Himalaya Guduchi in Hindi -गुडुची के फायदे और सेवन

हिमालया बहुत सारे प्रोडक्ट मार्केट में उतार रहा है जिनमें से बेबी केयर, ब्यूटी प्रोडक्ट और आयुर्वेद न्यूट्रिशन मुख्य है। तो आज हम एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के बारे में बात करेंगे जिसका नाम है हिमालया गुडूची (Himalaya Guduchi) । हिमालया गुडूची (Himalaya Guduchi) हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। 

गुडूची को हम गिलोय भी कहते हैं और हिमालय गुडुची गिलोय की टेबलेट बनाई है जो कि हमें आसानी से मिल जाती है और खाना भी आसान है। यह पुरानी बीमारी को दूर करती है और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाती है तो चलिए बात करते है  हिमालया गुडूची (Himalaya Guduchi) के फायदों के बारे में। 

हिमालया गुडूची के फायदे | Himalaya Guduchi Benefits in Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाती है। Increases Immunity

अगर आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं। इम्यूनिटी आपकी स्ट्रांग नहीं है तो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गुडुची का सेवन किया जा सकता है। हिमालय गुडुची में anti-inflammatory प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है जो की इम्युनिटी को बढ़ाती है। 

फेफड़ो के लिए फायदेमंद | Beneficial for Lungs

हिमालय गुडुची में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कि आपके फेफड़ों के लिए फायदेमंद है। यह आयुर्वेदिक जड़ी बूटी आपके फेफड़ों को मजबूत बनाती है और शरीर को अस्थमा और खांसी जैसे रोगों से बचाती है। 

प्लेटलेट्स बनाती है | Produces Platelets

अक्सर डेंगू, मलेरिया जब होता है तो शरीर से वाइट ब्लड सेल कम हो जाते हैं, प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं तो प्लेटलेट की कमी को पूरा करने के लिए हिमालय गुडुची का सेवन किया जा सकता है। 

डायबिटीज में फायदेमंद | Beneficial in Diabetes

हिमालय गुडुची का सेवन डायबिटीज के रोग में भी सुरक्षित रूप से किया जा सकता है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करती है, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है और ऊर्जा स्तर को बढ़ाती है। नियमित रूप से लेने पर यह शुगर के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित रखकर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है और डायबिटीज से जुड़ी कई परेशानियों को कम करने में सहायक होती है।

पाचन के लिए फायदेमंद | Beneficial for Digestion

हिमालय गुडुची आपके पेट के लिए भी फायदेमंद है। यह पेट से एलर्जी को दूर करती है, इसके अलावा कब्ज़  और वायरल फीवर को भी दूर करने का काम करती है। 

हिमालय गुडुची के घटक |  Himalaya Guduchi Ingredients 

हिमालय गुडुची में मुख्य तौर पर गिलोय डाली गई है। यह बुखार और संक्रमण को दूर करने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। 

हिमालय गुडुची की कीमत | Himalaya Guduchi Price

हिमालय गुडुची की 60 गोलियों के डिब्बे की कीमत ₹165 है जो कि आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी। 

हिमालय गुडुची कब और कैसे लें | Himalaya Guduchi Dosage

हिमालय गुडुची की एक गोली 250mg की है। आप रोज एक से दो टेबलेट दिन में दो बार पानी के साथ ले सकते हैं। तभी आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *