Importance of Vitamins

Vitamins क्या है, नाम, प्रकार और फायदे

विटामिन क्या हैं

विटामिन जिसे जीवन सत्व भी कहते है| ये हमारी बॉडी के लिए बहुत हीजरूरी है,हमारी बॉडी के विकास में भी इनका अहम रोल है| हमे विटामिन की जरुरत माइक्रोग्राम में होती है मतलब एक ग्राम का हजारवां हिस्सा| इसीलिए यह विभिन्न खाद्य प्रदार्थों में बहुत थोड़ी मात्र में पाए जाते है, इनकी कमी से शारीर में बीमारियाँ हो सकती है, विटामिन जीवन को बनाये रखने वाले शारीरक क्रियाओं को पूरा करने में मदद करते हैं|

अगर विटामिन्स की कमी हो जियर तो कई तरह की बिमारिय हमे घेर लेती है , और हमारी बॉडी में बे कई प्रोब्लेम्स आने लगती है, इसलिए हम हर बार पोष्टिक भोजन खाने की सलाह देते है , जिसमे सभी पोष्टिक तत्वयानि क विटामिन्स , प्रोटीन, फैट , इत्यादिउचित मात्रा में हो|

विटामिन के प्रकार – Types of Vitamin

विटामिन को मुख्य दो भागो में बाँट सकते है

Fat soluble Vitamin (वसा में घुलनशील )

इस तरह के विटामिन हमारे शारीर के वसा उत्तकों में जमा हो सकते है इन्हे शारीर में जमा करना आसान होता है और यह हफ़्तों तक जमा रहते है. और ये आंत से रक्त में सोखे जाते है वासा की मदद से| विटामिन A, D और K फट में घुलनशील विटामिन है|

Water soluble Vitamin (पानी में घुलनशील)

पानी में घुलनशील विटामिन हमरे शारीर मं ज्यादा दिनों तक जमा नहीं हो सकते है यह पानी में घुल कर किडनी द्वारा बहार कर दिए जाते है.विटामिन C और सभी प्रकार के विटामिन B पानी में घुलनशील है|

विटामिन्स के प्रकार
विटामिन्स 13 प्रकार के होते है। आईये जानते है।

विटामिन ए | Vitami in A in Hindi

विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनॉल (Retinol) है। यह फैट-सॉल्युबल (fat-soluble)
विटामिन है। विटामिन A का मुख्य काम है की हमारी मांसपेशियाँ और हड्डी को मज़बूती और ताकत देना। ये खून में कैल्शियम का संतुलन बनाये रखता है और मुँहासो के इलाज के लिए भी उपयोगी है। इसकी कमी से हमे आँखों के रोग हो सकते है।

विटामिन ए के मुख्य स्रोत है दूध, हरी सब्ज़ियां, पनीर। ये हमारे बालो को भी स्वस्थ रखता है।

विटामिन बी | Vitamin B in Hindi

विटामिन बी – इसके कई रूप है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी आपको निचे मिल जाएगी।विटामिन बी – 1
रासायनिक नाम: थाइमिन (Thaimine)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: सूरजमुखी के बीज, अनाज, आलू, संतरे और अंडे।
फायदे: मस्तिष्क को विकसित रखने के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसकी कमी से हमे बेरीबेरी रोग हो सकता है
विटामिन बी – 2
रासायनिक नाम: राइबोफ्लेविन (Riboflavin)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: केला, दूध, दही, मास, अंडे, हरी बीन्स और मछली।
फायदे: त्वचा को अच्छी रखने के लिए बहुत ही उपयोगी है।
विटामिन बी – 3
रासायनिक नाम: नियासिन (Niacin)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: खजूर, दूध, अंडे, टमाटर, गाजर, एवोकाडो।
फायदे: रक्तचाप को नियंत्रण में रखने और सिरदर्द, दस्त को कम करती है।
विटामिन बी – 5
रासायनिक नाम: पैंटोथेनिक एसिड (Pantothenic acid),
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: एवोकैडो, अनाज, मांस।
फायदे: बालो को स्वस्थ और सफेद होने से बचाता है। इससे तनाव भी कम होता है।
विटामिन बी – 6
रासायनिक नाम: प्यरीडॉक्सीने (Pyridoxine)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: अनाज, मांस, केले, सब्जियां।
फायदे: यह सुबह की थकान कम करता है। तनाव और अनिद्रा से भी मुख्ती देता है।
(जरूर पढ़े: खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे)

boiled eggs

विटामिन बी – 7
रासायनिक नाम: बायोटिन (Biotin)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: अंडे की जर्दी (Egg yolk), सब्जियां।
फायदे: यह त्वचा और बालो के लिए बहुत ही अच्छा है। इसकी कमी से हमे जिल्द की सूजन (dermatitis) हो सकती है।
विटामिन बी – 9
रासायनिक नाम: फोलिक एसिड (Folic acid)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: पत्तीदार शाक भाजी, सूरजमुखी के बीज, कुछ फलो में भी यह होता है।
फायदे: यह त्वचा के लोग और गठिया के उपचार हेतु बहुत ही शक्तिशाली है। गर्भवती महिलाओं को यह लेने ही सलाह दी जाती है।
विटामिन बी – 12
रासायनिक नाम: कयनोसोबलमीन (Cyanocobalamin)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: मछी, मास, दूध, अंडे और दूध दे बनाये उत्पादों में यह होता है।
फायदे: यह एनीमिया (खून की कमी), मुँह में अलसर जैसी बिमारियों को कम करता है।

विटामिन सी | Vitamin C in Hindi

रासायनिक नाम: एस्कॉर्बिक एसिड (Ascorbic acid)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
यह हमारी त्वचा और हड्डियों के लिए बहुत ही आवश्यक है। यह किसी घाव को ठीक करने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है। विटामिन सी की कमी हम फल और सब्ज़ियां खा कर पूरी कर सकते है। टमाटर, ब्रोकोली में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है। यह गर्भवती महिलाओ, धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों को ज्यादा मात्रा में खाना चाहिए।

विटामिन डी | Vitamin D in Hindi

रासायनिक नाम: एरगोसेल्सिफेरोल (Ergocalciferol)
यह फैट-सॉल्युबल विटामिन है।
विटामिन डी ( VItamin D) हमारे शरीर में कैल्शियम अब्सॉर्ब करने में बहुत ही मदद करता है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करने में भी मदद करता है, दांतो की सड़न को कम करता है। इसकी कमी से हमे सूखा रोग (Rickets) हो सकता है।
तीन चीज़ो के ज़रिये हमे विटामिन डी मिल सकता है – त्वचा के माध्यम से, अपने आहार से, और पूरक से। हमारा शरीर खुद विटामिन डी बना लेता है जब उसे सूरज की रौशनी मिलती है। आहार की बात करे तो दूध और अंडे की जर्दी से भी हमे विटामिन डी मिल जाता है।

विटामिन ई | Vitamin E in Hindi

रासायनिक नाम: तोसोफेरोल्स (Tocopherols)
यह फैट-सॉल्युबल विटामिन है।
विटामिन ई हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत बनाता है। वनस्पति तेल, अनाज, बादाम, एवोकैडो, अंडे और दूध से हमे विटामिन ई मिल जाता है। जिन लोगो को किसी प्रकार के यकृत रोग होते है उनको यह ज्यादा लेने के लिए कहा जाता है। विटामिन ई के लिए कोई पूरक लेने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।

विटामिन के | Vitamin k in Hindi

रासायनिक नाम: फीलोक्विनोने (Phylloquinone)
यह फैट-सॉल्युबल विटामिन है।

विटामिन के स्वस्थ हड्डियों और ऊतकों के लिए प्रोटीन बनाकर हमारे शरीर की मदद करता है।

अगर आपका कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।

धन्यवाद

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *