दोस्तों आपने दही तो खाया होगा। आजकल दही के कई तरह के फ्लेवर दही भी मार्केट में उपलब्ध है और इसके साथ ही एक और दही मार्केट में बहुत ज्यादा बिक रहा है जिसका नाम है ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt)
ग्रीक योगर्ट के नाम से ही पता चलता है कि यह थोड़ा सा फैंसी नेम है और थोड़ा महंगा भी जरूर होगा तो इसीलिए लोग आजकल इसका सेवन भी बहुत ज्यादा कर रहे हैं। खास करके जिम जाने वाले लोग इसका सेवन बहुत ज्यादा कर रहे हैं
आज हम लोग बात करेंगे कि ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt) आम दही से कैसे अलग है, कैसे बनाया जाता है और यह लेना फायदेमंद है या नहीं?
ग्रीक योगर्ट और दही में अंतर | Grek Yogurt vs Dahi
दही और ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt) दोनों एक ही प्रक्रिया से बनाए जाते हैं। ग्रीक योगर्ट में सिर्फ एक अंतर है कि जब यह बनाया जाता है तो थोड़ा सा गाढ़ा रहता है क्योंकि एक्स्ट्रा पानी को ऊपर से छीन लिया जाता है और जो ज्यादा मलाईदार और गाढ़ा दही बचता है उसे ग्रीक योगर्ट कहा जाता है।
इसमें कुछ फ्लेवर या फिर फल वगैरह मिलाकर बेचा जाता है और महंगे दाम में बेचा जाता है। दोनों दही में प्रोबायोटिक भी एक समान ही होते हैं। कुछ कंपनियां ग्रीक योगर्ट में अपनी तरफ से एक दो और प्रोबायोटिक ऐड ऑन करती हैं।
ग्रीक योगर्ट के फायदे | Greek Yogurt Benefits
साधारण दही की तुलना में ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसीलिए आजकल फिटनेस फ्रीक या फिर जिम जाने वाले लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। ग्रीक योगर्ट के एक कप में आपको 23 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाती है, जबकि सामान्य दही में 14 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इसी वजह से जो लोग जिम जाते हैं या फिर जो वजन कम करना चाहते हैं वह ज्यादा प्रोटीन खाने के लिए ग्रीक योगर्ट का ही सेवन करते हैं।
इसके अलावा प्लेन दही से पानी निकालते समय उसमें मौजूद लैकटोस और सोडियम की कुछ मात्रा भी बाहर निकल जाती है जिससे कि सोडियम की मात्रा भी ज्यादा नहीं होती।
ग्रीक योगर्ट के नुकसान | Greek Yogurt Side Effects
हालांकि दोनों दही एक समान है। ग्रीक योगर्ट के कुछ नुकसान तो नहीं है फिर भी इसे बनाते समय इसमें से कुछ पौष्टिक तत्व भी निकल जाते हैं जैसे कि ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम की मात्रा कम मिलती है। साधारण दही में 49 फ़ीसदी कैल्शियम पाया जाता है जबकि ग्रीक योगर्ट में 25 फ़ीसदी कैल्शियम होता है।
इसके अलावा यह सामान्य दही से बहुत महंगा भी होता है। अगर आप के बजट में यह नहीं बैठता तो आप सामान्य दही भी खा सकते हैं।
क्या हम ग्रीक योगर्ट घर में बना सकते हैं?
देखिए दही जमाना काफी पुरानी प्रक्रिया है और हमारे देश में बहुत समय से चल रही है। तो ग्रीक योगर्ट बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। पहले आप दही जमा लीजिए और उसके बाद किसी कपड़े से अतिरिक्त पानी को छान दीजिए उसके बाद जो मलाईदार गाढ़ा उसी को ग्रीक योगर्ट का नाम दिया जाता है।
- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड
- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग
- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal
- कलौंजी (Black Seeds) के जबरदस्त फायदे और उपयोग