दोस्तों आपने कई लोगों को देखा होगा जो रात को तांबे के बर्तन में पानी रखते हैं और सुबह उठकर वही पानी पीते हैं। कुछ लोग तो सारा दिन ही तांबे की बोतल में पानी रखते हैं और सारा दिन वही पीते रहते हैं तो बहुत से लोगों के मन में यही विचार आता है कि क्या वह दिखावे के लिए ऐसा करते हैं या फिर से कोई फायदा है, तो आज हम इसके बारे में बात करेंगे कि तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
तांबा एक ऐसा धातु है जिसमें कीटाणुओं को मारने की ताकत है. इसी वजह से आयुर्वेद में तांबे को बहुत शुभ माना जाता है। पुराने ऋषि मुनि भी तांबे के बर्तन में ही पानी को शुद्ध करते थे और वही पिया करते थे। जब तांबे के बर्तन में पानी रखा जाता है तो वह कीटाणु मुक्त हो जाता है जिसे पीने से हमें फायदा मिलता है
इससे आपको वात, पित्त और कफ इस तरह की समस्या भी नहीं रहती।
तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे | Benefits of Copper Water
पेट के लिए फायदेमंद
दोस्तों अगर आपका पेट सही नहीं रहता तो तांबा आपके पेट को मजबूत करता है। आपका डाइजेशन अच्छा करता है। तांबा आपके पेट, लीवर और किडनी को टीटॉक्स करता है जिससे कि पेट में कोई बैक्टीरिया इत्यादि नहीं रहते और आपकी पाचन क्रिया भी दुरुस्त हो जाती है। अगर आपके पेट में कोई इंफेक्शन भी है तो वह भी दूर हो जाती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
तांबे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। यह आप की झाइयों को दूर करते हैं और फाइन लाइंस को भी नहीं होने देते। उम्र के साथ-साथ त्वचा पर झाइयां होने लगती हैं या फिर रिंकल्स पड़ने लगते हैं तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं और आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं इसी वजह से इसे एंटी एजिंग भी कहा जाता है।
जोड़ों के लिए फायदेमंद
तांबे में मौजूद anti-inflammatory प्रॉपर्टीज आपके जोड़ों के लिए भी फायदेमंद रहती है। अगर आपको आर्थराइटिस की प्रॉब्लम है, जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आपको तांबे में रखा हुआ पानी पीना चाहिए। यह हड्डियों को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
वजन कम करने में कारगर
अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है और आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ तांबे में रखा हुआ पानी पीना चाहिए। यह आपका पेट सही रखेगा जिससे कि मोटापे से निजात पाने में आपको और फायदा मिलेगा।
दिमाग के लिए फायदेमंद
दोस्तों, तांबे में रखा हुआ पानी दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। और दिमाग को भी तेज करता है।
तांबे में रखा हुआ पानी कब और कैसे पिए?
आयुर्वेद ही नहीं बल्कि मॉडर्न साइंस ने भी यह प्रूफ किया है कि तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से काफी फायदेमंद मिलता है। इसी वजह से आजकल वाटर प्यूरीफायर भी तांबे वाले आ रहे हैं।
तांबे के पानी को अगर पीना है तो लगभग 8 घंटे तक पानी रखना चाहिए। इसलिए आप रात को तांबे के लोटे में पानी रख दें और सुबह उठकर खाली पेट तांबे के बरतन वाला पानी पिए तभी आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सुबह बस एक या दो गिलास ही पिए।
- मेथी दाना का पानी पीने के फायदे | Methi Dana Pani Pine ke Fayde
- सॉ पाल्मेटो के फायदे | Saw Palmetto Ke Fayde
- लू से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे | Heat Stroke Se Kaise Bache
- Dexorange Syrup in Hindi | डेक्सोरेंग सिरप के उपयोग, फायदे और नुक्सान
- साधारण दही और ग्रीक योगर्ट में अंतर | Dahi vs Greek Yogurt
Be the first to comment on "तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे | Benefits of Copper Water"