कुछ लोग भूमि आमला को आमला ही समझते हैं।
तो पहले जान लेते हैं कि भूमि आंवला क्या है और यह काम कैसे करते हैं?
भूमि आंवला क्या है?
भूमि आमला छोटे-छोटे पौधे होते हैं जोकि बरसात के दिनों में अपने आप ही उग जाते हैं। और सूखे में या ज्यादा गर्मी में सूख जाते हैं,
लेकिन इसके पत्तों और छोटे-छोटे जो गोल-गोल फल होते हैं, यह आपको कई तरह के फायदे दे सकते हैं।
भूमि आंवला को अंग्रेजी में Phyllanthus Urinaria Linn कहते हैं
भूमि आंवला के पोष्टिक गुण
| Nutrient | Content |
| Crude Protein | 14.74 |
| Sodium | 1947.00 |
| Ferric | 665.00 |
| Phosphorus | 6978.00 |
| Calcium | 2911.00 |
| Magnesium | 2914.00 |
| Copper | 12.00 |
| Zinc | 37.00 |
| Manganese | 94.00 |
| Potassium | 18252.00 |
| Vitamin A | 812.78 |
| Vitamin B6 | 0.234 |
| Vitamin D | 34.79 |
| Vitamin E | 57.18 |
| Vitamin K | 19.83 |
भूमि आमला के फायदे
लिवर के लिए फायदेमंद
भूमि आमला को ज्यादातर लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है या खाना अच्छे से डाइजेस्ट नहीं होता तो आप भूमि आमला का चूर्ण खा सकते हैं. इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं। यह लिवर की सफाई करता है और लिवर को हेल्दी बनाता है।
पाचन क्रिया तेज करे
जैसा हमने जाना कि यह आपके लिवर के लिए फायदेमंद है। अगर आपका लिवर अच्छा होगा तो आपके पाचन क्रिया भी तेज होगी, खाया पिया अच्छे से पचेगा जिससे की आपको फायदा मिलता है।
किडनी रोग में फायदेमंद
भूमि आमला में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जोकी आपके लिवर के साथ-साथ किडनी में भी फायदा देता है। किडनी में होने वाले स्टोन दुर करता है और किडनी की सफाई करता है। मूत्र रोग में भी फायदा देखने को मिलता है।
शरीर को ठंडक देता है
भूमि आमला की तासीर ठंडी होती है। अगर आपके पेट में गर्मी हो जाए तो आप इसका चूर्ण सेवन कर सकते हैं। यह पेट को ठंडक देता है और आपको गर्मी से बचाता है।
त्वचा रोग से बचाए
भूमि आमला में कई ऐसे एंटीऑक्सीएंट और एंटीमाइक्रोबीअल गुण पाए जाते हैं जो की त्वचा रोग से फायदा देता है, जैसे की एग्जिमा, इचिंग में फायदा मिलता है।
मूड और मेमोरी को बढ़ता है।
भूमि आमला आपके कोसेंट्रेशन को बढ़ाने में फायदा देता है। अगर आप बहुत जल्दी चीजे भूल जाते हैं तो ये आपकी याददाश्त को तेज करता है। इसके अलावा स्ट्रेस और एन्जाइटी को भी दुर करता है।
भूमि आमला का सेवन कैसे करें
भूमि आमला आपको मार्केट में चूर्ण और जूस के रूप में मिल जाएगा। अभी दोनों तरह से इस्तेमल कर सकते हैं।
आप भूमि आमला का पाउडर इस्तेमल कर सकते हैं।
आप प्रतिदिन खाना खाने से 15 से 20 मिनट पहले सेवन करें।
अगर आप इसका जूस इस्तेमल कर रहे हैं तो थोड़े से पानी में मिक्स करके सेवन कर सकते हैं।
आप लगातर एक महीना सेवन करके देखें। आपको फर्क खुद नजर आएगा
भूमि आमला के नुकसान
जहां इसके फायदे हैं कुछ सावधानीयां भी रखनी चाहिए
- भूमि आमला का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है तो ये आपके शुगर लेवल को कम कर सकता है। अगर आपकी शुगर लेवल पहले से कम रहती है तो इसका सेवन न करें।
- अगर आप खून पतला करने वाली दवाई ले रहे हैं तो यह आपका खून पहले से ही पतला कर सकता है।ईसलिए इसका सेवन ना करें।
- अगर आप गर्भावस्था से हैं तो भी इसका सेवन डॉक्टर के सलाह के बिना ना करें।
- बच्चों को देने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर ले ले
- अगर आपको हाई बीपी की समस्या है कोई दवा खा रहे हैं तो भी भूमि आमला का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरुर ले लेन