भारत में मसाले तो बहुत ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। और उन्हीं मसालों में से एक है छोटी इलायची (Hari Ilaichi)
छोटी इलायची (Ilaichi) को हरी इलायची भी कहा जाता है। यह कई व्यंजनों में, सब्जी, चाय, बिरयानी इत्यादि में इस्तेमाल की जाती है। यह व्यंजनों के स्वाद को तो बढ़ाती है, इसके साथ-साथ और भी कई फायदे देती है।
इस लेख में हम लोग बात करेंगे कि इलायची हमारी सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। हरी इलायची में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस इत्यादि
यह तासीर में ठंडी होती है और गर्मियों में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
छोटी इलायची खाने के फायदे। Cardamom Benefits
पाचन में फायदेमंद | Beneficial in Digestion
छोटी इलायची आपके पेट और पाचन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। गर्मियों में अक्सर पेट में अफारा हो जाता है, एसिडिटी, गैस की प्रॉब्लम हो जाती है। ऐसी प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए सुबह खाली पेट हरी इलायची का सेवन करना चाहिए या फिर आप हरी इलायची का पानी भी पी सकते हैं. यह पेट से जुड़ी हुई समस्याओं से निजात दिलाती है।
मुंह की बदबू को दूर करें |Eliminate Bad Breath
अक्सर कई लोगों के मुंह से बदबू आती रहती है या खाना खाने के बाद मुंह से बदबू आती रहती है तो उस मुंह की बदबू को दूर करने के लिए भी छोटी इलायची का सेवन किया जा सकता है।
गले की सेहत के लिए | For Throat Health
छोटी इलायची खाना गले के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपके गले में खराश रहती है। खांसी आती है या गला सही नहीं है, गले में सूजन हो गई है तो गले की प्रॉब्लम के लिए आप छोटी इलायची का गुनगुना पानी पी सकते हैं जिससे कि गले को आराम मिलता है और खराश से भी निजात मिलती है।
वजन घटाने में फायदेमंद | Beneficial in Weight Loss
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो वजन घटाने के लिए भी छोटी इलायची खाना या इसका पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। छोटी इलायची में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि आपके पाचन को तेज करते हैं जिससे कि खाया पिया जल्दी पचता है और आपका वजन जल्दी कम होता है।
बीपी की समस्या ठीक करें | Cure BP problem
अगर आपको हाई बीपी की समस्या है और बीपी कम नहीं होता तो बीपी की समस्या से निजात पाने के लिए भी आप रोजाना 2-3 इलायची का सेवन कर सकते हैं। यह बीपी को कंट्रोल करने और कम करने में मदद करती है।
मर्दों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Men
छोटी इलायची खाना मर्दों के लिए फायदेमंद माना जाता है। शादीशुदा मर्द जो कि रात को अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पाते। यौनशक्ति जिनकी कम है, उन्हें छोटी इलायची का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह आपके खून का दौरा बढ़ाती है जिससे कि आप अच्छा परफॉर्म कर पाते हैं। इसी वजह से मर्दों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।
सिर दर्द से राहत | Headache Relief
छोटी इलायची खाना सिर दर्द के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। गर्मियों में अक्सर सिरदर्द की समस्या होने लगती है तो सिर के दर्द से राहत पाने के लिए आप छोटी इलायची का पानी पी सकते हैं या इसकी चाय भी पी सकते हैं
उल्टी या मतली से आराम | Relief from Vomiting or Nausea
अगर आपको घर में उल्टी हो जाए या फिर सफर के दौरान उल्टी जैसा मन हो तो आप मुंह में दो-तीन इलायची रख सकते हैं। यह आपके उल्टी की समस्या को ठीक करने की ताकत रखती है।
इलायची किन लोगों को नहीं खानी चाहिए | Who should not eat Cardamom
- जिन लोगों को पथरी की समस्या है उन लोगों को इलायची का सेवन नहीं करना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
- अगर आपको इलायची से एलर्जी है तब भी इलायची का सेवन ना करें।
- Whey Protein vs Yeast Protein: कौन सा बेहतर प्रोटीन

- Kapiva Shilajit Gummies के फायदे और नुकसान

- रोज़ कितने अंडे खाने चाहिए कि Protein की कमी दूर हो सके

- Oral Minoxidil vs Topical Minoxidil | हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा बेहतर है

- GLP-1 Weight Loss Shots क्या हैं: 7 ज़रूरी बातें जो हर किसी को पता होनी चाहिए।
