गर्मियां आते ही अक्सर कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं जिनमें से एक है लू लगना। तो लू से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए, आज हम इसके बारे में बात करेंगे।
लू लगना सुनने में बहुत सिंपल सा लगता है, लेकिन यह वास्तव में बहुत घातक साबित हो सकता है। गर्मियों में चलने वाली लू से बचने के लिए आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। गर्मियों में अक्सर आपने देखा होगा कि गर्म हवाएं चलती है तो लू से बच के रहना चाहिए।
दोस्तों गर्मियों में जब तेज हवाएं चलती हैं तो शरीर का तापमान गर्म हो जाता है। जिसे लू लग जाती है, वह अचानक बेहोश हो जाता है, मन उल्टी की तरह लगने लगता है शरीर से पसीना नहीं आता और इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो जाते हैं। इसी को लू लगना कहा जाता है।
तो अगर आप को लू लग जाए तो आपको क्या करना चाहिए। इसके बारे में बात करते हैं
लू से बचने के घरेलू उपाय
- जिस व्यक्ति को लू लग गई है उसे जमीन पर लेटा कर उसके कपड़े खोल देना चाहिए।
- AC या पंखा चला देना चाहिए और उसे ठंडे पानी की पट्टियां लगानी चाहिए। इसके अलावा अगर आप लोग से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाने चाहिए जैसे कि
- गर्मिओ में कभी भी घर से खली पेट नहीं निकलना चाहिए।
- गर्मियों में आम पन्ना पीना चाहिए। आम का शरबत पीने से लू से बचा जा सकता है। यह शरीर को ठंडा रखता है और पानी की मात्रा भी पर्याप्त रहता है।
- गर्मियों में बाहर निकलने से पहले पानी की बोतल पास रखें और थोड़ी थोड़ी देर बाद पीते रहे। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।
- गर्मियों में गहरे रंग के कपडे पहनने से बचना चाहिए और हलके रंग के कॉटन के कपडे पहनने चाहिए।
- रोज एक दो बार नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। यह भी शरीर में विटामिन सी भरपूर रखता है और इलेक्ट्रोलाइट भी बरकरार रखता है।
- धनिया और पुदीना का सेवन करना चाहिए , इसकी चटनी कहानी चाहिए या धनिये का पानी पीना चाहिए।
- सेब का सिरका भी सेवन कर सकते है , या भी लू नहीं लगने देता।
- जब भी धुप में बाहर जाना हो तो अपने साथ टोपी या छाता ले कर ही जाये।
- कच्ची प्याज पीलू से बचाने में मददगार होती है। आप खाने के साथ कच्चा प्याज का सलाद बना कर खा सकते हैं।
- पानी में ग्लूकोस मिलाकर पीते रहना चाहिए। इससे भी शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान कम होती है।
- गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी ना हो इसलिए तरबूज ककड़ी, खीरा सब्जियों का सूप इत्यादि पीना चाहिए।
- बाहर से आने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। जब आपके शरीर का तापमान सामान्य हो जाए तभी पीना चाहिए।
- Himalaya Shilajit Gold : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- काली चाय (Black Tea) पीने का फायदे और नुकसान
- 40 की उम्र के बाद ये Supplements मत लेना | Supplements to Avoid After 40s
- Himalaya Reosto के फायदे, नुकसान और उपयोग | Bone Health आयुर्वेदिक सप्लीमेंट
- Zandu Lean & Slim Capsules वजन घटाने में कैसे है फायदेमंद