आज हम शंखपुष्पी (Shankhpushpi) के बारे में बात करेंगे। शंखपुष्पी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल, यह आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी मानी जाती है। शंखपुष्पी के पत्ते, फूल, जड़े इन सभी को इस्तेमाल किया जाता है।
इसके फूल शंख के आकार के होते हैं इसीलिए इसका नाम शंखपुष्पी है। वैसे तो यह तीन रंगों में आती है लाल, नीला और सफेद। लेकिन सफेद रंग वाली सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
इसे दिमाग और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसे आयुर्वेद के सभी ब्रांड बनाते हैं और वैद्यनाथ की शंखपुष्पी सबसे ज्यादा प्रचलन में है।
शंखपुष्पी के फायदे। Shankhpushpi Benefits in Hindi
दिमाग के लिए फायदेमंद | Beneficial for The Brain
शंखपुष्पी को दिमाग और याददाश्त तेज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।दिमागी क्षमता को बढ़ाती है। जिन लोगो की बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होने लगती है, उनके लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा चिंता और डिप्रेशन को कम करने में भी फायदेमंद है।
बीपी के लिए फायदेमंद | Beneficial for BP
शंखपुष्पी आपके बीपी के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। यह जड़ी-बूटी ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाले हार्मोन जैसे कि एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल को नियंत्रित करती है और स्ट्रेस हार्मोन को कम करती है।
पाचन शक्ति बढ़ाए | Increase Gigestive Power
शंखपुष्पी शरीर में पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसके पौधे के हर हिस्से से निकला हुआ रस शरीर में फ्लोराइड को जमने से रोकता है और पाचन में मदद करता है। यह पेट से जुड़ी हुई परेशानियां खास करके पेचिश के इलाज के लिए भी फायदेमंद है.
अनिद्रा में फायदेमंद | Beneficial in Insomnia
ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन की वजह से अगर आपको रात को नींद नहीं आती तो बेहतर नींद के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह अनिद्रा रोग में बहुत ज्यादा फायदा देता है।
पेट के अल्सर | Cure Stomach Ulcers
कई बार पेट में अल्सर हो जाते हैं। यह ग्लाइकोप्रोटीन के स्राव के कारण होते हैं। तो शंखपुष्पी पेट के अल्सर का इलाज करने में भी फायदा देती है।
सिर दर्द से आराम | Relief from Headache
जैसा कि बताया कि बताया कि यह मानसिक तनाव और दिमाग के लिए फायदेमंद है तो अगर डिप्रेशन की वजह से सिर दर्द की समस्या हो रही है तो दिमाग को रिलेक्स करता है सिरदर्द से राहत मिलती है।
शंखपुष्पी का सेवन कैसे करें | Shankpushpi Dosage
शंखपुष्पी सिरप के रूप में उपलब्ध है तो रात को सोने से पहले एक चम्मच गुनगुने पानी या फिर दूध के साथ। ले सकते हैं। शंखपुष्पी चूर्ण के रूप में भी उपलब्ध है।आप इसका एक चम्मच रात को सोने से पहले दूध के साथ ले सकते हैं।
शंखपुष्पी के नुकसान | Shankhpushpi Side Effects in Hindi
जहां शंखपुष्पी के कुछ फायदे हैं वहीं इसके कुछ लोगों को नुकसान भी हो सकते हैं।
- शंखपुष्पी आपका ब्लड प्रेशर कम करती है तो अगर आपका पहले से ही बीपी कम रहता है तो आपको शंखपुष्पी का सेवन नहीं करना चाहिए।
- गर्भावस्था के दौरान शंखपुष्पी का सेवन करने से बचना चाहिए।
- अगर आप इसके पत्तों या फूलों को ताजा तोड़कर इसका सेवन करना चाहते हैं तो इसके स्वाद से आपको दिक्कत हो सकती है और मुंह कड़वा हो सकता है।
- खुरासानी अजवायन क्या होती है , फायदे और नुकसान | Khurasani Ajwain Benefits

- Zandu Ashwagandha KSM-66 : फायदे, नुक्सान और उपयोग

- नमक वाले पानी से नहाने के फायदे | Salt Water Bath Benefits

- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड

- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग
