दोस्तों क्या आपको पता है कि हमारी सोई में पाई जाने वाली छोटी-छोटी चीजें हमें कितना ज्यादा फायदा देती हैं और इन्हीं चीजों में से एक है हरी इलायची.
हरी इलायची को हम छोटी इलायची के नाम से भी जानते हैं और अंग्रेजी में Green Cardamom बोलते हैं, तो आज के इस लेख में हम लोग बात करेंगे, छोटी इलायची के फायदो के बारे में.
छोटी इलायची एक तरह का मसाला है जिसे स्वाद बढ़ाने के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है इसके साथ-साथ यह हमें सेहत से संबंधी भी कई फायदे देती है। जैसे कि मुंह के इंफेक्शन रोकना, इम्युनिटी बढ़ाना इत्यादि।
छोटी इलायची में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल, पोटैशियम,फ्लेवोनॉयड! इत्यादि पाए जाते हैं। इसी वजह से यह काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। तो चलिए बात करते हैं छोटी इलायची के फायदे के बारे में।
हरी इलाइची के फायदे | Hari Elaichi ke Fayde
मुंह के लिए फायदेमंद | Beneficial for the Mouth
छोटी इलायची एक तरह का माउथ फ्रेशनर के तौर पर हम इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो मुंह की दुर्गंध को रोकती है। इसके साथ-साथ आपके दांतों के लिए भी फायदेमंद है। जब आप मुंह में छोटी इलायची चबाते हैं तो यह मुंह में कैविटी नहीं होने देती औरकैविटी पैदा करने वाले कीटाणुओं को भी मारती है.
पाचन के लिए फायदेमंद | Beneficial for Digestion
आज के लाइफस्टाइल में अक्सर पेट संबंधी समस्याएं हो जाती हैं जैसे कि आप अपच, गैस, एसिडिटी इत्यादि तो इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आप हरी इलायची का सेवन कर सकते हैं।
फेफड़ो के लिए फायदेमंद | Beneficial for the Lungs Health
अगर आप नियमित तौर पर छोटी इलायची का सेवन करते हैं या फिर उसका पानी पीते हैं तो यह आपके फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद रहती है। यह फेफड़ों के ब्लड सरकुलेशन को ठीक करती है। एक रिपोर्ट में भी पाया गया है कि यह फेफड़ों और आपके दिल के लिए फायदेमंद है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है | Increases Immunity
जैसा कि मैंने शुरू में बताया कि छोटी इलायची में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। अगर आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं तो बीमारी को दूर रखते हैं।
वजन घटाने में मददगार | Helpful in Weight Loss
इलायची में कई ऐसे तत्व होते हैं जो कि वजन घटाने में मदद करते हैं। कई डाइटिशियन भी वजन घटाने वाली डाइट में इलायची का पानी जरूर रेकमेंड करते हैं क्योंकि इलायची को उबालकर अगर रोज इसका पानी पिया जाए तो यह पाचन क्रिया ठीक करता है और वजन घटाने में मदद करता है।
कब्ज से राहत | Relief from Constipation
जैसा कि मैंने शुरू में बताया कि आपके पाचन के लिए फायदेमंद है तो अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपको इलायची पका कर उसका पानी पीना चाहिए। यह कब्ज़, बदहजमी और एसिडिटी इन समस्याओं से निजात दिलाता है.
बीपी को कम करता है | Lowers BP
अगर आप हाई बीपी की प्रॉब्लम से परेशान हैं तो आपको इलायची का सेवन जरूर करना चाहिए। यह हाई बीपी को कंट्रोल करता है और घबराहट इत्यादि से बचाता है।
मर्दों के लिए भी फायदेमंद | Increase Stamina in Men
अगर आपका स्टैमिना कम है, बेड पर अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पाते तो आपको रात को सोने से पहले दूध में दो तीन इलायची उबालकर पीनी चाहिए। यह मर्दों का स्टेमिना बढ़ाती है
यूरिन सम्बन्धी समस्या दूर करे | Eliminate Urine Related Problems
अगर आपको पेशाब संबंधित समस्या है कोई तो आपको छोटी इलायची का सेवन करना चाहिए। छोटी इलायची आपके यूरिन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाती है। और इन्फेक्शन को दूर करती है जिससे कि मूत्र संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और मूत्र खुलकर आता है।
- नमक वाले पानी से नहाने के फायदे | Salt Water Bath Benefits

- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड

- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग

- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग

- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal
