कलौंजी (Black Seeds) के जबरदस्त फायदे और उपयोग

भारत में कलौंजी (Kalonji) के बीज मसाले के तौर पर इस्तेमल किए जाते हैं। यह आज से नहीं बल्कि हजारों सालों से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। 

कलौंजी को आयुर्वेद और युनानी चिकित्सा में भी इस्तेमल किया जता है।यूनानी चिकित्सा में इसे “शिफा के बीज” कहा जता है. कलौंजी छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते हैं जो की स्वाद में थोड़े कड़वे हो सकते हैं। 

इनमें औषधिय गुण बहुत ज्यादा पाए जाते हैं। 

कलौंजी के बीजो के फायदों की बात करें तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन तंत्र सुधारने और बालो के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। 

कलौंजी क्या है? 

कलौंजी (Klonji) एक औषधीय बीज है जिसे अंग्रेजी में Nigella Seeds भी कहा जता है, और आम भाषा में इसे Black Seeds के नाम से भी जाना जाता है। 

इसका तेल भी लगाया जता है। अगर इसके पोशक तत्वों की बात करें तो इसमें 

एंटीऑक्सीडेंट 

  • ओमेगा 3 
  • आयरन 
  • कैलशियम 
  • जिंक 
  • थाइमोक्विनोन (Thymoquinone)
  • एंटी इंफ्लामेटरी गुण 

यह सब होता है इसी वजह से इसे फायदेमंद माना जाता है। 

कलौंजी के बीज के फायदे 

पाचन तंत्र मजबूत करता है 

कलौंजी के बीज पाचन तंत्र सुधारने में बहुत ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। पाचन के लिए यह गैस,अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं से निजात देने में मदद करता है। (1)

इम्यूनिटी बढ़ाने में  मदद 

कलौंजी के बीज  बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमे कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो की बार बार बीमार या सर्दी, खांसी, जुकाम होने की समस्या को दूर करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। 

वजन घटाने में फायदेमंद 

कलौंजी के बीज आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे कि आपका खाया पिया जल्दी से पचता है और वजन घटाने में आपको मदद मिलती है। अगर आप वजन घटाने के लिए घरेलु नुस्खों का इस्तेमल कर रहे हैं तो उसमें कलौंजी के बीज भी खा सकते हैं. लेकिन कम मात्रा में खायें, ज्यादा खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। 

डाइबिटीज़ को कंट्रोल करें 

कलौंजी के बीज आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी फायदा देती है. यह  इंसुलीन की सेंसिटीविटी को बेहतर बनाने में फायदा देती है। (2)

बालो के लिए फायदेमंद 

आजकल आपने देखा होगा कलौंजी का तेल बहुत ज्यादा इस्तेमल किया जा रहा है. यह इसी वजह से क्योंकी कलौंजी के बीज आपके बालो के लिए भी फायदेमंद है..

यह बालो की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे कि बाल झड़ना कम हो जाते हैं और रूसी भी दूर होती है.तो  अगर आपके बालो की कोई समस्या है तो आप कलौंजी का टेल इस्तेमाल करें। (3)

दिल के लिए फायदेमंद 

कलौंजी के बीज आपके खराब कोलेस्ट्रॉल LDL को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल HDL को बढ़ाती है. जिससे कि यह आपके दिल के लिए फायदेमंद होती है। 

त्वचा के लिए फायदे 

यह एक्ज़िमा, मुहासे, एलर्जी जैसी समस्याओं से निजात देती है जिससे की आपको फायदा मिलता है। (4)

जोड़ों की दर्द और सुजन कम करें। 

कलौंजी के बीज एंटी इन्फ्लामेट्री  गुण से भरपुर होते हैं। यह आपकी और जोड़ों की दर्द को दुर करने में सहायक हो सकते है। 

हॉर्मोन को बैलेंस करे 

महिलाओ के PCOS और हॉर्मोन असंतुलन जैसी समस्याओं को दूर करने में भी कलौंजी फायदेमंद है। तो अगर आप ऐसी समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो कलौंजी के बीज अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। 

सांस की समस्या से राहत 

कलौंजी के बीज आपके अस्थमा ब्रोंकाइटिस ,खांसी में फायदा देती है। इसमें एंटी इन्फ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जो की आपके फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद है ,तो साँस  संबंधी रोगों को दूर करने में फायडा देती है। 

Kalonnji खरीदे 

कलौंजी के बीज के नुकसान

चाहे कलौंजी एकप्राकृतिक बीज है फिर भी अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान हो सकते हैं जैसे कि  

  • बीपी लो हो सकता है। 
  • पेट में जलन या एलर्जी की संभावना हो सकता है 
  • दवाइयों का असर कम हो सकता है 
  • गर्भवती महिलाओं को अधिक सेवन नहीं करना चाहिए  
  • अधिक मात्रा में लेने से उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है। 

इसलिए कलौंजी के बीज का सीमित मात्र में ही सेवन करें। 

कलौंजी के बीज का इस्तेमल कब और कैसे करें। 

आप कलौंजी का सेवन कई तरीके से कर सकते हैं। 

  • कच्ची कलौंजी के बीज 

सुबह खाली पेट आधे से एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। 

  • कलौंजी का तेल  

5 से 10 बूंद कलौंजी का टेल दूध या पानी में मिलाकर पी सकते हैं 

अगर बालो पर लगाना चाहते हैं तो त्वचा पे लगा सकते हैं। 

  • शहद के साथ 

आधा चम्मच कलौंजी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें 

  • भोजन में

अचार, दाल, सलाद या  तड़के के रूप में इस्तमाल कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

कलौंजी एक छोटा सा बीज है लेकिन इसके फायदे बहुत ज्यादा है, अगर सही मात्रा में और सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, वजन घटाने और पाचन को मजबूत करने जैसी कई  फायदे देता है। 

लेकिन आयुर्वेद चीजों की तरह इसका भी कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए  

Nutrition99 में हर आर्टिकल Trusted Source और रिसर्च के सपोर्ट के साथ लिखा जाता है. हर इनफार्मेशन पब्लिश करने से पहले Factचेक किया जाता है। इसलिए हमारा कंटेंट Reliable,Accurate aur Trustworthy होता है। लेकिन यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य Healthcare Provider से सलाह लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *