आयुर्वेद में अश्वगंधा बहुत ज्यादा पॉपुलर सप्लीमेंट है। अश्वगंधा में भी अश्वगंधा KSM-66 ज्यादा शुद्ध माना जाता है। अगर आप अश्वगंधा खाना चाहते हैं तो ksm-66 का इस्तेमाल करें। इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
Zandu Ashwagandha KSM-66 काफी अच्छा माना जाता है। इस लेख में हम लोग झंडू अश्वगंधा KSM-66 के बारे में बात करेंगे।
अश्वगंधा KSM-66 क्या है, यह अलग क्यों है और इसके फायदे क्या हैं?
अश्वगंधा KSM-66 क्या है
KSM-66 अश्वगंधा एक हाईली कंसन्ट्रेट अश्वगंधा मानी जाती है जो कि खासतौर पर अश्वगंधा की जड़ से बनाया जाता है। बाकी की अश्वगंधा में अश्वगंधा की पत्तियां भी मिला दी जाती है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं है।
इसमें आपको एक्टिव कंपाउंड ज्यादा देखने को मिलते हैं जिससे आपको ज्यादा फायदा मिलता है।
यह नॉर्मल अश्वगंधा से थोड़ी महंगी भी होती है। क्योंकि यह सामान्य अश्वगंधा पाउडर से ज्यादा शुद्ध, और क्लिनिकली टेस्टेड होती है।इसमें 5% withanolides standardized होते है
यह पचने में भी आसान होती है। और आपको फायदा अच्छा मिलता है।
झंडू अश्वगंधा KSM-66 की कंपोजिशन
झंडू अश्वगंधाKSM-66 में अश्वगंधा ही मिलेगी.
इसके अलावा इसमें और कोई भी इनग्रेडिएंट इस्तेमाल नहीं किया गया।
इसमें आपको 600mg के कैप्सूल देखने को मिलते हैं जो कि दिन में 2 लेने की सलाह दी जाती है।
झंडू अश्वगंधा KSM-66 के फायदे।
तनाव दूर करें
अश्वगंधा मुख्य तौर पर आपके दिमाग के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यह कोर्टिसोल स्ट्रेस हार्मोन पर काम करता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती है और तनाव दूर करने में फायदा मिलता है।
याददाश्त बढ़ाती है
अश्वगंधा KSM-66 उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनकी याददाश्त कमजोर हो रही है। अगर आप स्टूडेंट हैं और याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं, तो यह मेमोरी और फोकस बढ़ाने में फायदा देती है। याददाश्त तेज करने में मदद मिलती है।
इन्फ्लेशन दूर करें
इन्फ्लेशन होने से हमारे बॉडी में कई तरह के दर्द होने लगती है। जोड़ों में दर्द होने लगती है या ट्रौमा के शिकार भी हो सकते हैं। यह आपके इन्फ्लेशन को दूर करके आपको आराम देती है। इसमें anti-inflammatory गुण भी पाए जाते हैं।
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाएं
अश्वगंधा KSM-66 पुरुषों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी है तो येह बढ़ाने में मदद करती है. यह खास करके उन मर्दों के लिए फायदेमंद है जो कि शादीशुदा है और फैमिली प्लान कर रहे हैं। यह स्पर्म काउंट को भी बढाती हैं जिससे कि आप अच्छा परफॉर्म कर पाते हैं।
फर्टिलिटी बढ़ाता है
अश्वगंधा KSM-66 सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है और दोनों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। अगर दोनों के फर्टिलिटी में कमी है तो फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करती है।

कैंसर सेल कम करें
अश्वगंधा KSM-66 में कुछ ऐसे कंपाउंड भी होते हैं जो कि शरीर में कैंसर सेल नहीं पनपने देते और उन्हें कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी दूर करता है।
Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग
स्टेमिना बढ़ाएं
अगर आप जिम जा रहे हैं, बॉडीबिल्डिंग कर रहे हैं या फिर कोई खेल खेलते हैं और स्टेमिना की कमी है तो स्टेमिना बढ़ाने में भी मदद करता है। शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाता है जिससे कि आप अच्छा परफॉर्म कर पाते हैं.
इम्युनिटी बढाती है
अश्वगंधा KSM-66 न केवल शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) को भी मजबूत बनाती है, जिससे शरीर को संक्रमण, सर्दी-जुकाम, कमजोरी और विभिन्न बीमारियों से लड़ने में बेहतर सहायता मिलती है।
झंडू अश्वगंधा KSM-66 की डोज
झंडू अश्वगंधा KSM-66 का एक कैप्सूल 600mg का है.तो इसके 2 कैप्सूल रात को सोने से पहले दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप पहली बार ले रहे हैं तो सिर्फ 1 कैप्सूल से भी शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप रात को नहीं खाना चाहते तो सुबह खाना खाने के बाद भी ले सकते हैं।
झंडू अश्वगंधा KSM-66 के नुकसान।
झंडू अश्वगंधा KSM-66 ज्यादा मात्रा में ले ली जाए तो कुछ नुकसान देखने को मिल सकते हैं जैसे कि।
- पेट में गड़बड़ी
- उल्टी या मछली
- ज्यादा नींद आना
- बीपी कम होना
- थायराइड हार्मोन बढ़ जाना
- गर्भवती महिलाओं में थायराइड होना।
झंडू अश्वगंधा KSM-66 से जुड़े सवाल।
मुझे झंडू अश्वगंधा KSM-66 कितनी देर लेना चाहिए?
आप झंडू अश्वगंधा KSM-66 लगातार 2 से 3 महीने ले सकते हैं। उसके बाद 1 महीने का गैप जरूर डालें। लगातार लेने से बॉडी को आदतहो जाती है।
झंडू अश्वगंधा KSM-66 किसे नहीं लेना चाहिए?
अश्वगंधा KSM-66 गर्भवती महिलाओं को, बच्चों को और दूध पिलाने वाली महिलाओं को नहीं देना चाहिए।
क्या अश्वगंधा KSM-66 एक स्टेरॉयड है?
जी नहीं अश्वगंधा KSM-66 स्टेरॉयड नहीं है यह अश्वगंधा की एक बेहतरीन किस्म है जोकि थोड़ी स्ट्रांग हो सकती है।
अश्वगंधा KSM-66 लेने का सही टाइम क्या है?
अश्वगंधा KSM-66 आप दिन में या रात में भी ले सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने वैद्य की तलाश जरूर ले लें।
क्या अश्वगंधा KSM-66 के साथ में कोई और चीज भी ले सकता हूं?
अश्वगंधा KSM-66 काफी स्ट्रांग होती है,तो इसके साथ कुछ और लेने की जरूरत नहीं पड़ती। फिर भी अगर आप कुछ लेना चाहते हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।