दोस्तों मुझे अभी भी याद है कि जब मैं छोटा था और मेरा पेट खराब होने पर मेरी मां मुझे पुदीन हरा (Pudin Hara) दिया करती थी। उस वक्त पुदीन हरा (Pudin Hara) केवल लिक्विड रूप में ही उपलब्ध था और मुझे अच्छा नहीं लगता था क्योंकि इसका स्वाद बहुत ज्यादा तेज होता था और जबरदस्ती मुझे लेना पड़ता था। लेकिन यकीन मानिए, पेट की समस्याओं के लिए पुदीन हरा एक बहुत ही बढ़िया चीज बनाई गई है।
यह डाबर द्वारा बनाई जाती है और अब यह दो रूपों में मिलती है, लिक्विड और टेबलेट के रूप में। तो आज हम बात करेंगे पुदीन हरा के बारे में कि पुदीन हरा क्या है, पुदीन हरा कब लेना चाहिए इसके फायदे और साइड इफेक्ट?
पुदीन हरा क्या है? What Is Pudin Hara In Hindi
पुदीन हरा (Pudin Hara) एक आयुर्वेदिक दवा है जो कि प्राकृतिक आयुर्वेदिक तत्वों से बनाई गई है। पुदीन हरा आपको कैप्सूल और लिक्विड दो रूपों में मिल जाता है। इसे डाबर कंपनी द्वारा द्वारा बनाया जाता है और बहुत ही पुरानी दवा है।
इसे ज्यादातर पेट की बीमारियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जैसे कि पेट दर्द ,उल्टी, कब्ज इत्यादि। और यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। अगर आपको भी कोई पेट से संबंधित प्रॉब्लम है तो आप पुदीन हरा आसानी से सेवन कर सकते हैं और यहां तक कि बच्चों को भी दे सकते हैं। इसे वंडर हर्ब का नाम भी दिया गया है।
पुदीन हरा के मुख्य तत्व। Pudin Hara Composition
पुदीन हरा में जो तत्व इस्तेमाल किए जाते हैं वह सभी चीजों से अलग है यह पुदीने की अलग-अलग किस्मों से बनाया जाता है।
- मेंथा पाइपरीता (Mentha Piperita)
- मेंथा स्पीकता (Mentha Spicata)
Dabur Pudin Hara खरीदे
यह दोनों ही पुदीने के विशेष रूप हैं, जिन्हें दवाइयों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह काफी तेज होते हैं और आपके घरों में जो पुदीना मिलता है, उससे काफी अलग माने जाते हैं। इनकी खेती दवाइयों के लिए की जाती है।
पुदीन हरा के फायदे। Pudin Hara Benefits in Hindi
दोस्तों जैसा कि शुरू में बताया पुदीन हरा एक वंडर हर्ब है और यह पेट की बीमारियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तो इससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं से निजात मिलती है जैसे कि।

- पेट में सूजन
- बदहजमी
- एसिडिटी
- पाचन क्रिया बढ़ाता है
- गैस की प्रॉब्लम को दूर करता है।
- उल्टी या मतली ठीक करता है।
- ज्यादा खाना खाने से परेशानी को दूर करता है।
- पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है।
- खट्टी डकार
- स्टमक अपसेट
- शराब की दुर्गंध
- मूत्र में जलन होना
- पेट में जलन
पुदीन हरा कब और कैसे लें : Pudin Hara Dosage and Time
डाबर पुदीन हरा एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसे आप ऐसे भी ले सकते हैं। यदि आपकी कोई दवाई पहले से चल रही है तो अब डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं।
- Himalaya Shilajit Gold : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- काली चाय (Black Tea) पीने का फायदे और नुकसान
- 40 की उम्र के बाद ये Supplements मत लेना | Supplements to Avoid After 40s
- Himalaya Reosto के फायदे, नुकसान और उपयोग | Bone Health आयुर्वेदिक सप्लीमेंट
- Zandu Lean & Slim Capsules वजन घटाने में कैसे है फायदेमंद
इसे पेट की समस्या उल्टी, पेट दर्द पेट में सूजन इत्यादि के समय लिया जा सकता है। यदि आप लिक्विड फॉर्म में ले रहे हैं तो आधा चम्मच ले सकते हैं या फिर इसकी गोलियां भी मिलती है। एक गोली खाना खाने के बाद ली जा सकती है।हमेशा पुदीन हरा का सेवन खाना खाने के बाद ही करें।
पुदीन हरा के नुकसान। Pudin Hara Side Effects
वैसे तो पुदीन हरा पूरी तरह से आयुर्वेदिक औषधि है। फिर भी ज्यादा सेवन करने से आपको नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। जैसे कि
- सिर दर्द
- सांस फूलना
- मुंह में छाले
- पुदीन हरा पहले से ही ठंडा है तो ठंड में इसे लेने से बचना चाहिए या फिर ठंडे इलाकों वाले के ठंडे इलाकों में रहने वालों के लिए इसके साइड इफेक्ट झेलना पड़ सकते हैं।
पुदीन हरा की कीमत: Pudin Hara Price
पुदीन हरा के 10 कैप्सूल की कीमत ₹20 है जबकि पुदीन हरा लिक्विड की शीशी आपको ₹50 में मिलती है।
Dabur Pudin Hara खरीदे
ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल। FAQs
प्रश्न: क्या पुदीन हरा गर्भवती महिलाएं सेवन कर सकती हैं?
उत्तर: क्योंकि पुदीन हरा एक आयुर्वेदिक औषधि है तो इसे प्रेगनेंसी के पहले 3 महीने के बीच में सेवन कर किया जा सकता है, लेकिन रेगुलर सेवन से बचना चाहिए।
प्रश्न: पुदीन हरा का सेवन खाना खाने से पहले ले या बाद में?
उत्तर: पुदीन हरा का सेवन या तो डॉक्टर की सलाह से करें या फिर इसे खाना खाने के बाद ही करना चाहिए।
प्रश्न: पुदीन हरा के साथ किस विशेष खाद्य पदार्थ से बचना चाहिए?
उत्तर: पुदीन हरा का सेवन करते समय शराब पीने से बचना चाहिए। अल्कोहल के सेवन के एक-दो घंटे बाद इसका सेवन दुर्गंध मिटाने के लिए किया जा सकता है।
प्रश्न: क्या पुदीन हरा नशे की लत या आदत बना देता है?
उत्तर: नहीं पुदीन हरा एक प्राकृतिक गोली है, इसकी आदत नहीं पड़ती।
प्रश्न: पुदीन हरा दिन में कितनी बार लेना चाहिए?
उत्तर: पुदीन हरा दिन में एक से दो बार लिया जा सकता है। बाकी सभी की अलग-अलग मेडिकल कंडीशन हो सकती है तो आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं।
प्रश्न: क्या स्तनपान के दौरान पुदीन हरा कैप्सूल का उपयोग सुरक्षित है?
उत्तर: सही सुझाव पाने के लिए अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।
यह भी पढ़े :