दोस्तों ,अलसी (Flax Seeds) क्या है, इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं, क्योंकि अभी हमारे घरों में यह आसानी से मिल जाती है। अलसी एक तरह के बीज है जिनसे तेल निकाला जाता है, इसके तेल का भी प्रयोग किया जाता है और अलसी के बीजों का भी प्रयोग किया जाता है .
अलसी (Flax Seeds) को तीसी भी कहा जाता है। यह गर्म प्रदेशों में उगाई जाती है. भारत में यह अलग-अलग रंगों में भी पाई जाती है जैसे कि सफेद, पीली, भूरी या फिर गहरी लाल रंग की। आपने ज्यादातर गहरे लाल रंग की अलसी देखी होगी।
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए अलसी की पिन्नी या लड्डू का सेवन भी किया जाता है। हमारे बुजुर्ग अलसी का सेवन काफी मात्रा में करते थे लेकिन आजकल इसका सेवन कम हो गया है तो आज के इस लेख में हम लोग बात करेंगे, अलसी का सेवन करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और किस तरह से अलसी का सेवन किया जा सकता है।
अलसी के फायदे। Flax Seeds Benefits in Hindi
1. पेट के लिए फायदेमंद | Beneficial forDigestion
अलसी को अंग्रेजी में फ्लैक्सीड (Flax Seeds) भी कहा जाता है। यह छोटे-छोटे भूरे रंग के बीज होते हैं जिनमें घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं। जिन लोगों को कबज़ की समस्या रहती है, उनके पेट के लिए भी फायदेमंद रहता है।
Alsi ख़रीदने के लिए दबाये
2. दिल के लिए फायदेमंद | Beneficial for the Heart Health
अलसी के भूरे और काले रंग के छोटे-छोटे बीज आपके दिल की भी रक्षा करते है। इसमें जो फाइबर पाया जाता है वह कोलेस्टेरोल को नियंत्रित करता है। धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने नहीं देता और रक्त प्रवाह बेहतर करता है जिससे कि हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है।
3. Omega-3 का स्त्रोत | Source of Omega-3 Fatty Acids
आपने आज-कल सुना होगा कि omega-3 हमारे लिए कितना ज्यादा जरूरी पोस्टिक तत्व है, तो अगर आप ओमेगा 3 कैप्सूल नहीं खाना चाहते, वेजिटेरियन है तो वेजिटेरियन लोगों के लिए अलसी ओमेगा 3 का] बेहतर स्रोत है।
4. एंटी एजिंग है | Anti aging Properties
ओमेगा-3 होने की वजह से यह आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद रहता है। अलसी में एंटी ऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स भी पाए जाते हैं जो कि आपकी स्किन को बढ़िया करता है। त्वचा की झुर्रियों को भी कम करता है और त्वचा में कसाव बनाकर रखता है।
5. जोड़ों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Joints
आजकल जोड़ों की दर्द से बहुत लोग परेशान हैं। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आपको अलसी का सेवन करना चाहिए। अलसी में अल्फा लिनोलिक एसिड पाया जाता है जो कि आर्थराइटिस इत्यादि में फायदेमंद रहता है।
6. इम्यूनिटी को बढ़ाता है | Boosts Immunity Power
मौसम के बदलाव में लोगों को अक्सर बीमारियां घेर लेती है। सर्दी खांसी जुकाम होना तो आम बात है। ऐसे में आप अलसी का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है, और खांसी जुकाम नहीं होने देता
7. वजन कम करने में फायदेमंद | Beneficial in Reducing Weight
अगर आप अपने Weight को लेकर चिंतित हैं, वजन कम करना चाहते हैं तो अलसी का सेवन करना चाहिए। अलसी में Fiber भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा Omega 3 भी पाया जाता है जो वजन को कम करने में मदद करता है और शरीर में वसा नहीं जमने देता।
अलसी का सेवन कब और कैसे करें? How to eat Flax Seeds
- प्रतिदिन सुबह एक चम्मच अलसी का सेवन करने से आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। अगर आप अकेली अलसी का सेवन नहीं कर सकते तो आप अलसी और थोड़े से और ड्राई फ्रूट को पीसकर रख सकते हैं और रोज एक चम्मच का सेवन कर सकते हैं।
- अगर आपके घर में बड़े बुजुर्ग हैं तो अलसी की लड्डू या फिर पनिया बनाकर भी आपको दे सकते हैं। उनका सेवन भी किया जा सकता है।
- अगर आपको शॉर्टकट चाहिए तो बाजार से अलसी के तेल के कैप्सूल भी मिल जाते हैं। उनका सेवन भी किया जा सकता है।
Alsi ख़रीदने के लिए दबाये
दोस्तों अगर आप सर्दियों में एक-दो महीने अलसी का सेवन करेंगे तो आपको पूरी सर्दी कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
निष्कर्ष | Conclusion
अगर आप Veg Omega 3 ढूढ़ रहे है तो अलसी बीज एक अच्छा विकल्प है जो कि एंटी एजिंग है , दिल के लिए फायदेमंद है , और इसका अधिक फायदा महिलाओ को देखने को मिलता है। अगर आप सर्दी में इसका सेवन करते है तो और अधिक फायदे मिलते है।
- नमक वाले पानी से नहाने के फायदे | Salt Water Bath Benefits
- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड
- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग
- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal