GLP-1 Weight Loss Shots क्या हैं: 7 ज़रूरी बातें जो हर किसी को पता होनी चाहिए।

आजकल हर कोई वजन घटाना चाहता है, और इसके लिए बहुत सी चीजे उपलब्ध हैं  सप्लीमेंट से ले कर दवाइयों तक ,तो आज हम एक ऐसी दवाई के बारे में बात करेंगे  जिसके बारे में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई इसके बरे में बात कर रहा है। वह है GLP-1. 

आखिर ये GLP-1 वेट लॉस शॉट्स (Ozempic) क्या है? इसके फायदे क्या हैं, नुकसान क्या है  काम करने का तरीका और साइड इफेक्ट क्या है इसके बरे में बात करेेंगे 

GLP-1 क्या है | What is GLP-1

GLP-1 (Glucagon-Like Peptide–1) हमारे शरीर में बनने वाला एक प्राकृतिक हॉर्मोन है। यह भोजन करने के बाद आंतों (intestines) में रिलीज होता है और हमारा ब्लड शुगर, भूख और इंसुलिन तीनों को नियंत्रित कर्ता है। GLP-1 हॉर्मोन के कुछ काम होते हैं जैसे कि 

  • इंसुलिन रिलीज करना 
  • ब्लड शुगर को कम करना 
  • भूख को कंट्रोल करना 
  • पेट खाली होने की गति को धीमा करना 
  • दिमाग को भूख नहीं है इसका सिगनल भेजना 

इसी इंसुलिन GLP-1 हॉर्मोन की नकल करने वाली दवाइयों को कहा जता है GLP-1 Receptor Agonists

GLP-1 के बारे में और जानकारी | About GLP-1

आजकल वजन घटाने और डाइबिटीज़ कंट्रोल करने से जुड़े सबसे चर्चित दवाओं में एक हैGLP-1 सोशल Ozempic, Rybelsus, Wegovy  जैसी दवाओं की भारी चर्चा  हो रही है। यह सब दवाइयां एक खास हॉर्मोन पर आधारित है। जिसे  GLP-1 Receptor Agonists कहा जता है। 

लेकिन असल में GLP-1 है क्या? यह शरीर में कैसे काम करता है? क्या ये सिर्फ वजन कम करने की दवा है या इसके फायदे और भी हैं? और सबसे जरूरी — इसके खतरे क्या हैं? तो चलीये बात करते हैं इसके बारे  में।

GLP-1 दवाइयों के नाम | GLP-1 Medicines Name

  • Ozempic (Semaglutide) (शुरुआत में 0.25 mg हफ्ते में 1 बार और बाद में डोज़ बढ़ सकती है ) 
  • Wegovy (Semaglutide) (शुरुआत में 0.25 mg हफ्ते में 1 बार और बाद में डोज़ बढ़ सकती है ) 
  • Rybelsus (Oral Semaglutide) (शुरुआत में 1.5 mg दिन में 1 बार और 1 महीने बाद डोज़ बढ़ सकती है ) 
  • Saxenda (Liraglutide) (शुरुआत में 0.6 mg दिन में 1 बार और हर हफ्ते डोज़ बढ़ बढ़ती है जब तक 3.0 mg न हो जाये ) 
  • Victoza (Liraglutide) (दिन में 1 बार लगाने वाला इंजेक्शन ) 
  • Trulicity (Dulaglutide) (शुरुआत में 0.75 mg हफ्ते में 1 बार और बाद में हर हफ्ते डोज़ बढ़ सकती है ) 

यह दवाइयां डाइबिटीज़  टाइप 2  और मोटापा दोनों में दी जाती  है। 

GLP-1 दवाइयों के फायदे | GLP-1 Benefits in Hindi

तेजी से वजन घटाना 

GLP-1 दवाइयाँ भूख को काफी कम करती हैं और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती हैं, जिससे बार-बार खाने की इच्छा और क्रेविंग स्वाभाविक रूप से घट जाती है। जब भूख नियंत्रित होती है और कैलोरी का सेवन कम हो जाता है, तो वजन तेजी से कम होने लगता है। रिसर्च के अनुसार इन दवाओं से लगभग 15% से 20% तक वजन कम होने का असर देखा गया है।

हार्ट हेल्थ में सुधार

Semaglutide और Liraglutide को FDA ने न केवल वजन कम करने बल्कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए भी अप्रूव किया है। ये दवाइयाँ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, Bad Cholesterol को घटाने और शरीर में सूजन के स्तर को कम करने में मदद करती हैं। वजन कम होने से हृदय पर दबाव घटता है, जिससे हार्ट अटैक और अन्य कार्डियक समस्याओं का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

टाइप 2 डाइबिटीज़ कंट्रोल करना

GLP-1 दवाइयाँ शरीर में इंसुलिन के स्राव को बढ़ाने और ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जब ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, तो भूख कम लगती है, Craving नियंत्रित होती हैं और मेटाबॉलिज़्म बेहतर तरीके से काम करता है। इसी वजह से GLP-1 दवाइयाँ वजन कम करने और उसे लंबे समय तक नियंत्रित रखने में काफी मददगार साबित होती हैं।

मेटाबॉलिज्म में सुधार 

GLP-1 दवाइयाँ शरीर के मेटाबॉलिज्म और मेटाबॉलिक रेट को बेहतर तरीके से बैलेंस करती हैं, जिससे खाना अधिक प्रभावी रूप से पचता है, एनर्जी का सही उपयोग होता है और शरीर में फैट स्टोरेज कम होने लगता है। इसके साथ ही ये दवाइयाँ दिमाग में भूख को कंट्रोल करने वाले सिग्नल को रेगुलेट करती हैं, जिससे बेवजह खाने की आदत कम होती है और वजन मैनेज करना आसान हो जाता है

PCOS में वजन घटाने और हार्मोंई बैलेंस में लाभ 

अगर कोई महिला PCOS से जूझ रही होती है, तो उसके लिए वजन कम करना काफी चुनौतीपूर्ण बन जाता है, क्योंकि PCOS में हार्मोनल असंतुलन के कारण शरीर की मेटाबॉलिक रेट धीमी हो जाती है और फैट लॉस भी 15% तक सीमित हो सकता है। ऐसे में GLP-1 दवाइयाँ एक बड़ा बदलाव लाती हैं, क्योंकि ये भूख को नियंत्रित करके, craving कम करके और मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाकर वजन घटाने की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज़्यादा आसान बना देती हैं।

फेट्टी लिवर में फायदेमंद 

आजकल Fatty Liver की समस्या बेहद तेजी से बढ़ रही है, खासकर उन लोगों में जो मोटापे या पेट की चर्बी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में GLP-1 एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि यह न केवल वजन कम करने में मदद करती है बल्कि लिवर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करके फैटी लिवर की समस्या को भी धीरे-धीरे सुधारने में सहायक साबित होती है।

क्रेविंग कंट्रोल करती है। 

अक्सर Craving हमारे दिमाग की ही उपज होती है, जो हमें बार-बार खाने के लिए उकसाती रहती है। इसी वजह से हम अनजाने में जंक फूड, शुगर और ओवर-ईटिंग की तरफ बढ़ने लगते हैं। लेकिन GLP-1 ऐसा हार्मोन है जो इन अनियंत्रित क्रेविंग्स को शांत करने में मदद करता है और हमें बेहतर फ़ूड कंट्रोल देता है।

Inflation  कम करना 

GLP-1 शरीर में सूजन यानी इंफ्लेमेशन को कम करने में बेहद असरदार मानी जाती है, क्योंकि यह न सिर्फ ब्लड शुगर को नियंत्रित रखती है बल्कि शरीर में मौजूद इंफ्लेमेटरी मार्कर्स को भी धीरे-धीरे कम करती है। इसके नियमित उपयोग से सूजन से जुड़ी समस्याओं में noticeable सुधार देखने को मिलता है।

लोंग टर्म वेट मैंटेन  

measuring belly fat

Normal dieting में आप कुछ समय के लिए वेट लॉस कर लेते हैं, लेकिन जैसे ही डाइटिंग ढीली पड़ती है या पुरानी खाने की आदतें लौट आती हैं, वजन वापस बढ़ने लगता है। इसके मुकाबले GLP-1 आधारित उपचार भूख को गहराई से नियंत्रित करते हैं, मेटाबॉलिज़्म को सपोर्ट करते हैं और लंबे समय तक वजन को स्थिर रखने में मदद करते हैं, जिससे वेट लॉस टिकाऊ बन जाता है।

GLP-1  के जोखिम एवं साइड इफेक्ट 

थाइरॉएड एवीएन ट्यूमर  

GLP-1 का ज्यादा सेवन करने से कुछ लोगों को थाइरॉएड या ट्यूमर की समस्या हो सकतीहै। 

उल्टी, मतली, या अपच

शुरुआत में सबसे आम साइड इफेक्ट उल्टी, मतली, एवीएन अपच की समस्या देखने को मिलती है,जो कि  आम साइड इफेक्ट हैं। 

मसल लॉस 

GLP-1 तेजी से वजन कम करने से आप अगर प्रोटीन कम खाएंगे या अच्छी डायट नहीं लेंगे तो वजन कम होने के साथ-साथ आपका मसल लॉस भी होगा। 

अचानक  भूख खतम हो जाना  

कई लोगों को बार बार भूख लगती है जो कि एकदम ख़त्म हो जाती है जिससे की वीकनेस आ जाती है बॉडी में 

Hair Fall  का जोखिम

एकदम से वजन घटाने से Hair Fall या Hair Thinning की समस्या भी देखने को मिलती है। 

Skin Allergy 

कुछ लोगों में Skin Allergy  भी देखने को मिलती है जिनकी स्किन सेंसेटिव होती है। 

GLP-1 किन लोगों को नहीं लेना चाहिए  

  • गालब्लैडर स्टोन वाले लोगों को नहीं लेना चाहिए  
  • प्रेग्नंट या ब्रेस्ट फीडिंग महिलाओं को नहीं लेना चाहिए । 
  • टाइप 1  डाबिटीज़ वाले महिलाऐं ना सेवन करें। 
  • किडनी स्टोन वाले लोग भी इससे दूर रहे। 
  • जिनको Pancreatitis हिस्ट्री है यह सेवन नहीं लेना चाहिए  
  • Kidney रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए  
  • Thyroid की समस्या में GLP-1 का सेवन न करें। 

GLP-1 कोर्स की कीमत और उपलब्धता | GLP-1 Price 

GLP-1 की दावाएं अभी नई है और बहुत ज्यादा महंगी है। इनकी जानकारी आपको डॉक्टर से ही मिलेगी और डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन पर ही मिलेंगे। 

भारत में Semaglutide, Liraglutide जैसी  GLP-1 दवाये उपलब्ध है.

इसे लाइफस्टाइल ड्रग ना समझे। यह सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए  

 GLP-1 लेते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए | GLP-1 Precautions

अगर आप  GLP-1 का कोर्स कर रहे हैं तो निम्नलिखित बातो का ध्यान रखें। 

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिए। 
  • हफ्ते में तीन से चार दिन Strength training करें। 
  • हाई प्रोटीन डाइट ले  
  • हमेशा  एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह से ही इसकी डोज ले  
  • अगर शराब का सेवन करते हैं तो वह बंद कर दे  

निष्कर्ष | Conclutions

GLP-1 कोई जादू की छड़ी नहीं है। यह एक टूल है जो कि मोटापा कम करने के लिए आपका साथी हो सकता है। अगर आपकाटाइप 2 डाइबिटीज़, Obesity, PCOS, फैटी लिवर है। 

वजन कम करने में मुश्किल हो रही है तो आप इसका इस्तेमल कर सकते हैं लेकिन इसके साथ आपको वर्कआउट करना पड़ेगा और बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमल ना करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *