Shelcal 500 Tablet के फायदे,उपयोग और नुक्सान

Shelcal 500 एक कैल्शियम और विटामिन डी युक्त दवा है जो कि डॉक्टरों द्वारा बताई जाती है। अगर आपकी हड्डियों या फिर दातों में कैल्शियम की कमी हो रही है तो कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए इसे दिया जाता है. 

Shelcal 500 टेबलेट में आपको एलिमेंटल कैलशियम 500mg और विटामिन डी 250 IU  मिलता है। इस गोली में सिर्फ दो ही घटक मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि दो गोलियों में चार गिलास दूध के बराबर कैल्शियम मिल जाता है तो अगर आपकी बॉडी भी कैल्शियम की कमी से जूझ रही है तो डॉक्टर की सलाह से  शेल्कल 500 इस्तेमाल  कर सकते हैं। 

शेल्कल 500 के फायदे|  Shelcal 500 Benefits 

  • Shelcal 500 शरीर में कैल्शियम और विटामिन D3 की कमी को पूरा करता है। कैल्शियम की कमी हो तो हड्डियां कमजोर और नरम होने लगती हैं तो हड्डियों को मजबूत बनाता है। 
  • अगर आपके दांतों में कमजोरी आ रही है या फिर दांत अच्छे से विकसित नहीं है तो भी Shelcal 500 फायदा दे सकता है। 
  • कैल्शियम की कमी मसल भी अच्छे से ग्रो नहीं करते। और मसल खिंचाव होने लगते हैं। तो मसल क्रेम्प  से बचने के लिए भी शेल्कल 500 दिया जाता है। 
  • शरीर में अगर विटामिन D3 की कमी हो तब शरीर कैल्शियम को अच्छे से अवशोषित नहीं कर पाता। इसी वजह से इसमें विटामिन D3 भी उचित मात्रा में मिलता है जिससे शरीर कैल्शियम अब्सॉर्ब  कर पाए। 
  • कई बार कैल्शियम की कमी से जोड़ों में दर्द होने लगती है। तो जोड़ों में दर्द होने की समस्या में भी इसका सेवन किया जा सकता है। 
  • जो लोग धूप में ज्यादा नहीं रहते, उनकी बॉडी में विटामिन D3 की कमी की वजह से कैल्शियम की कमी देखी गई है। तो उन लोगों को भी इसका सेवन करना चाहिए। 
  • अगर  विटामिन डी की कमी की वजह से आप कमजोर फील करते हैं तो भी आपकी कमजोरी को दूर करता है और एनर्जी देता है। 
  • आपकी हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि विटामिन डी और फास्फोरस भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए इसके साथ विटामिन डी भी दिया जाता है। 

शेल्कल 500 की खुराक! Shelcal 500 Dosage 

Shelcal 500 की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाए तो बेहतर नतीजे देखे जाते हैं। वैसे इसके ऊपर दो गोलियां लेने की सलाह दी गई है। आप एक गोली से भी शुरू कर सकते हैं। अगर ज्यादा कमजोरी है तो दिन में दो गोलियां ली जा सकती हैं। यह पुरुष और महिला दोनों ले सकते हैं। 

BUY Shelcal 500

शेल्कल 500 के नुकसान। Shelcal 500 Side Effects 

शेल्कल 500 एक विटामिन D3 और कैल्शियम की दवा है तो इसका ओवरडोज करने से आपको कुछ नुकसान हो सकते हैं जैसे कि। 

  • मुंह सूखना
  • गहरे रंग का मल आना 
  • भूख कम लगना 
  • पेट दर्द 
  • एलर्जी 
  • सिर दर्द की समस्या 
  • प्यास लगना
  • नींद ना आना 
  • मतली या उल्टी

शेल्कल 500 से जुड़े हुए सवालों के जवाब। 

कैल्शियम के साथ विटामिन D3 क्यों दिया जाता है? 

अकेला कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए काम नहीं करता , कैल्शियम को अब्सॉर्ब  करने के लिए विटामिन D3 जरूरी होता है। इसलिए शेल्कल 500  में कैल्शियम के साथ विटामिन डी  है। 

शेल्कल 500 की डोस  मिस हो जाए तो क्या करूं? 

वैसे 24 घंटे के बीच में एक से दो गोलियां लेने की सलाह दी गई है। अगर डोज मिस हो जाए तो आप घंटों के हिसाब से जल्द से जल्द गोली ले सकते हैं। या फिर अपने डॉक्टर से भी सलाह की जा सकती है? 

क्या शेल्कल 500 से एलर्जी भी होती है ?

हर किसी की बॉडी अलग होती है तो आपको अगर किसी चीज से एलर्जी है तो आप पहले इसके घटक चेक कर ले, फिर ही इसका सेवन करें। 

मैं शेल्कल 500 को स्टोर कैसे करूं? 

इस दवा को ठंडी और बिना रोशनी वाली जगह पर रखना चाहिए और साथ ही सूर्य की सीधी किरणों के संपर्क से बचाये।  बच्चों और पालतू जानवरों को भी दूर रखें। 

शेल्कल 500 की कीमत क्या है ?

Shelcal 500 दो पैकिंग में उपलब्ध है। 15 टेबलेट की कीमत आपको ₹147 पड़ेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *