दोस्तों यदि आप मांसाहारी हैं ,तो बकरे का मीट भी अवश्य ही खाते होंगे. दोस्तों बकरे के मीट को मटन भी कहा जाता है. यह मीट खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है इसके साथ ही यह पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. बकरे के मीट की तासीर गर्म होती है और यह हमारे शरीर को कई तरह से फायदा देता है.
बकरे का मीट बाकी नॉनवेज के मुकाबले ज्यादा पौष्टिक भी माना जाता है. बकरे के मीट के अलग-अलग भागों में अलग-अलग तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. जैसे कि बकरे की कलेजी, बकरे का पाया और बकरे का भेजा (Goat Brain)। इन सभी का बहुत अधिक फायदा माना जाता है.
आज हम बकरे के भेजें को खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। बकरे के भेजे को उत्तरी भारत में सीरी भी कहा जाता है. और अगर कोई बहुत अधिक बीमार हो तो डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं.
बकरे का भेजा बकरे के अन्य भागों के मुकाबले थोड़ा महंगा भी होता है.रेस्टोरेंट्स या फिर होटल में बकरे के भेजे की अलग-अलग तरह की रेसिपी मिल जाती है जैसे कि भेजा मसाला और भेजा फ्राई इत्यादि।
बकरे के भेजे में सभी पौष्टिक तत्व जैसे कि प्रोटीन विटामिन मिनरल्स इत्यादि उचित मात्रा में पाए जाते हैं जिनसे कि हमें काफी ज्यादा फायदा मिलता है. इसमें मिनरल थोड़े ज्यादा पाए जाते हैं जिससे कि इसका मैटेलिक टेस्ट होता है कुछ लोग मानते हैं कि भेजा खाना सही नहीं है या फिर उन्हें अच्छा नहीं लगता क्योंकि देखने में यह थोड़ा अजीब लगता है
बकरे का भेजा खाने के फायदे | Benefits of eating Goat’s Brain
प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत | Good source of Protein
बकरे के भेजे का कुल भार तो 500 से 600 ग्राम तक होता है. परंतु 100 ग्राम बकरे के भेजे में 11 ग्राम तक प्रोटीन आसानी से मिल जाता है. और 150 कैलरी भी होती है होती है, 1 दिन में हमें जितनी प्रोटीन की जरूरत होती है उसका 19 से 23 प्रतिशत प्रोटीन हमें केवल इसी से मिल जाता है।
विटामिन बी-12 से भरपूर | Rich in Vitamin B-12
बकरे के भेजे में विटामिन और मिनरल भी उचित मात्रा में पाए जाते हैं। मनुष्य को अपना नर्वस सिस्टम स्वस्थ रखने और हृदय से संबंधित रोगों से बचे रहने के लिए रोजाना 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी -12 की आवश्यकता होती है। 100 ग्राम भेजे में इससे कई ज्यादा विटामिन होता है। इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारे शरीर में खनिज की पूर्ति करते हैं।
हिमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है | Increases the Hemoglobin
अगर आप बकरे का मीट खा सकते हैं तो एक बार बकरे का भेजा भी अवश्य ट्राई करके देखें। बकरे का भेजा का सेवन करने से हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल का उत्पादन तेजी से होने लगता है और साथ ही यह खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी बढ़ाने में मददगार होता है।
पुरुषों में कमजोरी दूर करे | Remove Weakness in Men

जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया कि बकरे का भेजा खासकर पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर में आई कमजोरी को दूर करता है। पुरुषों में यह काम की इच्छा और समय को भी बढ़ाते हैं।
हृदय के लिए फायदेमंद | Beneficial for Heart
जैसा कि हमने पहले भी बताया है, बकरे के भेजे में उचित मात्रा में विटामिन B12 पाया जाता है, जो शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन B12 न केवल रक्त निर्माण में सहायक होता है, बल्कि यह तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाने और शरीर की ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। खास बात यह है कि विटामिन B12 हृदय रोगियों के लिए अत्यंत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह रक्त में होमोसिस्टीन के स्तर को नियंत्रित रखकर हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
बकरे का भेजा खाने की सावधानिया | Precautions while Eating Goat’s Brain
वैसे तो बकरे का भेजा खाना सुरक्षित होता है. फिर भी ध्यान रहे कि जिस बकरे का भेजा आप खा रहे हैं वह पूरी तरह से रोग मुक्त होना चाहिए।बकरे के भेजे में केलोस्ट्रोल भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है. तो ध्यान रहे कि अगर आप बकरे का फैजा खा रहे हैं तो हफ्ते में केवल एक बार ही का सेवन करें ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. हो गया
ये भी पढ़े
- बकरे के खरोड़े खाने के फायदे
- बकरे का कलेजी खाने के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- मछली का सर खाने के फायदे
- बकरे का कोष खाने के फायदे
- Salmon Fish खाने के फायदे