नमक वाले पानी से नहाने के फायदे | Salt Water Bath Benefits

नमक वाले पानी से नहाना आज से नहीं बल्कि पुराने समय से एक असरदार नुस्खा माना गया है। हमारे घर में मौजूद साधारण नमक कई स्वास्थ्य और सौंदर्य  समस्याओं का आसान समाधान माना गया है। 

आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में नमक वाले पानी से नहाने से शरीर और मन दोनों को फायदा मिलता है. यह ना सिर्फ त्वचा को साफ करता है बल्की नेगेटिव एनर्जी, थकान और टेंशन को भी दूर करने का काम  करता है. 

तो इस लेख में हम लोग जानेंगे कि नमक वाले पानी से नहाने के फायदे, नहाने का सही तरीका और कौनसे नमक से नहाना बेहतर होता है। 

नमक वाले पानी से नहाने के फायदे। 

स्किन को गहराई से साफ करे

नमक एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है। नमक वाले पानी से नहाने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और उनमे जमा  गंदगी अच्छे से साफ हो जाती है। हफ्ते में एक-दो बार नमक वाले पानी से जरुर नहाना चाहिए।

शरीर की बदबु दूर करता है। 

अगर आपके शरीर में बहुत ज्यादा दुर्गन्ध आती है, बैक्टएरिया है तो नमक बेक्टेरिया को ख़त्म करता है और पसीने की दुर्गन्ध ध को दूर करता है। खास करके बगल, पैर और पीठ के लिए या बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

खुजली रेष और एलर्जी से राहत। 

अगर आपको त्वचा में खुजली, फंगल इंफेक्शन, रैश या एलर्जी की समस्या है तो नमक वाला पानी बेहद फायदेमंद हो सकता है।नमक में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा के संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। । 

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। 

पुरानी आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का अच्छा स्रोत मान गया है। नमक वाले पानी से नहाने से शरीर हल्का फील करता है। शांत और सकारात्मक महसूस होता है। 

तनाव और थकान कम होती है। 

इससे दिन भर की थकान, मानसिक स्ट्रेस और सिर दर्द में राहत मिलती है। अगर आपके मसल क्रैम्प हो रहे हैं तो मसल को रिलैक्स करने में भी मदद मिलती है। 

मुहासे और पीठ के दाने कम करें 

जैसा हमने शुरू में बताया की यह बैक्टीरियल  इनफेक्शन को कम करता है। तो मुहासे भी बैक्टरिया की वजह से होते हैं. यह आपके इसी प्रोबलेम को ठीक करने में काम करता है। 

सर्दी-जुकाम और बदन दर्द में आराम

गुनगुने नमक वाले पानी से नहाने पर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।इससे बदन दर्द, जोड़ों की दर्द और हल्के सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। 

नमक वाले पानी से नहाने का सही तरीका 

आवश्यक सामग्री

1 बाल्टी गुनगुना पानी 

1 से 2 बड़े चम्मच सेंधा नमक या समुद्री नमक 

नहाने की विधि 

  • सबसे पहले बाल्टी में गुनगुना पानी भरे। 
  • उसमें 1 से 2 बड़े चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह खोलें। 
  • अभी सामान्य पानी से शरीर हल्का गीला कर ले। 
  • नमक वाले पानी को धीरे-धीरे प्योर शरीर पर डालें। 
  • 2 से 3 मिनट तक शरीर पर पानी लगा रहने दे 
  • अंत में हल्के पानी से धो दे  
  • नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना बेहतर रहता है। 

कौन सा नमक सबसे बेहतर है? 

सेंधा नमक ( Himalayan Salt): सबसे अच्छा और प्रकृतिक 

समुद्री नमक(Sea Salt): त्वचा के लिए लाभकारी 

एप्सम साल्ट (Epsom Salt) : मांसपेशियों और तनाव  के लिए बेहतर 

सामान्य व्हाइट साल्ट का इस्तेमल ना करें। 

कितनी बार नमक वाले पानी से नहाना चाहिए 

आप सामान्य हफ्ते में एक से दो बार नमक वाले पानी से नहा सकते हैं। 

रोजना नहाना उचित नहीं है। 

सावधानीयां 

  • बहुत ज्यादा नमक ना डालें। 
  • सूखी त्वचा वाले लोग बार-बार ना करें। 
  • खुले घाव या कट होने पर ना नहाए 
  • बच्चों और बुजुर्गओं पर पहले पैच टेस्ट करें। 
  • एलर्जी वाली त्वचा पे भी इस्तेमल करने से पहले पैच टेस्ट करें। 
  • अगर नहाने का मन ना करें तो आप पैर भिगोकर भी आराम फील कर सकते हैं। 

निष्कर्ष  

नमक वाले पानी से नहाना एक सस्ता और आसन उपाय है, जो त्वचा, शरीर और मन तीनों के लिए फायदेमंद है। सही तरीके से और सीमित मात्रा में किए गए तो यह कई समस्याओं से राहत दिलाता है। 

अगर आप जिम जाते हैं एक्सरसाइज करते हैं और उसके बाद मसल क्रैम्प हो रहे हैं तो एप्सम साल्ट(Epsom Salt) से नहाना काफी फायदेमंद माना  जता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *