कश्मीरी लहसुन (Kashmiri Garlic) भारत के पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है, खास करके कश्मीरी क्षेत्र में. इसी वजह से इसका नाम कश्मीरी लहसुन डाला गया है।
यह नॉर्मल लहसुन से थोड़ा अलग होता है। इसे एक कली वाला लहसुन भी कहते हैं। यह देखने में छोटा, गोल और दानेदार होता है. इसका आकार छोले जैसा होता है।
इसमें स्वाद और सुगंध थोड़ी तीव्र होती है और पोषण भी ज्यादा होता है। इसी वजह से इसे फायदेमंद माना जाता है।
इस लहसुन (Pahadi Garlic) की खेती कश्मीर के ठंडे जलवायु में या ऊंचे पहाड़ी इलाकों में की जाती है। कश्मीरी लहसुन में एलिसिन,एंटी ऑक्सीडेंट, सल्फर, विटामिन सी और अन्य एंटीवायरल प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो कि हमें फायदा देती हैं।
आयुर्वेदिक चिकित्सा में कश्मीरी लहसुन का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है जैसे कि सर्दी, खांसी, जुकाम जोड़ों के दर्द इत्यादि। ऐसी चीजों में कश्मीरी लहसुन बहुत ज्यादा फायदेमंद है।
कश्मीरी लहसुन के फायदे | Kashmiri Garlic Benefits
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
कश्मीरी लहसुन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं, संक्रमण हो जाता है तो इसे खाने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
दिल के लिए फायदेमंद
कश्मीरी लहसुन आपके दिल के लिए भी फायदेमंद है। नॉर्मल लहसुन की तरह इसमें भी एलीसिन पाया जाता है। जोकि बीपी को कंट्रोल करता है।यह रक्त प्रवाह सही रखता है। अगर आपके बॉडी में कोलेस्ट्रोल इंबैलेंस है?
खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) ज्यादा है तो यह खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रोल (HDL) अच्छे कोलेस्ट्रॉल को सही रखता है। जिससे कि धमनिया बंद नहीं होती और हार्ट अटैक आने से बचे रहते हैं।
जोड़ों के लिए फायदेमंद
कश्मीरी लहसुन में anti-inflammatory गुण भी पाए जाते हैं जो कि शरीर के जोड़ों की दर्द और सूजन से राहत देता है। इसमें विशेष रूप से एलइसिन पाया जाता है जो कि शरीर के जोड़ों के दर्द से राहत देता है। ‘
अगर आपके घुटने दर्द करते हैं या फिर जोड़ों की दर्द है, गठिया दर्द है तो उसके लिए आप सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। दूध में उबालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
कैंसर सेल को दूर करता है।
कई रिसर्च में देखा गया है कि कश्मीरी लहसुन शरीर में पनपने वाले कैंसर सेल को भी दूर करता है। हालांकि इसके ऊपर रिसर्च अभी पूरी नहीं हुई अभी चल रही है। फिर भी जितनी हुई है उससे यही पता चलता है कि कुछ तरह के कैंसर में फायदा देता है। इसलिए कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है।
सर्दी और खांसी से राहत
कश्मीरी लहसुन का सेवन करने से सर्दी और खांसी में भी फायदा मिलता है। बदलते मौसम के साथ अगर आपको वायरल हो जाए तो इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो कि सर्दी खांसी के लक्षण को कम करती है और आपको फायदा मिलता है।
नाक और गले में जमा बलगम को ढीला करके साँस के द्वार को सही करती है जिससे सांस लेने में आसानी होती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
कश्मीरी लहसुन डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एलीसिन और सल्फर योगिक शरीर में इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है जिससे कि ब्लड में मौजूद शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। इसलिए अगर आप शुगर से परेशान है तो आप इसका सेवन भी कर सकते हैं।
यह लहसुन टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह ग्लूकोस मेटाबॉलिज्म को सधारना है।
वजन घटाने में फायदेमंद
कश्मीरी लहसुन वजन घटाने में भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको वेट लॉस करना चाहते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे खाया पिया जल्दी पचता है और वजन घटाने में आपको मदद मिलती है। लेकिन अगर आप अपनी कैलोरी पर ध्यान देंगे तभी वजन कम होगा। अकेला इससे वजन कम नहीं होगा।
पाचन तंत्र सही रखें
कश्मीरी लहसुन का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद एलिसिन पाचन को भी सही करती है। कश्मीरी लहसुन के एंटीबैक्टीरियल गुण पाचन में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया इन्फेक्शन को रोकता है और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर करता है जिससे कि पेट की इंफेक्शन वगैरह दूर होती है.
स्किन के लिए फायदेमंद
कश्मीरी लहसुन स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एलिसिन और विटामिन सी आपकी स्किन को भी फायदा देता है। अगर आपकी स्किन पर दाग, धब्बे है. त्वचा पर होने वाली गंदगी को दूर करता है स्किन को क्लियर करने का काम करता है।
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इसे खाने से आपको फायदा मिलता है।
Buy Kashmiri Lahsun
कश्मीरी लहसुन का सेवन कैसे करें | How to Use
कश्मीरी लहसुन का सेवन करने के कई तरीके हैं जैसे कि।
- कच्चा सेवन करें: कश्मीरी लहसुन का कच्चा सेवन करना सबसे असरदार माना जाता है। आप सुबह इसकी एक या दो कलियां गुनगुने पानी के साथ निगल ले और ऊपर से पानी पी सकते हैं।
- शहद के साथ: अगर आपको कच्चे लहसुन का टेस्ट सही नहीं लगता तो आप शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं जिससे आपको टेस्ट सही लगेगा।
- पका कर या चटनी बनाकर: कश्मीरी लहसुन को विभिन्न व्यंजनों में डालकर या पका कर भी सेवन कर सकते हैं या फिर इसकी चटनी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
कश्मीरी लहसुन के नुकसान। Kashmiri Garlic Side Effects
- अगर आप कश्मीरी लहसुन पहली बार सेवन कर रहे हैं तो कम मात्रा में सेवन करें क्योंकि ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है।
- गर्भावस्था में सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
- कच्चा लहसुन सेवन करने से मुंह में बदबू या बॉडी से बदबू आने लगती है।
- कच्चा लहसुन या कश्मीरी लहसुन सेवन करना आसान नहीं होता इसका टेस्ट बहुत तेज़ होता है।
- कश्मीरी लहसुन के फायदे और नुकसान | Kashmiri Lehsun Benefits In Hindi
- पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कमी: कारण, लक्षण और उपचार
- ग्रीन कॉफी (Green Coffee) पीने का फायदे और नुकसान
- खुरासानी अजवायन क्या होती है , फायदे और नुकसान | Khurasani Ajwain Benefits
- Zandu Ashwagandha KSM-66 : फायदे, नुक्सान और उपयोग