Bhringraj

भृंगराज के फायदे और नुक्सान | Bhringraj Benefits in Hindi

भृंगराज (Bhringraj) एक बहुत उपयोगी औषधीय पौधा है जिसका उपयोग शरीर के अंदर और बाहर दोनों प्रकार से किया जा सकता है। शरीर के बाहर तो इसका तेल लगाया जाता है लेकिन शरीर के अंदर से कई तरह से फायदा देता है। 

भारत में भृंगराज को कई नामों से जाना जाता है जैसे कि भांगरा,  भांगड़ा, थिसल्स, माका, फॉल्स डेज़ी, मार्कव, अंगारक, बंगरा, केसुति, बाबरी, अजागारा, बलारी, मॉकहैंड इत्यादि यह ज्यादातर गीले इलाकों में पाया जाता है इसकेऊपर छोटे-छोटे सफेद रंग के फूल लगते हैं। 

भृंगराज एक ऐसा पौधा है जिसके हर एक हिस्से को उपयोग में लाया जा सकता है। चाहे वह पत्ते हो , जड़ हो, चाहे तना। 

भृंगराज को ब्यूटी के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है। इसके साथ-साथ शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आज के इस लेख में हम लोग बात करेंगे भृंगराज से होने वाले फायदों के बारे में। 

भृंगराज के फायदे | Bhringraj Benefits

बालों के लिए फायदेमंद 

यह आपने आजकल बहुत ज्यादा सुना होगा कि भृंगराज बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो  भृंगराज का सेवन किया जा सकता है। आप इसका जूस पी सकते हैं और बालों में भृंगराज के तेल की मालिश भी कर सकते हैं।

hair growth before after

बालों में तेल लगाना वैसे भी फायदेमंद रहता है तो बालों के लिए यह बहुत अच्छा फायदा देता है। भृंगराज के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों के विकास में बहुत ज्यादा मदद करता है। कुछ लोगों को तो गंजेपन से भी छुटकारा मिल जाता है। 

लिवर के लिए फायदेमंद 

आजकल लीवर की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अगर आपका लीवर फ़ेट्टी  हो जाए तो शरीर में और भी कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं, पीलिया हो सकता है तो शरीर को और  लीवर को बचाने के लिए आप भृंगराज का सेवन कर सकते हैं। 

इम्यूनिटी बढ़ाता है

यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में बहुत ज्यादा मदद करता है। यह आपके शरीर में सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ाने में मदद करता है जिससे कि आप जल्दी बीमार नहीं होते और छोटे-मोटे संक्रमण से भी  बचे रहते हैं। 

वात और कफ में फायदेमंद 

भृंगराज की तासीर थोड़ी सी गर्म होती है जो कि वात  और कफ के विकार को कम करने में मदद करती है। यह किडनी और लीवर से संबंधित विकार को ठीक करने फायदा देता है। 

त्वचा के लिए फायदेमंद 

भृंगराज में ऐसे  एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड पाए जाते हैं जो कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। यह सिर्फ आपके बालों के लिए भी फायदेमंद नहीं आपकी त्वचा  लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा चोट लगने के बाद चोट को भरने में भी फायदा देता है। 

पेट के लिए फायदेमंद 

भृंगराज आपके पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें  एंटीऑक्सीडेंट एंटीमाइक्रोबियल्स पाए जाते हैं जो कि पेट के लिए फायदेमंद आते हैं जो  कि पेट के अल्सर, जलन और बैक्टीरिया से होने वाले नुकसान को नुकसान से बचाता है और आंतों को मजबूत बनाता है। 

आंखों के लिए फायदेमंद 

भृंगराज में कई एंटी बैक्टीरियल  और एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो कि  डायबिटीज होने वाले आंखों के नुकसान को बचाता है। इसमें anti-inflammatory गुण भी है जो की आंखों की सूजन को दूर करते हैं। 

भृंगराज का उपयोग 

भृंगराज मार्केट में हर एक रुप में मिल जाता है। चाहे आप इसका तेल खरीद सकते हैं। इसका जूस खरीद सकते हैं या फिर चूर्ण  भी ले सकते हैं। 

तो अगर आप भृंगराज का सेवन करना चाहते हैं तो जूस और चूर्ण दोनों के रूप में उपलब्ध है। आप जैसे मर्जी इस्तेमाल करें, अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, बाल सफेद हो रहे हैं तो बालों के लिए आप इसका तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप भृंगराज का तेल घर में भी मत कर सकते हैं। 

भृंगराज के नुकसान 

भृंगराज का जहां फायदा है तो वहीं कुछ लोगों को इसके नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से पहले आपको कुछ सावधानियां जरूर जान लेनी चाहिए। 

  • भृंगराज तेल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आपको सर्दी जुखाम रहता है तो इसके तेल की मालिश ना करें। 
  • अगर आपको कब्ज रहती  है तो आपको दूर रहना चाहिए 
  • जिन लोगों को लो शुगर की समस्या है, उन्हें इसके सेवन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद गुण रक्त में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को कम कर देता है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *