dexorange syrup

Dexorange Syrup in Hindi | डेक्सोरेंग सिरप के उपयोग, फायदे और नुक्सान

आज हम बहुत फेमस विटामिन सिरप के बारे में बात करेंगे जिसका नाम है डेक्सोरेंज सिरप (Dexorange Syrup)

डेक्सोरेंज सिरप (Dexorange Syrup) को WARDEX फार्मास्यूटिकल्स प्रा.लि. कंपनी बनाती है। यह सिर्फ एक मल्टीविटामिंस और मिनरल्स की तरह है। इसमें आयरन, विटामिन B12 और फोलिक एसिड मुख्य तौर पर पाए जाते है.

आगे हम बात करेंगे डेक्सोरेंज सिरप (Dexorange Syrup) के फायदे, उपयोग, खुराकऔर साइड इफेक्ट के बारे में। 

डेक्सोरेंज सिरप के घटक। Dexorange Syrup Composition 

  • फेरिक अमोनियम सिट्रेट (160 एमजी)
  • साइनोकोबालामीन (7.5 एमजी)
  • एल्कोहॉल (0.87 एमएल)
  • फोलिक एसिड – (0.5 एमजी)

डेक्सोरेंज सिरप के उपयोग एवं फायदे। Dexorange Syrup Benefits in Hindi

कमजोरी दूर करता है : यह आपकी कमजोरी को दूर करता है। शरीर को आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 की मात्रा बढ़ाता है। विटामिन B12 की कमी हो तो कमजोरी आने लगती है, 

इम्युनिटी बढ़ाता है :अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो उसे बढ़ाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

एनीमिया की शिकायत : आयरन की कमी होने से अनीमिया के मामले हो जाते हैं तो एनीमिया की शिकायत में आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह खून की कमी को दूर करता है और आयरन की कमी भी नहीं होने देता। 

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए : स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है

भूख की कमी :अगर आपको भूख नहीं लगती, कम भूख है जिसकी वजह से आपका वजन नहीं बढ़ रहा तो भूख बढ़ाने में भी फायदा देता है। 

लाल रक्त कोशिकाएं : लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने पर भी डेक्सोरेंज सिरप का इस्तेमाल किया जाता है। 

डेक्सोरेंज सिरप का उपयोग कैसे करें| Dexorange Syrup Uses  

डेक्सोरेंज सिरप का प्रयोग वैसे तो डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। वैसे अगर बोतल पर बताये गए दीशा निर्देश के हिसाब से अगर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 15ml दिन में एक बार लेना ही बहुत है। 

जिन लोगों में आयरन की कमी पाई गई है, उन्हें इसका सेवन खाना खाने के 1 घंटा पहले करना चाहिए जिससे कि आयरन अवशोषित होने में फायदा मिलता है। 

डेक्सोरेंज की जितनी खुराक बताई गई है, उतनी ही लेनी चाहिए, इससे ज्यादा नहीं लेनी चाहिए। 

डेक्सोरेंज सिरप के साइड इफेक्ट | Dexorange Syrup Side Effects 

Dexorange Syrup एक सुरक्षित दवा मानी गई है, लेकिन ओवरडोज के कारण व्यक्ति को कई प्रकार के दुष्प्रभाव और आपातकालीन स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जितनी डोस बताई गई है, उतनी ही लेनी चाहिए। ओवरडोज करने से कुछ निम्नलिखित नुकसान झेलने पड़ सकते हैं जैसे कि। 

  • पेट दर्द 
  • काला मल 
  • जी मचलना 
  • खट्टी डकार 
  • ठंड लगना 
  • ब्लोटिंग 
  • डायरिया 
  • खुजली 
  • पेट में गैस 

डेक्सोरेंज सिरप की कीमत। Dexorange Syrup Price 

डेक्सोरेंज सिरप आपको किसी भी नजदीकी मेडिकल स्टोर से या फिर ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगा। 

यह 200ml की बोतल है जिसकी कीमत ₹131 रखी गई है। यह आपको टेबलेट के रूप में भी उपलब्ध करवाया जाता है। 

किन लोगों को डेक्सोरेंज का सेवन नहीं करना चाहिए 

डेक्सोरेंज सिरप एक सुरक्षित दवा मानी गई है। फिर भी निम्नलिखित स्थितियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए लीवर रोग। 

  • मौजूदा पदार्थ से एलर्जी
  • शराब की लत में अन्य दवाओं के सप्लीमेंट के साथ 
  • अति संवेदनशीलता होने पर
  • बॉडी में आयरन की मात्रा ज्यादा होने पर 
  • अट्रॉफिक गैस्ट्रैक्टिस 

यह भी पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *