himalaya trikatu ke fayde

Himalaya Trikatu Tablet : पाचन शक्ति बढ़ाने में ज़बरदस्त

दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं  हिमालया त्रिकटु (Himalaya Trikatu) के बारे में. दोस्तों त्रिकटु आयुर्वेद की बहुत पुरानी औषधि है जो कि मुख्य रूप से तीन चीजों को मिलाकर बनाई जाती है काली मिर्च, पीपल और सोंठ। यह तीनों चीजें तासीर में थोड़ी गर्म है इसलिए इन्हें ठंडी तासीर वाले लोग ही इस्तेमाल करें तो ज्यादा फायदा होगा। 

अब हम बात करते हैं कि इसके फायदे क्या है. त्रिकूट (Trikatu) चूर्ण और टेबलेट के रूप में भी उपलब्ध है। अगर हिमालय त्रिकुट(Himalaya Trikatu) की बात करें तो यह टेबलेट और सिरप के रूप में मिल जाएगा। यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है। पाचन क्रिया अच्छी करता है और इसकी तासीर गर्म है। इसलिए यह आपके नजला और जुखाम को भी ठीक करने में फायदा देता है। 

हिमालया त्रिकूट के मुख्य घटक। Himalaya Trikatu Composition 

  • काली मिर्च Piper nigrum पाइपर निग्रम Black Pepper
  • सोंठ Zingiber officinale जिंजिबर ओफीशिनेल Dry Ginger
  • पीपल (पिप्पली) Piper longum पाइपर लोंगम Long Pepper

हिमालया त्रिकूट के फायदे | Himalaya Trikatu Benefits in Hindi

  • दोस्तों जैसा कि मैंने शुरू में बताया हिमालया त्रिकूट (Himalaya Trikatu) के मुख्य फायदे पेट के लिए हैं। यह आपका पाचन क्रिया ठीक करता है। आजकल आपने सुना होगा कि आपको बाई हो गई है। कुछ चीजों की वजह से बाय हो जाती है। जैसे कि हमें उल्टी जैसा मन होने लगता है तो उन्हीं चीजों को ठीक करने के लिए आप हिमालया त्रिकुट का सेवन कर सकते हैं। 
  • इसमें एंटीवायरल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो कि वायरल इन्फेक्शन को दूर करते हैं। अगर आपको नजला या जुकाम हो जाता है या खांसी हो जाती है तो उसे ठीक करने में मदद करता है। 
  • उल्टी वगैरा अगर लग जाए जैसा मैंने शुरू में बताया कि बाई की वजह से उल्टी जैसा मन होने लगता है तो उल्टी को रोकने के लिए भी फायदा देता है। 
  • हिमालय त्रिकुट (Himalaya Trikatu) इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद मारा जाता है। इसमें सभी चीजें गरम डाली गई है जो कि काढ़े में डाली जाती हैं। इसीलिए यह आपकी इम्युनिटी भी बढ़ाता है। 
fever girl
  • अगर आप शुगर के पेशेंट है तो शुगर में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करता है यानी कि रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है। 
  • अगर आपको भूख नहीं लगती, पाचन क्रिया बहुत धीमी है तो पाचन क्रिया तेज करने के लिए और भूख को बढ़ावा देने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • हिमालय त्रिकूट (Himalaya Trikatu) टेबलेट पाचन तंत्र को शांत करता है और पेट की सूजन और डकार से भी राहत देता है। 
  • हिमालय त्रिकूट वजन घटाने में भी फायदा देता है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो हो सकता है कि पाचन क्रिया अच्छी ना होने की वजह से वजन बढ़ रहा हो तो वजन कम करने में भी यह फायदा देता है। 
  • हिमालय त्रिकुट कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में भी फायदा करता है। अगर आपका कोलस्ट्रोल बढ़ा हुआ है तो उसे ठीक करने में मदद करेगा। 
  • हिमालय त्रिकूट में यौन संबंधित गुण भी पाए जाते हैं तो अगर आप का वीर्य और शुक्राणु कम है तो उन्हें बढ़ाने में भी फायदा देता है। 

हिमालय त्रिकूट का सेवन कैसे करें| Himalaya Trikatu Dosage

हिमालय त्रिकुट(Himalaya Trikatu) टेबलेट और सिरप के रूप में उपलब्ध है। अगर आप टेबलेट लेते हैं तो एक से दो गोलियां दिन में दो बार लेने की सलाह दी जाती है। अगर आपको ज्यादा समस्या है तो आप किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह भी ले सकते हैं। 

हिमालय त्रिकूट की कीमत | Himalaya Trikatu Price 

हिमालय त्रिकूट टेबलेट की 60 गोलियों की डिब्बी ₹165 की आती है और वही अगर आप हिमालय त्रिकुट सिरप लेना चाहते हैं तो वह 200ml ₹200 का मिल जाएगा। खरीदने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

Himalaya Trikatu खरीदने के लिए दबाये 

हिमालय त्रिकूट लेने की सावधानियां | Himalaya Trikatu Side Effects

  • यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान कराने वाली महिला हैं तो उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें। 
  • कभी भी किसी भी दवा को ओवरडोज ना करें। जितनी सलाह दी गई है, उतनी ही लेनी चाहिए। अगर आपको ज्यादा समस्या है तो आप किसी चिकित्सक की सलाह से ही इसका सेवन करें। 
  • अगर आपको इस दवा से किसी भी तरह की परेशानी होती है या फिर कोई एलर्जी होती है तो उसी समय इसका सेवन बंद कर दें। 
  • हिमालय त्रिकुट इस्तेमाल करने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ें। 

क्या त्रिकटु घर में बना सकते है | Can We make Trikatu at Home 

हिमालय त्रिकूट एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जिसे आप घर में भी बना सकते हैं। इसके लिए सिर्फ तीन चीजों की आवश्यकता है, काली मिर्च, सोंठ और पीपल। इन तीनों को आप घर में ले आइए इनका चूर्ण बना लीजिए और तीनों को समान मात्रा में मिला लीजिए और घर में ही आपका त्रिकूट चूर्ण तैयार हो जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *