इमली के बीज के फायदे और उपयोग | Tamarind Seeds Benefits in Hindi

दोस्तों इमली (Tamarind) के बारे में तो आपने सुना होगा और खाई  भी होंगी। खट्टी मीठी इमली और जिसका नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है। इसमें  बहुत सारे पोस्टिक तत्व भी पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन सी, विटामिन ए विटामिन ई, पोटैशियम, मैग्निशियम इत्यादि। जैसे इमली में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं वैसे ही इमली की जो गुठली होती है या फिर इमली के बीज हैं उनके  भी बहुत ज्यादा फायदे माने जाते हैं। 

तो आज हम बात करेंगे। इमली के बीज (Tamarind Seed) खाने के फायदे के बारे में . वैसे तो इमली के बीज बहुत सख्त होते  हैं। लेकिन इस लेख में आप जानेंगे कि इमली के बीज हम कैसे खा सकते हैं और उनसे क्या-क्या फायदे मिलते हैं. 

इमली के बीज खाने के फायदे | Imli Ke Beej Ke Fayde

पुरुषों के लिए फायदेमंद | Beneficial for mens Health

इमली के बीज खाना पुरुषों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं जिन पुरुषों में यौनशक्ति कम है, बहुत जल्दी स्खलन हो जाता है, वीर्य की कमी है उन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए उन्हें इमली के बीज का सेवन करना चाहिए। इमली के बीज पुरुषों के लिए शिलाजीत जैसा काम करते हैं। 

दांतो के लिए फायदेमंद | Beneficial for teeth

इमली के बीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि आपके दांतो के लिए फायदेमंद होते हैं इसलिए इमली के बीज का पाउडर बनाकर दांतों पर रगड़ना चाहिए जिससे कि आपके दांतों की सड़न दूर हो जाती है और मुंह से बदबू भी नहीं आती। 

पाचन के लिए फायदेमंद |

इमली के बीज खाना आपके पाचन के लिए भी फायदेमंद रहता है। अगर आपको खाया पिया लगता नहीं है। ऐसे बहुत से लोग है  जिन्हें प्रोटीन डाइजेस्ट नहीं होता तो ऐसे प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए आप इमली के बीज का सेवन करेंगे तो आपके बॉडी को सब कुछ लगेगा। 

इम्यूनिटी को बढ़ाता है | Beneficial for Digestion

अगर आपकी इम्युनिटी बहुत कम है। बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं तो इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाता है और जल्दी बीमार नहीं होते। 

घाव भरने में फायदेमंद | Beneficial in Wound Healing

हमारे शरीर में होने वाले घाव चाहे छोटे हों या बड़े, उनका भरना पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि हम रोज़ाना किस प्रकार के पौष्टिक तत्व लेते हैं। जब शरीर को सही मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, तब घाव तेजी से भरने लगते हैं। इमली के बीजों में ऐसे अनोखे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की हीलिंग क्षमता को बढ़ाते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक गुण सूजन कम करने में मदद करते हैं, त्वचा की सेल रिपेयरिंग को तेज करते हैं और घाव को जल्दी भरने में सहायक होते हैं। 

दस्त में फायदेमंद | Beneficial in Diarrhea

अगर आपको दस्त लग जाए, पेट बार-बार ढीला हो रहा हो या शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो, तो ऐसे में इमली के बीज का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इमली के बीज प्राकृतिक रूप से पेट को मजबूत बनाने, आंतों को कसावट देने और शरीर में पानी की कमी को संतुलित रखने में मदद करते हैं। इन्हें हल्का भूनकर या पीसकर सेवन करने से दस्त रुकने में काफी राहत मिलती है और पाचन तंत्र धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। इसलिए दस्त के दौरान इमली के बीज एक आसान और असरदार घरेलू उपाय साबित होते हैं।। 

जोड़ों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Joints

इमली के बीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि जोड़ों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आपको  आर्थराइटिस  की प्रॉब्लम है, जोड़ो या घुटनों में दर्द रहता है तो दर्द से निजात पाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। 

भूख बढ़ाए | Increase Appetite

अगर आपको लंबे समय से ठीक से भूख नहीं लग रही है, या भोजन देखने के बाद भी खाने की इच्छा कम हो जाती है, तो ऐसे में इमली के बीज का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इमली के बीज पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, आंतों की कार्यक्षमता को सुधारते हैं और गैस-अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। जब आपका पाचन बेहतर होता है, तब स्वाभाविक रूप से भूख बढ़ने लगती है। इसलिए नियमित और संतुलित मात्रा में इमली के बीज का सेवन भूख को बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है।

बालों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Hair

इमली के बीज आपके बालों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आपके बालों में रूसी रहती है या फिर बाल नॉरिस नहीं है तो बालों की रूसी इत्यादि को दूर करने के लिए इमली के बीजों का सेवन करना चाहिए। 

इमली के बीज कैसे खाएं | How to Consume Tamarind Seeds

इमली के बीज वैसे तो बहुत सख्त होते हैं। इन्हें ऐसे नहीं किया खाया जा सकता तो इन्हें आप तीन-चार दिन पानी में भिगो दें, जब तक यह सॉफ्ट ना हो जाए। उसके बाद इनसे छिलका उतारकर इन्हें छांव में थोड़ा सुखा दें ताकि पानी सूख जाए। उसके बाद इमली के बीजों को पाउडर के रूप में ग्राइंड कर ले और इसका आधा चम्मच सुबह और शाम लेने से आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *