दोस्तों हिमालया भारत की काफी बड़ी कंपनी है जिसमें आपको आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से लेकर कॉस्मेटिक इत्यादि भी मिल जाते हैं. तो ऐसे ही एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का नाम है हद्जोड़ (Himalaya Hadjod)
आयुर्वेद के उपचार में हिमालय के चीजें बहुत ज्यादा इस्तेमाल की जाती है तो हड़जोड़ के नाम से ही पता चलता है कि यह हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने से कई तरह की कमजोरियां होने लगती है। जैसे की हड्डियों में कमजोरी आने लगती है और शरीर का विकास नहीं होता। खास करके अगर बच्चों की हड्डियों में कमजोरी आ जाए तो उनका विकास अच्छे से नहीं होता,हाइट नहीं बढ़ती। इसे सही करने के लिए आपको हड़जोड़ का सेवन करना चाहिए।
अगर हड्डियों से कट कट की आवाज आती है, तो इसका इलाज भी हड़जोड़ ही है जब आपकी उम्र 30 से ज्यादा हो जाती है, तब हड्डियों में से कैल्शियम की कमी होने लगती है। इसका इलाज करने के लिए भी अगर आप आयुर्वेद चीज इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हड़जोड़ का सेवन कर सकते हैं।
हिमालय हद्जोड़ के उपयोग और फायदे | Himalaya Hadjod Benefits in Hindi
आर्थराइटिस के उपचार में फायदेमंद | Beneficial in the Treatment of Arthritis
आजकल आर्थराइटिस बहुत ज्यादा हो रही है, आर्थराइटिस आपकी हड्डियों से जुड़ी हुई प्रॉब्लम है जिसमें की गठिया इत्यादि की समस्या हो जाती है। इसमें जोड़ों में दर्द भी होता है। जोड़ों में जो कार्टिलेज होता है, उसे भी प्रभावित करता है। जोड़ों में सूजन हो जाती है और चलने फिरने में भी दिक्कत आने लगती है तो ऐसी जटिल बीमारियों के उपचार के लिए आप हड़जोड़ (Himalaya Hadjod) का सेवन कर सकते हैं।
ओस्टोपोरोसिस के इलाज में फायदेमंद | Beneficial in the Treatment of Osteoporosis
ओस्टोपोरोसिस भी हड्डियों से जुड़े ही एक विकार है। जिसमें की हड्डियां पतली हो जाती हैं। हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है। तो ऐसे में हड्डियां जल्दी टूटने की समस्या बढ़ जाती है. तो हड्डियों को मोटा, सख्त और बोन डेंसिटी बढ़ाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
हड्डियों से जुड़े संक्रमण | Bone Infections
हमारी बॉडी में जब इंफेक्शन होता है तो इसके साथ-साथ हड्डियों में इंफेक्शन भी फैलने लगता है जो कि दवा से ही ठीक किया जाता है। अगर हड्डियों में इंफेक्शन बढ़ जाए तो कैल्शियम की अब्जॉर्प्शन नहीं होती और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं तो इसे ठीक करने के लिए भी हद्जोड़ (Himalaya Hadjod) का सेवन किया जा सकता है जो कि इंफेक्शन को कम करता है।

हड्डियों के फेक्चर को ठीक करने में मदद करता है। Repair Bone Fractures
यदि कोई दुर्घटना इत्यादि हो जाए और हड्डियों में छोटा-मोटा फेक्चर आ जाए तो उसे जल्दी ठीक करने के लिए भी हद्जोड़ (Himalaya Hadjod) का सेवन किया जा सकता है। यह आपके घाव को भरता है और फैक्चर को ठीक करने में मदद करता है।
हिमालय हद्जोड़ की कीमत | Himalaya Hadjod Price
हिमालय हद्जोड़ की कीमत ₹162 है जिसमें आपको 60 टेबलेट मिलती है। अगर आप ऑनलाइन खरीद लेंगे तो आपको थोड़े से डिस्काउंट के बाद भी यह मिल जाएगी जैसे कि ₹140 तक।
हिमालय हद्जोड़ की खुराक | Himalaya Hadjod Dosage
हिमालय हद्जोड़ (Himalaya Hadjod) की खुराक भी रोगी की अवस्था देखकर ही उसे दी जानी चाहिए। अगर आप जिम जाते हैं और वैसे ही हड्डियों के लिए लेना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन दो बार इसकी 1 टेबलेट ले सकते हैं।
अगर आप बच्चों को देना चाहते हैं तो बच्चों के लिए आप इसका डॉक्टर से परामर्श ज़रूर कर ले।
हिमालय हद्जोड़ के लिए सावधानियां | Himalaya Hadjod Precautions
- हिमालय हद्जोड़ (Himalaya Hadjod) वैसे तो आयुर्वेदिक चीज है। फिर भी इस के कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं इसलिए इसका सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह के बाद ही सेवन करना चाहिए।
- हिमालय हद्जोड़ को स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी अपने चिकित्सक की सलाह से ही सेवन करना चाहिए।
- हिमालय हद्जोड़ से महिलाओं के मासिक धर्म पर भी असर पड़ सकता है इसलिए उन्हें चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
- हिमालय हद्जोड़ का सेवन जितना बताया गया है, उतना ही करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
- नमक वाले पानी से नहाने के फायदे | Salt Water Bath Benefits

- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड

- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग

- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग

- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal
