Press ESC to close

जांघों की चर्बी कैसे कम करें | Lose Thigh Fat at Home

आजकल बाहर का खानपान की वजह से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं हैं। 

जब मोटापा आता है तो वह पूरे शरीर पर आता है। यह नहीं है कि वह ऊपर के शरीर में आएगा या फिर नीचे के शरीर में आएगा, लेकिन हम ज्यादातर शरीर के ऊपरी हिस्से पर ज्यादा ध्यान देते हैं क्योंकि वह हमें ज्यादा दिखाई देता है, निचले हिस्से पर जोर नहीं देते। महिलाओं के अक्सर शरीर के निचले हिस्से में भी फैट जमा होने लगती है 

अगर जांघों (Thigh) में फैट जमा हो जाए तो वह बहुत मुश्किल से निकलती है। और उसे कम करने के लिए बहुत मुशक्कत करनी पड़ती है। 

आजकल वेस्टर्न ड्रेसेस का जमाना भी है और हर कोई महिला चाहती है कि उसकी जांघें सुंदर हो टांगे स्लिम ट्रिम दिखे जिससे कि वह वेस्टर्न ड्रेसेस भी अच्छे से पहन सके.

तो आज इस लेख में हम लोग बात करेंगे कि आप अपनी जांघों (Thigh) को कैसे पतला करें। कैसे अपने वजन को कम करेंगे. 

जांघों की फैट कम करने की एक्सरसाइज। How to Lose Thigh Fat

स्क्वॉट | Squat to reduce Thigh Fat

स्क्वॉट को एक्सरसाइज इसका राजा माना जाता है। यह पुराने समय से लोग करते आ रहे हैं। इसमें सिर्फ आपकी जाँघे ही नहीं बल्कि पूरा निचला हिस्सा जोर देता है। अगर आप पेट कम करना चाहते हैं तो वह भी इससे कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज मुख्य तौर पर जांघों और हिप्स के मसल को टारगेट करती है। 

squat
  • इसे करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं,दोनों पैरों में 1 फीट की दूरी रखें। 
  • अब धीरे-धीरे अपने हिप्स को पीछे धकेलते हुए और अपनी पीठ को सीधा रखते हुए बैठने की पोजीशन में घुटने मोड़े। 
  • याद रहे कि आप सामने की तरफ देखते रहे नीचे ना देखें। 
  • अब जैसे आप नीचे आए हैं वैसे ही ऊपर जाए
  • यह एक्सरसाइज धीरे-धीरे करें और 10-10 के तीन सेट लगाएं। 

साइकिलिंग योगा : Cycling to reduce Thigh Fat 

साइकिलिंग योगा भी टांगों को पतला करने के लिए बहुत कारगर मानी गई है। अगर आपने बाबा रामदेव की कोई योगा क्लास देखी हो तो बाबा रामदेव भी इसे करते हुए दिख जाएंगे।

  • इसमें आपने सीधे लेट जाना है।
  • अपनी दोनों टांगों को ऊपर करके उन्हें ऐसे घुमाना है,जैसे आप साइकिल चला रहे हैं।
  • ऐसे आप 5 से 10 मिनट के 3 सेट लगाएं।
  • अगर आपको साइकिल चलाने का शौक है औरआपके घर में कोई साइकिल है तो आप साइकिल भी चला सकते है 

दौड़ लगाए : Running for Thigh Fat loss

दौड़ लगाना पूरी बॉडी के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे आपकी जाँघे ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की फैट कम होती है तो अगर आप मोटापे का शिकार है तो आपको रोज 15 से 20 मिनट दौड़ लगानी चाहिए या फिर धीरे-धीरे भागना चाहिए, जिसे हम जोगिंग कहते हैं।

अगर आप जिम जाने का शौक रखते हैं तो जिम में भी ट्रेडमिल पर भागने का प्रयास कीजिए। इससे भी आपकी टांगों के मसल एक्टिवेट होंगे और उसमें एक्स्ट्रा फैट कम होगी। 

बैक किक: Back Kicks to reduce Thigh Fat

donkey kicks exercise
  • बैक किक को डोंकी किक (Donkey Kicks) भी कहा जाता है।
  • इसमें आपने दोनों पैरों और हाथों के सहारे बैठ जाना है जैसे Donkey की मुद्रा में हम बैठते हैं।
  • अब एक टांग  को पीछे की ओर धकेलना है जैसे घोड़ा किक मारता है। 
  • ऐसी आपने एक टांग के साथ 10 बार करना है। उसके बाद दूसरी टांग के साथ 10 बार करना है।
  • यह एक्सरसाइज के भी आप 5 से 10 सेट लगाइए।
  • यह भी टांगों को स्लिम ट्रिम करने और ग्लूट्स को एक्टिवेट करने में मदद करती है। 

जंपिंग जैक्स  : Jumping Jacks to reduce Thigh Fat

जंपिंग जैक्स भी एक बहुत बढ़िया एक्सरसाइज मानी गई है। इसके लिए स्पोर्ट्स शूज पहनने ना भूलें। स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर आप जंपिंग करें। इसमें आप अपनी टांगों के साथ-साथ अपने हाथों को भी हि एं। बचपन में जैसे हम पीटी करते थे, उसमें भी जंपिंग जैक्स कराया जाता था तो जंपिंग जैक से भी आपकी पूरी बॉडी के मसल एक्टिवेट होते हैं और टांगो की फैट कम होती है। 

दोस्तों यह कुछ मुख्य एक्सरसाइज थी जो आपको थाई की फैट कम करने में मदद करेगी। उम्मीद है आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई होगी।

यह भी पढ़े