Press ESC to close

बादाम रोगन (Badam Tel) के फायदे

दोस्तों, हम सभी को पता है कि बादाम खाने हमारे लिए भी फायदेमंद हैं। लेकिन क्या आपको पता है  बादाम का तेल (Almond Oil) ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आम बोलचाल की भाषा में बादाम तेल को बादाम रोगन (Badam Roghan Shirin) भी कहा जाता है। अगर आप पहले से बादाम रोगन का इस्तेमाल कर रहे हैं तब तो आप इसके फायदों से वाकिफ होंगे। अगर इसके फायदों के बारे में नहीं पता तो यह लेख आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होने वाला है 

बादाम में  बहुत तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन A , विटामिन E ,  विटामिन K  इत्यादि उसी तरह की बदाम के तेल में भी यह सभी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। बस शर्त यह है कि आपको बादाम तेल शुद्ध अच्छी कंपनी का मिलना चाहिए। भारत में आपको पतंजलि, वैद्यनाथ, डाबर इत्यादि के बादाम तेल मिल जाएंगे। 

बादाम रोगन क्या है | What is Badam Rogan

यह बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है। बादाम तेल बादाम रोगन को ही कहा जाता है। यह पूर्ण रूप से बादाम से निकाला गया तेल है। इसे कोल्ड प्रेस करके बादाम से निकाला जाता है और बाजार में बेचा जाता है। यह बादाम खाने से ज्यादा पौष्टिक होता है और ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

 Indulekha Hair Oil:फायदे, नुकसान, लगाने का तरीका 

इसमें कई तरह के एंटी इन्फ्लेमेटरी, इम्यूनिटी बूस्टिंग, और बीयूटी गुण पाए जाते हैं जो कि आप के अंदरूनी और बाहरी बॉडी के लिए फायदेमंद होते हैं। इसकी तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए यह बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। 

बादाम रोगन के फायदे : Badam Tel Benefits in Hindi

1 त्वचा पर निखार लाता है। 

young cute girl

बादाम रोगन में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कि आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फ़ायदेमंद रहते हैं। इसमें विटामिन E  पाया जाता है जो कि त्वचा के लिए काफी फ़ायदेमंद होता है। अगर आप सांवली रंगत में निखार लाना चाहते हैं तो रोजाना अपने चेहरे पर बादाम रोगन से मालिश करनी चाहिए। रात को सोने से पहले थोड़े से बादाम तेल में विटामिन C सिरम या फिर शहद मिलाकर लगाने से काफी फायदा मिलता है। 

2 दिल के लिए फायदेमंद 

बादाम तेल में मोनो  अनसैचुरेटेड फैट्स भी पाई जाती है जिसे हम अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहते हैं यह एलडीएल यानी कि बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदा देता है। आपके हृदय के लिए फायदेमंद होता है और  हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बादाम तेल का सेवन कर सकते हैं। 

3 आंखों के लिए फ़ायदेमंद

बादाम तेल आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बादाम के तेल में मिलने वाले विटामिन E  से आंखें स्वस्थ रहती हैं और आंखों की रोशनी भी बढती है। जैसे बादाम खाना आपके आंखों के लिए फ़ायदेमंद माना जाता है, वैसे ही अगर आप बा दाम का तेल दूध में मिलाकर पिएंगे तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। 

बादाम के तेल में अल्फा टोकॉफरोल नाम का विटामिन E  पाया जाता है जो कि आंखों की सेहत का ख्याल रखता है और रोशनी बढ़ाता है। 

badam tel ke fayde

4 कब्ज को दूर करता है। 

बादाम के तेल में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कि पेट को सही रखते हैं। अगर आपको पेट दर्द, कब्ज या फिर मल से संबंधित कोई परेशानी है जैसे कि कब्ज़ इत्यादि तो उसे ठीक करने में यह काफी फ़ायदेमंद रहता है। आप सोने से पहले एक गिलास हल्के गर्म दूध में 5 से 10 ml  बादाम तेल मिलाकर पिएंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा। 

बादाम रोगन (Almond Oil) खरीदे 

5 एंटी एजिंग

बादाम के तेल को एंटी एजिंग भी कहा जाता है जैसा कि हमने शुरू में बताया यह चेहरे के लिए फ़ायदेमंद माना गया है। यह चेहरे की रंगत को बढ़ाता है। इसके साथ ही चेहरे पर होने वाली झुर्रिया और मुहांसों को भी दूर करता है। 

6 बालों के लिए फ़ायदेमंद

आजकल बालों से संबंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि डैंड्रफ, ग्रे हेयर, हेयर  फॉल इत्यादि।  इन सभी बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप बालों मेंबादाम रोगन की मालिश भी कर सकते हैं जिससे ये अभी  प्रॉब्लम दूर हो जाती है। 

7 ड्राई त्वचा के लिए फ़ायदेमंद

अगर आपकी स्किन रूखी, बेजान और कठोर है तो बादाम रोगन से मालिश करने से आपको काफी ज्यादा फायदा मिलता है। अगर आप हफ्ते में एक बार पूरी बॉडी की बादाम रोगन से मालिश करेंगे तो काफी फायदा देखने को मिलता है। 

8 दाढ़ी के लिए फ़ायदेमंद 

कुछ मर्दो  की दाढ़ी के बाल अच्छे नहीं होते तो दाढ़ी के बाल अच्छे करने के लिए, घने करने के लिए आप दाढ़ी पर बादाम रोगन की मालिश भी कर सकते हैं। यह बालों को सही करता है। चमकदार बनाता है और घनी दाढ़ी लाने में मदद करता है। 

9 दिमाग तेज करता है। 

क्या आपको पता है बादाम बच्चों के दिमाग के लिए काफी ज्यादा फ़ायदेमंद माने जाते हैं। उसी तरह अगर आप बच्चों को बा दाम नहीं दे सकते या फिर बच्चे नहीं खा रहे उनके दूध में थोड़ा सा बादाम रोगन डाल कर देने से बच्चों का दिमाग तेज तेज होता है। 

बादाम रोगन (Almond Oil) खरीदे 

बादाम रोगन का कैसे सेवन करें? How to Use Almond Oil

  • अगर आप बादाम रोगन का सेवन करना चाहते हैं तो सबसे बढ़िया तरीका है गुनगुने या फिर गर्म दूध में पीना। आप रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में 8 से 10 बूंदे बादाम रोगन की पी सकते हैं। 
  • चेहरे के लिए आप रात को सोने से पहले 8-10 बूंदे  बादाम रोगन की चेहरे पर मालिश करके सो सकते हैं। 
  • बादाम के तेल को सेब के सिरके के साथ मिलाकर सलाद की ड्रेसिंग में भी प्रयोग किया कर सकते हैं। 
  • पूरी बॉडी पर मसाज करने के लिए किसी बेस ऑयल जैसे कि कोकोनट ऑयल में थोड़ा सा बदाम तेल मिलाकर मालिश की जा सकती है। 

बादाम तेल के नुकसान : Almond Oil Side Effects

बादाम रोगन का सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके फायदे लिए जा रहे हैं। फिर भी कुछ लोगों को इसके साइड पर देखने को मिलते हैं। 

  • अगर आपको किसी ऑयल से एलर्जी है तो बादाम तेल इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। 
  • अगर आप किसी शिशु को इसकी मालिश कर रहे हैं तो बहुत कम मात्रा इस्तेमाल करनी चाहिए। 
  • ज़रूरत से ज्यादा बादाम तेल इस्तेमाल करने से शरीर में गर्मी भी हो सकती है।

यह भी पढ़े :
MCT oil के फायदे

नारियल पानी के फायदे और नुक्सान

अरंडी तेल के फायदे

Jaborandi Oil क्या है : फायदे और उपयोग