आज हम बात करेेंगे जायफल (Jaifal) के बारे में, जिसे अंग्रेजी भाषा में ‘Nutmeg’ भी कहा जाता है।
जायफल को भारतीय मसालों में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जता है और यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया, वियतनाम, चीन और भी कई एशियन देशों में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जता है।
कई देशों में इसके बीजों का तेल निकाल कर इस्तेमल किया जता है। जायफल की सुगंध बहुत तेज होती है और यह काफी पौष्टिक माना जता है।
जायफल में मुख्य तौर पर विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E, कैलशियम, मैग्निशियम, फोलिक एसिड पाया जाता है।
यह आपको गहरी नींद लाने से लेकर तेज दिमाग देने तक कई बढ़िया फायदे देता है तो इस लेख में हम जानेंगे जायफल का सेवन करने के फायदे , उपयोग और सावधानियों के बारे में।
जायफल के फायदे। Jaifal Benefits in Hindi
पाचन के लिए फायदेमंद | Beneficial for Digestion
क्योंकी जायफल में कई तरह के डाइजेस्टइव एंजाइम पाए जाते हैं जो की पाचन कोअच्छा रखता है। यह जब्ज , गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से निजात देने में मदद करता है यह आपकी बॉल मूवमेंट को भी अच्छा करता है।
अच्छी नींद लाने में फायदेमंद | Beneficial in getting Good Sleep
जयफल आज से नहीं बल्कि पुराने समय से नींद लाने के लिए एक नेचुरल कंपाउंड के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके नर्वस सिस्टम पर कम करता है ,जिससे आपको अच्छी नींद आती है।
अच्छी नींद के लिए जायफल का चूर्ण चुटकी भर दूध में डालकर पीने से अच्छा फायदा मिलता है। यह आपको रिलैक्स करता है और गहरी निंद लाने में मदद देता है।
दिमाग के लिए फायदेमंद | Boost Brain Power
जायफल को आज से नहीं पुराने समय से एक ब्रेन बूस्टिंग फूड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। यह आपकी मेमोरी और याददाश्त दोनों को इंप्रूव करता है। अगर आपको बार बार चीजे भूल जाते हैं तो उसमें भी यह सुधार करता है।
अगर आप रेगुलर जायफल का सेवन करते हैं तो ये दिमाग को अच्छा फायदा देता है।
त्वचा में सुधार | Good For Skin
जायफल में विटामिन C और विटामिन E भी पाया जाता है जो की मुख्य तौर पर स्किन के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं। अगर आपके त्वचा पे एक्ने या पिम्पल्स है. तो आप खाकर भी ठीक कर सकते हैं या फिर कॉस्मेटिक के तौर पर इसका पैक चेहरे पर भी लगा सकते हैं।
जयफल में एंटीबैक्टएरियल गुण भी पाए जाते हैं जो कि एक्ने करने वाले बैक्टीरिया को मारता है और स्किन को अच्छा रखता है। (1)
इलाइची खाने के फायदे | Elaichi Benefits
दर्द निवारक | Pain Killer
जायफल में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं। अगर जोड़ों में दर्द है तो आप जायफल का तेल बनाकर इसकी मालिश कर सकते हैं। सर दर्द के लिए चाय में चुटकी भर डालकर पी सकते हैं।
मुंह की दुर्गन्ध के लिए | For Bad Breath
जायफल में मुंह की दुर्गन्ध दूर करने के भी गुण पाए जाते हैं। अगर आप मुंह की दुर्गन्ध से परेशान है तो जायफल का एक छोटा सा टुकड़ा मुंह में कुछ देर रखने से दुर्गन्ध दुर हो जाता है.
कैंसर सेल दुर करें | Eliminate Cancer Cells
अगर आप लगातर जायफल का सेवन करते हैं तो तो शरीर में पनपने वाले कैंसर सेल कम हो सकते हैं और आप आने वाली तकलीफों से बच सकते हैं। (2)
जायफल के फायदे महिलाओं के लिए | Nutmeg Benefits for women
पीरियडस की दर्द में कमी | Reduction in period pain
पीरियडस में अक्सर महिलाओं को अनचाही दर्द और क्रैम्प वगैरा होने लगते हैं जो की कुछ महिलाओं के लिए असहनीय हो सकते हैं। तो ऐसे में जायफल का दूध या चाय पीने से फायदा मिलता है।

हॉर्मोन बैलेंस | Hormone Balance
जायफल का सेवन करने से महिलाओं के हॉर्मोनभी बैलेंस होते हैं जैसे की PMS या PCOS जैसी समस्याओं में मूड स्विंग,इर्रिटेशन या थकान जैसी समस्या से निजात मिलती है।
त्वचा और बालो के लिए |For Skin and Hair
त्वचा और बालो के लिए जायफलएक पावरफुल इंग्रेडिएंट है। इसमें विटामिन E पाया जाता है जो कि बालो में होने वाली डैंड्रफ दूर करता है।
त्वचा के लिए यह एक्ने वगैरा को दूर करने का कम करता है।
जायफल के फायदे मर्दों के लिए। Nutmeg Benefits for Men
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाए | Increase Testosterone
टेस्टोस्टेरोन बढ़ने से मर्दों का एनर्जी लेवल बढ़ेगा, पावर बढ़ेगी और फिजिकल परफारमेंस में भी इजाफा देखने को मिलता है.अगर आपका टेस्टोस्टेरोन लेवल कम है ,स्टेमिना कम है तो आप इसका का सेवन कर सकते है।
जायफल का सेवन कब और कैसे करना चाहिए
जहां जायफल के फायदे देखने को मिल रहे हैं वही इसका सेवन करने से पहले सावधानी भी बहुत ज़रूरी है।
- आप चुटकी भर जायफल का चूर्ण गर्म दूध में डालकर पी सकते हैं।
- कॉफी में डालकर पी भी सकते हैं।
- सूप पीने का शौक है तो आप उसमें भी जायफल का इस्तेमल कर सकते हैं।
- अगर आप बेकिंग करते हैं तो कुकीज में भी जायफल का इस्तेमल किया जा सकता है।
क्या जायफल के कुछ साइड इफेक्ट भी है?
जायफल एक नेचुरल मसाला है इसके साइड इफेक्ट नहीं है फिर भी ज्यादा सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते हैं जैसे कि
ज्यादा मात्रा जहरिली हो सकती है
कई रिसर्च में देखा गया है की अगर जायफल का सेवन ज़रूरतसे ज्यादा किया जाए तो यह टॉक्सिक हो सकता है और बॉडी में साइड इफेक्ट कर सकता है जिससे उल्टी, चक्कर आना या बेचैनी हो सकती है। (3)
दिल की धड़कन तेज
अगर आपको पहले ही कोई दिल की बीमारी है या दिल की कोई दवा ले रहे है तो आप अपने डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें। क्योंकी यह हार्ट रेट बढ़ा देता है।
प्रेगनेंसी में नुकसान
इसकी तासीर बहुत गरम होती है तो अगर आप गर्भवती महिला हैं तो भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
छोटे बच्चो से दूर
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनकी पहुंच से भी दूर रखें। बच्चों को न्यूरोलॉजिक प्रोबलेम आ सकती है।
निष्कर्ष | Conclusion
जायफल एक सुगंधित और फायदेमंद मसाला है जो की भारत में होटल वाले भारतीय व्यंजनों के लिए ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। अगर आप घर में इस्तेमल करना चाहते हैं तो है।लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए , फायदे होने की बजाये नुकसान भी हो सकते है।
Nutrition99 में हर आर्टिकल Trusted Source और रिसर्च के सपोर्ट के साथ लिखा जाता है. हर इनफार्मेशन पब्लिश करने से पहले Fact चेक किया जाता है। इसलिए हमारा कंटेंट Reliable,Accurate aur Trustworthy होता है।
- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड

- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग

- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग

- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal

- कलौंजी (Black Seeds) के जबरदस्त फायदे और उपयोग
