दोस्तों शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम लोग कई तरह के ड्राई फ्रूट का भी सेवन करते हैं। उन सभी ड्राई फ्रूट में से सबसे बेहतर है अखरोट (Walnut). क्योंकि अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन, प्रोटीन और फाइबर उचित मात्रा में पाया जाता है।
इसी वजह से अखरोट (Walnut) को बहुत ज्यादापौष्टिक माना जाता है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो यह देखने में आपको दिमाग जैसा लगेगा। इसी वजह से इसे दिमाग के लिए फायदेमंद माना जाता है।
अखरोट (Walnut) में जो तेल पाया जाता है वह भी आपको काफी ज्यादा फायदा देता है। इसी वजह से सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं तो चलिए बात करते हैं उन बेहतरीन फायदों के बारे में।
अखरोट खाने के फायदे | Walnut Benefits in Hindi
ब्रेन के लिए फायदेमंद | Beneficial for Brain
अखरोट (Walnut) का सेवन करने से आपका दिमाग हेल्दी रहता है। दिमाग की याददाश्त बढ़ती है। यह आपकी कॉग्निटिव हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है, यानी की उम्र के साथ-साथ जो याददाश्त कमजोर होती है, यह उसे रोकता है और दिमाग को तेज करने में फायदा देता है।
दिल के लिए फायदेमंद | Beneficial for The Heart
स्टडीज में पाया गया है कि अखरोट (Walnut) खाना दिल के लिए फायदेमंद होता है और कुछ में पाया गया है कि यह दिल के लिए इतना फायदा नहीं देता। तो यह आप अपने डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं कि आपको दिल के लिए फायदा देता है या नहीं, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है कि आपके कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करता है और दिल को फायदा देता है।
मोटापा कम करता है | Reduces Obesity
अखरोट (Walnut) में फाइबर उचित मात्रा में पाया जाता है जो कि लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है तो अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो कम कैलरी के साथ अगर आप इसका सेवन करेंगे तो वजन घटाने में आपको बहुत ज्यादा मदद मिलेगी।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Skin and Hair
अखरोट (Walnut) खाना आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इस में नेचुरली विटामिन E पाया जाता है जो कि बालों को चमकदार बनाता है और बाल झड़ने से रोकता है। इसमें जो ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। वह भी त्वचा को बढ़िया करता है और सर्दी में जो त्वचा खराब होती है, ड्राई होती है, उसे सही करने में फायदा देता है।
एनर्जी देता है | Gives Energy
अखरोट (Walnut) में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि आपकी एनर्जी और स्टेमिना बढ़ाता है तो अगर आप थकान फील करते हैं, एनर्जी कम फील करते हैं तो आपकी एनर्जी को बढ़ाता है और आपको फायदा मिलता है।
जोड़ों के लिए फायदेमंद |Beneficial for Joints
खरोट में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि जोड़ों के लिए फायदेमंद है। जोड़ों में होने वाली इन्फ्लेशन को दूर करता है। इसमें anti-inflammatory गुण भी पाए जाते हैं जो कि जोड़ों के दर्द से राहत देता है तो अगर आप जोड़ों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।
अखरोट का सेवन करने का सही तरीका | Right Way to Consume Walnuts
बहुत से लोग अखरोट (Walnut) का सेवन ऐसे ही करने लग जाते हैं, सूखा ही और किसी भी वक्त करते हैं, लेकिन हर एक चीज का सेवन करने का एक सही टाइम होता है तो अखरोट का सेवन करने का सही टाइम है। और वह है सुबह खाली पेट
इसे रात को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। तब आपको अच्छा फायदा मिलेगा और सारा दिन आप एनर्जेटिक भी रहेंगे।
अखरोट खाने के नुकसान | Disadvantages of Eating Walnuts
जहां अखरोट (Walnut) के फायदे हैं, वहीं कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए यह आप को ध्यान में जरूर रखने चाहिए। जैसे कि
- ज्यादा अखरोट(Walnut) का सेवन करने से वजन कम होने की बजाय आपका वजन बढ़ भी सकता है। ज्यादा वजन बढ़ने की वजह से आपको डायबिटीज हो सकती है। जोड़ों में दर्द हो सकती है तो ऐसी समस्याएं खेल सकती हैं।
- अखरोट का जो छिलका होता है उसका सेवन करने से आपको एलर्जी हो सकती है या फिर स्किन पर एलर्जी हो सकती है। अगर आपको पहले से स्किन एलर्जी है तो अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर आपके पेट में अल्सर है या पाचन क्रिया ठीक नहीं है तो अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जो कि अल्सर को और ज्यादा बढ़ा सकती है।
- अगर आप का पाचन सही नहीं रहता, दस्त लगे हुए हैं तब भी अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए।
- तो दोस्तों यह सब था अखरोट के बारे में
- Zandu Ashwagandha KSM-66 : फायदे, नुक्सान और उपयोग

- नमक वाले पानी से नहाने के फायदे | Salt Water Bath Benefits

- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड

- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग

- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग
