chilgoza benefits

Chilgoza Khane Ke Fayde : चिलगोज़ा के फायदे

दोस्तों शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के लिए डॉक्टर ड्राई फ्रूट खाने की सलाह देते हैं। आपने बहुत से ड्राई फ्रूट सुने होंगे जैसे की  बादाम, किसमिस अखरोट इत्यादि। तो क्या आपने चिलगोजे (Chilgoza) का नाम सुना है? 

चिलगोजा (Chilgoza) भी एक तरह का ड्राई फ्रूट है। जिसे काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें विटामिन, फॉलिक एसिड, बी कांपलेक्स, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक इत्यादि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चिलगोजा को अंग्रेजी में पाइन नट्स (Pine Nuts) भी कहा जाता है । इसमें सभी पोस्टिक तत्व आसानी से मिल जाते हैं और खाने में भी स्वादिष्ट होता हैं। चिलगोजे को आप ऐसे कच्चा भी खा सकते हैं या फिर भुना हुआ भी खा सकते हैं। 

चिलगोजा क्या होता है? What is Chilgoza in Hindi

चिलगोजा ( Pine Nuts) एक तरह का ड्राई फ्रूट है। इसका आकार छोटा होता है और देखने में यह लंबा सा बदाम की तरहदिखता है। इसका ऊपरी परत भी बादाम या फिर मूंगफली जैसा रहता है, लेकिन इसमें पोस्टिक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं। 

इसके ऊपर आपको पतली चिकनी खुरदरी भूरे रंग की परत दिखाई देगी। इसके वृक्ष की बात करें तो 24 मीटर ऊंचे इसके वृक्ष होते हैं जो कि मध्यम आकार के रहते हैं। चिलगोजे के वृक्ष में फरवरी से दिसंबर तक फूल और फल लगते हैं। 

चिलगोजा खाने के फायदे। Chilgoza Benefits in Hindi

1. भूख बढ़ती है। Increase Metabolism

चिलगोजा खाने से भूख काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसमें एमिनो एसिड की मात्रा भरपूर पाई जाती है। 10 ग्राम चिलगोजे में 0.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसे आप कच्चा या भुना खाए आपको पौष्टिक तत्व उचित मात्रा में मिल जाते हैं चिलगोजे का सेवन करने से आपकी भूख में बढ़ोतरी होती है और हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ती है। 

2. मधुमेह में फायदेमंद |Good For Diabetes Patients 

 मधुमेह जैसी बीमारी में खानपान के ऊपर बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। लेकिन यदि आप चिलगोजे का सेवन कर रहे हैं तो निश्चिंत रहिए, क्योंकि इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व मधुमेह की समस्या से होने वाले खतरा कई गुना कम कर देते हैं। 

एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक पाइन नट्स में प्रयोग से सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी देखी गई है। और अन्य वैज्ञानिकों के अध्ययन में यह पाया गया है कि यदि इसका सेवन किया जाए तो डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। 

3. कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद : Chilgoza Helps to Balance Cholesterol Level 

चिलगोजा खाने से कोलेस्ट्रॉल को संतुलित किया जा सकता है .क्योंकि चिलगोजे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती और यही वजह है कि चिलगोजे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी होने का खतरा कम हो जाता है। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ भी है तो उसे कम करने में भी यह मदद करता है। 

4. इम्युनिटी बढ़ाने में फायदेमंद | Increase Immunity Level

 इसका सेवन शरीर में इम्म्युनिटी भी बढ़ाता है। यदि आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं, सर्दी खांसी जुकाम हो जाता है तो यह वायरल इन्फेक्शन को दूर करता है और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। 

5. फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद | Increase Fertility 

चिलगोजे को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें फैटी एसिड और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो कि पुरुषों की नपुंसकता की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होती है।

young Romantic couple
romantic couple

यदि कोई पुरुष जिनमें टेस्टोस्टेरोन की कमी है या फिर स्पर्म प्रोडक्शन की कमी हो रही है तो उन्हें चिलगोजे का सेवन करना चाहिए। यह ओवरऑल हेल्थ को अच्छा करता है और टेस्टोस्टरॉन को भी बढ़ाता है। 

6. मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद | Good For Brain Function

वैसे तो सभी ड्राई फ्रूट मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं। यदि आप चिलगोजे का सेवन करेंगे तो उसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि मस्तिष्क की कोशिकाओं को बेहतर रूप से चलाने के लिए उपयोगी माना गया है। यह आपकी याददाश्त को भी मजबूत करता है। 

7. एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर | Rich in Antioxidants

चिलगोजे में बाकी नट्स की तरह ही एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यदि आप चिलगोजे का सेवन कर रहे हैं तो निश्चित हो जाइए क्योंकि चिलगोजे में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 

8. त्वचा के लिए फायदेमंद| Good For Skin

यदि आप अपनी रूखी हुई त्वचा से परेशान है तो चिलगोजे का सेवन जरूर करना चाहिए। चिलगोजे में विटामिन E पाया जाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है और विटामिन C भी उपयुक्त मात्रा में होता है तो यह आपकी त्वचा को अच्छा करता है। सूर्य की UV किरणों से होने वाले नुकसान से त्वचा की रक्षा करता है और आपके कुलाजन को भी बढ़ाता है। एक तरह से इसे एंटी एजिंग नट्स भी कहा गया है। 

9. प्रेगनेंसी के लिए फायदेमंद | Good For Pregnant Women

चिलगोजा आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है। इसलिए गर्भावस्था में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से एनीमिया की शिकायत नहीं होती। ज्यादातर महिलाओं को एनीमिया की शिकायत हो जाती है जिससे भ्रूण का विकास नहीं होता या फिर स्वास्थ विकास नहीं होता। अगर आप अपने प्रेगनेंसी स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चिलगोजे का सेवन अवश्य करना चाहिए। 

10. बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद | Good For Hairs

चिलगोजे में विटामिन E पाया जाता है। ओमेगा-3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि बालों के लिए फायदेमंद होता है। यह आपके बालों को झड़ने से रोकता है और बालों को घना बनाने में मदद करता है। 

चिलगोजे का प्रयोग कैसे करें| How to Eat Chilgoza (Pine Nuts) 

  • चिलगोजा आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा इसे आप ओट्स में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • भुना हुआ या रोस्टेड भी खा सकते हैं। 
  • कच्चे चिलगोजे भी इस्तेमाल कर सकते हैं? 
  • चिलगोजे के पेस्ट का प्रयोग चिकन या मछली की डीप फ्राई के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

और पढ़े

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *