Shankhpushpi ke Fayde aur Nuksan : शंखपुष्पी के फायदे

आज हम शंखपुष्पी (Shankhpushpi) के बारे में बात करेंगे। शंखपुष्पी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल, यह आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी मानी जाती है। शंखपुष्पी के पत्ते, फूल, जड़े इन सभी को इस्तेमाल किया जाता है। 

इसके फूल शंख के आकार के होते हैं इसीलिए इसका नाम शंखपुष्पी है। वैसे तो यह तीन रंगों में आती है लाल, नीला और सफेद। लेकिन सफेद रंग वाली सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। 

इसे दिमाग और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसे आयुर्वेद के सभी ब्रांड बनाते हैं और वैद्यनाथ की शंखपुष्पी सबसे ज्यादा प्रचलन में है।

शंखपुष्पी के फायदे। Shankhpushpi Benefits in Hindi

दिमाग के लिए फायदेमंद

शंखपुष्पी को दिमाग और याददाश्त तेज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।दिमागी  क्षमता को बढ़ाती है। जिन लोगो की बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होने लगती है, उनके लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा चिंता और डिप्रेशन को कम करने में भी फायदेमंद है। 

बीपी के लिए फायदेमंद

शंखपुष्पी आपके बीपी के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। यह जड़ी-बूटी ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाले हार्मोन जैसे कि एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल को नियंत्रित करती है और स्ट्रेस हार्मोन को कम करती है। 

पाचन शक्ति बढ़ाए 

शंखपुष्पी शरीर में पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसके पौधे के हर हिस्से से निकला हुआ रस शरीर में फ्लोराइड को जमने से रोकता है और पाचन में मदद करता है। यह पेट से जुड़ी हुई परेशानियां खास करके पेचिश के इलाज के लिए भी फायदेमंद है. 

अनिद्रा में फायदेमंद

ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन की वजह से अगर आपको रात को नींद नहीं आती तो बेहतर नींद के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह अनिद्रा रोग में बहुत ज्यादा फायदा देता है। 

पेट के अल्सर

कई बार पेट में अल्सर हो जाते हैं। यह ग्लाइकोप्रोटीन के स्राव के कारण होते हैं। तो शंखपुष्पी पेट के अल्सर का इलाज करने में भी फायदा देती है। 

सिर दर्द से आराम

जैसा कि बताया कि बताया कि यह मानसिक तनाव और दिमाग के लिए फायदेमंद है तो अगर डिप्रेशन की वजह से सिर दर्द की समस्या हो रही है तो दिमाग को रिलेक्स करता है सिरदर्द से राहत मिलती है। 

शंखपुष्पी का सेवन कैसे करें | Shankpushpi Dosage

शंखपुष्पी सिरप के रूप में उपलब्ध है तो रात को सोने से पहले एक चम्मच गुनगुने पानी या फिर दूध के साथ। ले सकते हैं। शंखपुष्पी चूर्ण के रूप में भी उपलब्ध है।आप इसका एक चम्मच रात को सोने से पहले दूध के साथ ले सकते हैं। 

BUY SHANKHPUSHPI

शंखपुष्पी के नुकसान | Shankhpushpi Side Effects in Hindi

जहां शंखपुष्पी के कुछ फायदे हैं वहीं इसके कुछ लोगों को नुकसान भी हो सकते हैं। 

  • शंखपुष्पी आपका ब्लड प्रेशर कम करती है तो अगर आपका पहले से ही बीपी कम रहता है तो आपको शंखपुष्पी का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • गर्भावस्था के दौरान शंखपुष्पी का सेवन करने से बचना चाहिए। 
  • अगर आप इसके पत्तों या फूलों को ताजा तोड़कर इसका सेवन करना चाहते हैं तो इसके स्वाद से आपको दिक्कत हो सकती है और मुंह कड़वा हो सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *