himalaya yashtimadhu ke fayde

हिमालया यष्टिमधु के फायदे और नुकसान : Himalaya Yashtimadhu Tablet

दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं हिमालया यष्टिमधु (Himalaya Yashtimadhu) के बारे में। यष्टिमधु (Yashtimadhu) एक तरह का मसाला है जो कि हम घरों में इस्तेमाल करते हैं। आम भाषा में इसे मुलेठी कहा जाता है और यह स्वाद में थोड़ी मीठी होती है।

अगर आप मुलेठी  का सेवन घर में नहीं करते तो आप हिमालया यष्टिमधु टेबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आगे लेख में हम लोग जानेंगे कि हिमालय यष्टिमधु का क्या फायदा है, कैसे इस्तेमाल करें और कीमत क्या है? 

हिमालया यष्टिमधु क्या है | What is Himalaya Yashtimadhu

हिमालया यष्टिमधु (Himalaya Yashtimadhu) पूर्ण रूप से हर्बल टेबलेट है। यह यष्टिमधु से बनाई गई है. यष्टिमधु को हम मुलेठी भी कहते हैं। यष्टिमधु को वैज्ञानिक भाषा में ग्लीसरहिज़ा ग्लाब्र भी कहा जाता है। इसके और भी कई नाम है जैसे कि मधुक क्लीतक और जेठीमध इत्यादि 

यष्टिमधु का सेवन गले से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है जैसे कि खांसी इत्यादि। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर आपको गैस की समस्या हो जाए तब भी यष्टिमधु का सेवन कर सकते हैं। 

हिमालय यष्टिमधु पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए बनाई गई है। इसी वजह से यह गैस की समस्या की परेशानी से छुटकारा दिलाती है और काफी ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। 

हिमालया यष्टिमधु के फायदे: Himalaya Yashtimadhu Benefits in Hindi

stomach pain girl
  • हिमालया यष्टिमधु गले से जुड़ी हुई समस्याओं के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • हिमालया यष्टिमधु (Himalaya Yashtimadhu) का सेवन पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी किया जाता है। यानी कि अगर आपको गैस हो जाए या फिर पाचन आपका सही नहीं है तो इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • हिमालय यष्टिमधु का सेवन पेट के अल्सर ठीक करने के लिए भी किया जाता है, अगर आपके पेट में अल्सर हैं तो यह काफी फायदेमंद रहती है। 
  • हिमालय यष्टिमधु पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक हर्बल दवा है, इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। 
  • हिमालय यष्टिमधु टेबलेट पेप्टिक अल्सर में बहुत ज्यादा राहत देती है। 
  • हिमालय यष्टिमधु सर्दी, जुकाम और खांसी से आराम पाने के लिए भी किया जाता है। 

हिमालया यष्टिमधु टेबलेट की सामग्री। Himalaya Yashtimadhu Composition 

हिमालय यष्टिमधु पूर्ण रूप से यष्टिमधु से ही बनाई गई है यानी कि इसमें पूर्ण रूप से मुलेठी का इस्तेमाल ही किया गया है इसके अलावा इसमें गोली बनाने के लिए कुछ अन्य चीजें डाली गई है। 

हिमालया यष्टिमधु की कीमत | Himalaya Yashtimadhu Price 

हिमालय यष्टिमधु (Himalaya Yashtimadhu) 60 गोलियों की डिब्बी की कीमत Rs 180 रखी गई है, लेकिन आपको यह ऑनलाइन Rs 150 में आसानी से मिल जाती है। 

हिमालय यष्टिमधु टैबलेट का उपयोग कैसे करें | How to use Himalaya Yashtimadhu

हिमालय यष्टिमधु (Himalaya Yashtimadhu) टेबलेट की  1-2  गोलियां दिन में दो बार लेने की सलाह दी गई है। यदि आपकी कोई दवाई पहले से चल रही है तो आप अपने किसी चिकित्सक की सलाह से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यदि आपको इस दवा से किसी तरह की परेशानी लगे तो हिमालय यष्टिमधु का उपयोग बंद कर दें या फिर अपने किसी चिकित्सक की सलाह जरूर लें। 

हिमालय यष्टिमधु के नुकसान | Himalaya Yashtimadhu Side Effects

  • हिमालय यष्टिमधु (Himalaya Yashtimadhu) मुलेठी से बनाई गई पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक दवा है। इसका कोई अभी तक साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला ,लेकिन जिन लोगों को मुलेठी से एलर्जी है उन्हें कुछ साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। 
  • हिमालय यष्टिमधु आयुर्वेदिक औषधि है इसलिए यह हर एक पर असर नहीं दिखाती कुछ लोगों को इसका असर नहीं मिलता।

यहाँ भी पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *