वांग भस्म के फायदे और नुकसान | Vang Bhasma Benefits

आयुर्वेद में इलाज करने के लिए कई तरह की जड़ी बूटियों और भस्मो का उपयोग किया जाता है। ऐसी ही एक भस्म के बारे में आज हम बात करेंगे जिसका नाम है वांग भस्मा (Vang Bhasma)

वांग भस्म में खनिज और धातु शामिल होते हैं और यह शरीर में विषाक्त पैदा नहीं करती। 

वांग भस्म को मूत्र और गैस्ट्रो के इलाज के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा वांग भस्म यौन रोगों में भी फायदेमंद मानी जाती है। 

वांग भस्म कैसे बनाई जाती है | How to make Vang Bhasma

वांग भस्म (Vanga Bhasma) लोहे की कढ़ाई में अग्नि पर जलाकर, उसमें पलाश के फूल मोती की सीप,कपूर थोड़ा-थोड़ा डालकर जलाया जाता है। जब संपूर्ण वांग  का चूर्ण हो जाए तब उस पर सकरी ढककर थोड़ी-थोड़ी आंच में पकाया जाता है। 

अंग्रेजी में वंग भस्म को टिन मेटल से तैयार किया जाता है। इसमें कच्ची वांग तिल का तेल, छाछ, गोमूत्र, कांजी, हरिद्रा, इमली का पाउडर,एलोवेरा का उपयोग भी किया जाता है। 

वांग भस्मा बनाते समय सारी सामग्रियां इसमें डाल दी जाती है।इसमें कच्ची सामग्री का शुद्धिकरण होता है।इसके बाद इन सभी पदार्थों का अंतिम रूप सामने आता है जिसे वांग भस्मा कहते हैं। 

वंग भस्म के फायदे | Vang Bhasma Benefits

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। Control Blood Sugar Level

अगर आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए, जिसे हम डायबिटीज भी कहते हैं तो वांग भस्म आपके शुगर लेवल और इंसुलिन को कंट्रोल करता है। 

यह आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में भी फायदा देता है तो डायबिटीज रोगियों को वांग भस्म लेने की ही सलाह दी जाती है। 

स्वपनदोष और पेशाब संबंधी रोगों में फायदेमंद | Nocturnal emission and urinary disorders

अक्सर पुरुषों को स्वपनदोष की समस्या देखने को मिलती है। जो पुरुष अधिक खटाई या मिठाई इत्यादि खाते हैं। उनमे यह बीमारी हो जाती है। तो वांग भस्म का सेवन करने से स्वपनदोष में आराम मिलता है। 

इसके अलावा अगर पेशाब करते हुए दर्द या जलन होती है या पेशाब रुक- रुक के आता है, तो उस लक्षण को भी यह ठीक करता है। 

अस्थमा के लिए फायदेमंद | Beneficial for Asthma

आयुर्वेद में अस्थमा का संपूर्ण इलाज उपलब्ध है।अस्थमा के लिए वंग भस्म का उपयोग किया जाता है। वांग भस्म में मौजूद तत्व फेफड़ों से बलगम को निकालने में फायदा लेते हैं और फेफड़ों की सफाई करते हैं, जिससे कि सांस लेने में आसानी होती है। 

मुंह की दुर्गंध दूर करें | Eliminate Bad Breath

अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है,तो भी आप वांग भस्म, शुद्ध कपूर और सेंधा नमक तीनों को मिलाकर मंजन कर सकते हैं जिससे कि मुंह की दुर्गंध दूर होती है। 

वीर्य बढ़ाने में फायदेमंद |Beneficial in Increasing Semen

अगर आप पुरुष है और वीर्य की कमी है तो भी वांग भस्म का उपयोग किया जाता है। इसे अश्वगंधा और कौंच बीज के साथ सेवन करने से वीर्य की कमी दूर होती है और वीर्य गाढ़ा बनता है। 

एनीमिया रोग दूर करें | Cure Anemia

अगर महिलाओं में एनीमिया की समस्या है, तो एनीमिया की स्थिति में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है जिसे हम खून की कमी कहते हैं। 

खून की कमी होने से बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होती है तो वंग भस्म लेने से यह कमजोरी दूर होती है और एनिमिया  रोग भी दूर होता है। हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और आपको शक्ति मिलती है। 

नपुंसकता दूर करें | Cure Impotence

अगर आपने बचपन में हस्तमैथुन ज्यादा किया है या स्वप्नदोष की वजह से नपुंसकता के शिकार हो गए हैं, मांसपेशियों में कमजोरी है। तो इस रोग को दूर करने के लिए भी वांग भस्म का सेवन किया जा सकता है। यह मनुष्यों में कामवासना को बढ़ाता है और लाभ मिलता है। 

स्त्रियों में दर्द को दूर करें | Relieve Pain in Women

कई बार स्त्रियों में कमर के नीचे दर्द होने की समस्या हो जाती है यह दर्द अन्य दर्दो  के समान नहीं होता और असहनीय होता है। इस दर्द की वजह से मासिक धर्म भी खुलकर नहीं आता। तो इस दर्द से राहत पाने के लिए भी वांग भस्मा फायदेमंद मानी जाती है। 

वांग भस्म का सेवन कैसे करें  |How to consume Vanga Bhasma

वांग भस्म भस्म के रूप में उपलब्ध है तो इसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • वांग भस्म को अकेले ही उपयोग कर सकते हैं। 
  • वांग भस्म को बाकी आयुर्वेदिक दवाओं के साथ मिलाकर भी लिया जा सकता है। 
  • वांग भस्म को शहद या घी  के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

वांग भस्म के नुकसान और सावधानियां | Side Effects and Precautions

  • वांग भस्म का उपयोग बच्चों को नहीं करवाना चाहिए। 
  • गर्भवती महिलाओं को वांग भस्म का उपयोग बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। 
  • जो लोग डायबिटीज में थायराइड आदि की दवाइयां ले रहे हैं वह डॉक्टर के सलाह के बिना इसका सेवन ना करें। 
  • अगर कोई महिला स्तनपान करवा रही है तो भी वांग भस्म का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। 
  • अगर किडनी, लीवर या दिल से जुड़ी कोई बीमारी है तो भी वांग भस्म का उपयोग न करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *