सर्दियां आते ही लोग कई तरह तरह की चीजें खाना और पीना पसंद करते हैं तो आज हम ऐसी ही एक चीज के बारे में बात करेंगे जिसका नाम है कांजी। जी हां, कांजी सर्दियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला फर्मेंटेड ड्रिंक है। इसे आप किसी भी तरह से बना सकते हैं। चाहे आप इसे गाजर से बनाई है चाहे आप इसे चुकंदर से बना सकते हैं और कुछ लोग तो चावल की कांजी भी पीते हैं।
इस लेख में हम लोग चुकंदर और गाजर की कांजी के बारे में बात करेंगे। इसके फायदों के बारे में बात करेंगे।
क्या है कांजी | What is Kanji Drink
कांजी एक तरह का फर्मेंटेड प्रोबायोटिक ड्रिंक है जो कि आपकी आंतो के लिए सेहतमंद होता है। यह आपकी आंतो में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और आपका पाचन क्रिया बढ़िया करता है।
सर्दियों में अक्सर कम पानी पीने की वजह से पाचन खराब हो जाता है, कब्ज हो जाती है तो यह कब्ज को दूर करता है और आपका पेट अच्छे से साफ होता है।यह पीने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है।
कांजी में पोषक तत्व | Nutrients in Kanji
कांजी में बहुत सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं। क्योंकि यह गाजर, चुकंदर, राई, हींग ऐसे तत्वों से बनाया जाता है तो इसमें गाजर और चुकंदर के पोषक तत्व जैसे कि विटामिन बी कंपलेक्स, लाइकोपिन, प्रोबायोटिक विटामिन सी,फाइबर यह सब कुछ पाया जाता है। इसी वजह से फायदेमंद होती है।
कांजी ड्रिंक के फायदे। Benefits of Kanji Drink
पाचन के लिए फायदेमंद | Beneficial for Digestion
जैसा हमने शुरू में बताया कि कांजी में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैंतो यह आपके पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर कब्ज की तकलीफ है या पाचन अच्छा नहीं है तो पाचन को सही करता है जिससे कि खाया पिया पचने लगता है।
एनर्जी बूस्टर | Energy Booster
कांजी ड्रिंक में विटामिन और मिनरल भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं तो सुबह एक गिलास कांजी पीने से आपको सारा दिन एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है।
कब्ज का इलाज | Treatment of Constipation
अगर आप सर्दियों में कब्ज से परेशान रहते हैं तो रोजाना एक गिलास कांजी पीने से आपकी कब्ज दूर हो जाती है क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोबायोटिक पाए जाते हैं जो कि कब्ज को दूर करते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Eyes
अगर आपने कांजी गाजर से बनाई है तो गाजर में ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो कि आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद | Beneficial for Skin
कांजी पीने त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। कांजी आपकी स्किन को साफ और ग्लोइंग बनती है. अगर आपकी गट हेल्थ अच्छी होगी तो उसका असर स्किन पे भी दिखता है.
कांजी ड्रिंक कैसे बनाएं | How to Make Kanji Drink
आप कांजी ड्रिंक गाजर या चुकंदर किसी से भी बना सकते हैं। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाता ही है। इसके साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है तो त्वचा पर ग्लो लाने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है।
कांजी बनाने के लिए सामग्री | Ingredients for making Kanji
- 2-3 काली या लाल गाजर अगर काली मिल जाए तो और बढ़िया
- एक चुकंदर
- 7 से 8 कप पानी
- थोड़ी सी दरदरी पीसी हुई सरसों के बीज
- एक चम्मच सेंधा नमक
- चुटकी भर हींग
कांजी बनाने की विधि | Method of making Kanji
- सबसे पहले गाजर और चुकंदर को अच्छे से पानी से धो लें और इसे छोटा छोटा काट लें।
- अब एक पैन में 7-8 गिलास पानी को उबालें।
- अब इस उबले हुए पानी को एक कांच के जार या फिर मर्तबान में डाल दें।
- अब इस पानी में गाजर, चुकंदर के टुकड़े डालें।
- इसके साथ ही इसमें काला नमक ,पीसी हुई सरसों और हींग भी डाल दें।
- आप किसी चीज से इसे हिलाये
- ऊपर से किसी मलमल के कपड़े से बांध दें।
- अब इस जार को 3 से 4 दिन के लिए धूप में फर्मेंटेशन के लिए रख दें।
- रोज इसे एक-दो बार हिलाये
- अब चौथे दिन इसे चेक करें, अगर इसका स्वाद खट्टा हो गया है तो मतलब यह बन गया है।
- अब आप इसे पी सकते हैं
कांजी ड्रिंक पीने का सही समय | Right time to drink Kanji drink
कांजी को आप सुबह खाली पेट पिएंगे तो आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा।
- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड
- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग
- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal
- कलौंजी (Black Seeds) के जबरदस्त फायदे और उपयोग