तिल! यानी के (White Sesame Seeds) यह भारत में सदियों से ताकत, गरमहत और पोषण का प्रतिक रहे हैं। आयुर्वेद में इन्हें हड्डियों, त्वचा और नेचुरल एनर्जी बूस्टर के तौर पर खाया जता है। सर्दियों में तो यह शरीर को अंदर से गर्म रखकर रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान कर्ता है।
अगर पोषक तत्वों की बात करें तो जाये तो एसमें कैलशियम, मैग्निशियम, आईरन, कॉपर, ओमेगा 6 ,सेस्मोल और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो की शरीर पर गहरा असर डलते हैं।
तो इस लेख में हम जानेंगे सफेद तिल (White Sesame Seeds) खाने के फायदे और खाने का सही तारिका।
सफेद तिल खाने के शनदार फायदे | White Sesame Weeds Benefits
हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है | Strengthens bones and joints
सफेद तिल (White Sesame Seeds)में कैलशियम, फॉसफोरस, ओर ज़िंक बेहतरीन मात्रा में पाया जता है. यह पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने का कम करते हैं। अगर आपके जोड़ों से कट-कट की आवाज आती है तो यह जोड़ों के लिए भी फायदेमंद हैं। अक्सर सर्दियों में जोड़ों में सूजन हो जाती है तो ये आपके जोड़ों की सूजन को भी दुर करता है।
पाचन को दुरुस्त करता है। Improves digestion
सफेद तिल (White Sesame Seeds) में हाई फाइबर होता है जो कब्ज दूर करता है, आंतों को साफ करता है और गैस , एसिडिटी नहीं होने देता। इसी वजह से यह डाइजेशन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मना जता है। सर्दियों में होने वाले पाचन संबंधी रोगों के लिए यह फायदेमंद है।
दिल के लिए फायदेमंद | Beneficial for the heart
तिल में मौजूद सेसमिन’ और ‘सेसमोल’ नमक, एंटीऑक्सीडेंट, ख़राब कोलेस्ट्रॉल एलडीएल को कम करता है और नसों को साफ रखते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और ब्लड सरकुलेशन सही रहता है।
स्किन के लिए फायदेमंद। Beneficial for Skin
सफेद तिल (White Sesame Seeds) की तासीर गर्म होती है इसलिए इसमें अच्छे फटी एसिड भी होते हैं। जोकि स्किन को अंदर से पोषण देते हैं। अगर आपके स्किन में रूखापन है तो यह चेहरे पर ग्लो लेके आता है और नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। अगर चेहरे पर झूररियां वागैरा हो रही हैं तो उन्हें भी नहीं होने देता।
बालो को मजबूत और काला बनाता है। Makes Hair Strong and Black
सफेद तिल (White Sesame Seeds) में मौजूद आईरन, कॉपर और ज़िंक बालो की जड़ों को फायदा देता है। यह जड़ों में रक्त प्रवाह को अच्छा करता है जिससे बाल झाड़ना कम हो जाते हैं और असमय अगर सफेद हो रहे हैं तो वह भी नहीं होते।
हॉर्मोन बैलेंस में मदद करता है। Helps in Hormone Balance
सफेद तिल लिगनिन से भरपुर होते हैं। जो की महिलाओं के एस्ट्रोजन होर्मोन को प्रकऋतिक रूप से संतुलित करता है। पीरियड में होने वाली थकान, दर्द या अनियमितता इन सभी चीजों से छुटकारा दिलाता है।
दिमाग को तंदुरुस्त रखता है। Benefit in Controlling Weight
सफेद तिल में मौजूद हेल्दी फेट, मैग्निशियम दिमाग को शक्ति देता है। अगर आपकी याददाश्तकमजोर हो रही है, मानसिक तनाव में रहते हैं, जिस कारण आपको नींद अच्छी नहीं आती तो इन सभी रोगों से निजात दिलाता है।
वजन नियंत्रित रखने में फायदा देता है। Beneficial in Controlling Weight
तिल में कैलोरी ज्यादा होती है लेकिन इसे कैसे लेना है यह आप पर निर्भर करता है। कमजोर और दुबले लोग इसे गुड़ के साथ खाकर वजन और एनर्जी बढ़ा सकते हैं। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो इसका थोड़ा सेवन करें क्योंकी यह लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है जिससे की आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती और वजन घटाने में मदद मिलती है।
शरीर को प्राकृतिक गरमहत देता है। Provides Natural Warmth
सर्दियों में सफेद तिल का सेवन शरीर को ठंड से बचाता है और इम्यूनिटी भी बढ़ता है। इसी वजह से तिल के लडडू, रेवड़ी या चिक्की खाते है।
फर्टिलिटी बढ़ता है। Increases Fertility
तिल (Sesame Seeds) में जिंक, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट होते हैं जो की वीर्य की क्वालिटी बढ़ाता है। हॉर्मोन लेवल अच्छा रखता है और प्रजनन क्षमता भी बढ़ाता है।
सफेद तिल खाने का सही तरीका | Right Way to Eat White Sesame Seeds
सफेद तिल खाने के तरीके बहुत से हैं। आप किसी भी तरीके से खा सकते हैं।
- खाली पेट 1- 2 चम्मच सफेद तिल सुबह खाली पेट चबाकर खायें ,यह शरीर में जल्दी अवशोषित हो जता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है।
- तिल और गुड़ यह सबसे बेहतरीन कॉम्बीनेशन मना जता है जो कि खून भी बढ़ाता है और आपको एनर्जी भी देता है।
- भुने हुऎ तिल या उनके लडडू आप दूध के साथ भी खा सकते हैं।
- सलाद या खिचड़ी के ऊपर छिड़ककरआप रोजना सेवन कर सकते हैं।
तिल कितना खाना चाइये | How much sesame should I eat?
- एक से दो चम्मच 10 से 15 ग्राम रोजना
- वजन बढ़ाने के लिए 2 से 3 चाममच ज्यादा खाने से गर्मी भी बढ़ सकती है
तिल खाने के नुकसान या फिर किन लोगों को नहीं खाना चाहिए | Disadvantages of Eating Sesame Seeds
- पाइल्स या उलसर वाले लोग सीमित मात्रा में खायें
- जिन लोगों को एलर्जी है वह डॉक्टर की सलाह से खायें।
- गर्मी में ज्यादा ना खायें, तिल की तासिर गर्म होती है। इसलिए सर्दी में ही खाना सही रहता है।
- बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से कब्ज भी हो सकती है।
- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड

- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग

- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग

- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal

- कलौंजी (Black Seeds) के जबरदस्त फायदे और उपयोग
