अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में बहुत सी चीजें उपलब्ध हैं जिनमें से एक है शंख भस्म (Shankh Bhasma)।
शंख भस्म (Shankh Bhasma) आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाती है जिसे कि पारंपरिक तौर पर शंख को जलाकर उसे भस्म के रूप में कन्वर्ट किया जाता है और बाद में इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
इसमें कैल्शियम कार्बोनेट और आवश्यक खनिजों से भरपूर फायदे मिलते हैं।
शंख भस्मा प्राकृतिक औषधि शरीर से पीएच स्तर को संतुलित करने एसिडिटी को कम करके चयापचय को बढ़ावा देकर पाचन क्रिया को सही करती है। इसके अलावा यह हड्डियों को भी मजबूत करने का काम करती है? तो बात करते हैं शंख भस्म के मुख्य फायदों के बारे में।
शंख भस्म के फायदे | Shankh Bhasma Benefits
पाचन के लिए फायदेमंद
शंख भस्मा (Shankh Bhasma) एक प्राकृतिक एंटासिड के रूप में कार्य करता है। यह पेट से अतिरिक्त एसिड को कम करके एसिडिटी को कम करता है और आपके पेट का पीएच स्तर को संतुलित करने का काम करता है, जिससे पेट की गैस, एसिडिटी, अल्सर कम होने का फायदा मिलता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
शंख भस्म (Shankh Bhasma) हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है इसमें कैल्शियम पाया जाता है जो कि हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक खनिज होता है। ओस्टियोपोरोसिस और फैक्चर जैसी स्थितियों के उपचार के लिए फायदेमंद होता है। यह हड्डियों की चोटों से उबरने वाले उम्र से संबंधित हड्डियों के पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद पूरक है।
एसिड स्तर को संतुलित करता है
शंख भस्मा शरीर में अम्ल क्षार संतुलित बनाए रखने में फायदा देता है। अतिरिक्त अम्लता को बेअसर करके, यह अम्ल-संबंधी विकारों जैसे एसिड रिफ्लक्स और चयापचय अम्लता को रोकता है। यह संतुलनकारी प्रभाव एंजाइम क्रिया और कोशिकीय गतिविधियों को बढ़ावा देता है, जिससे समग्र संतुलन बना रहता है और अत्यधिक अम्लता के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव होता है।
श्वसन क्रिया में फायदेमंद
आयुर्वेदिक औषधि शंख भस्मा आपके साथ संबंधी रोगों में भी फायदेमंद होती है। अगर आपको अस्थमा ब्रोंकाइटिस, या पुरानी खांसी जैसी समस्या है तो उसमें यह राहत देता है। श्वसन मार्ग से बलगम को साफ करके सूजन को कम करता है और सांस लेने की कठिनाई को दूर करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
शंख भस्मा में मौजूद खनिज तत्व त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसका उपयोग एक्ज़िमा , सोरायसिस और मुंहासे जैसे त्वचा के विकारों के उपचार के लिए किया जाता है। इसके रोगाणुरोधी गुण त्वचा को संक्रमण से बचाने और रंगत निखारने में मदद करते हैं
इम्युनिटी बढ़ाता है
शंख भस्म में प्रतिरक्षा नियंत्रित गुण भी पाए जाते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदा मिलता है। नियमित रूप से डॉक्टर की देखरेख के अंदर इसका प्रयोग करने से कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है और संक्रमण नहीं होता।
बीपी को कंट्रोल करता है
शंख भस्म का उपयोग परंपरागत रूप से रक्तचाप को नियंत्रित करने में किया जाता है। इसकी खनिज सरंचना इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करती है जोकि दिल के लिए फायदेमंद होती है। एसिडिटी एसिड और सूजन को कम करके हाई बीपी को कंट्रोल करने में फायदा देता है।
शंख भस्म के नुकसान
जहां इसके फायदे हैं वहीं कुछ लोगों को नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं जैसे कि।
- पाचन संबंधी समस्याएं अपच, मतली, या पेट दर्द
- इसका सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है।
- ज्यादा कैल्शियम वाली चीज का सेवन करने से मुंह का स्वाद खराब हो जाता है।
- कुछ लोगों को कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
- अगर आप कोई अंग्रेजी दवा खा रहे हैं तो उसका असर कम हो सकता है।
- शुरू शुरू में लेने से सर दर्द या चक्कर की समस्या हो सकती है।
- शुरू शुरू में इसे लेने से खांसी या गले में जलन पैदा हो सकती है।
शंख भस्मा कहां से खरीदें
आप निम्नलिखित लिंक से ऑनलाइन इसे खरीद सकते हैं।
Shankh Bhasma खरीदे
शंख भस्म का उपयोग और खुराक
भोजन के बाद दिन में दो बार 125 से 250 मिलीग्राम पानी या दूध के साथ इसका सेवन किया जा सकता है।
अगर किसी बच्चे को देना है तो किसी एक्सपर्ट या वैद्य की सलाह से ही सेवन करवाएं।
- शंख भस्म के फायदे नुकसान और उपयोग | Shankh Bhasma Benefits
- TUDCA के फायदे ,नुकसान और लेने का सही तरीका
- कश्मीरी लहसुन के फायदे और नुकसान | Kashmiri Lehsun Benefits In Hindi
- पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कमी: कारण, लक्षण और उपचार
- ग्रीन कॉफी (Green Coffee) पीने का फायदे और नुकसान