Jeera Pani : रोज़ जीरा पानी पीने के फायदे और बनाने का तरीका

जीरा (Cumin Seeds) हमारे घरों की रसोई में आसानी से मिल जाता है। यह एक तरह का मसाला है जो कि खाने का स्वाद बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जीरे वाला पानी पीने से आपको कितने ज्यादा फायदे मिलते हैं. 

जीरे में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, anti-inflammatory तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए या खाना पचाने में मदद करता है और आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। अगर आप वजन को कम करना चाहते है  के तो उसमे भी फायदेमंद माना जाता है.इस लेख में हम लोग जानेंगे जीरे का पानी पीने के फायदे के बारे में और जीरे का पानी कैसे बनाया जाए, कैसे बनाते हैं 

जीरे वाला पानी पीने के फायदे| Jeera Water Benefits in Hindi 

चर्बी घटाने में फायदेमंद 

आजकल गलत खानपान की वजह से लोगों की चर्बी बढ़ रही है, वजन बढ़ रहा है और वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं तो अगर आप सभी नुस्खे अपना के थक गए हैं तो आपको जीरे वाला पानी पीना शुरू करना चाहिए। जीरे में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कि पेट पर चर्बी बढ़ने नहीं देता और चर्बी घटाने में मदद करता है। 

यह आपके पाचन क्रिया को बढ़िया करता है जो कि खाया पिया अच्छे से पचता है और पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है 

जीरे  में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें और भी ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कि आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं तो अगर आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं, वायरल इंफेक्शन वगैरह हो जाती है तो उसे ठीक रखने के लिए आप जीरे वाला पानी पी सकते हैं। 

पाचन के लिए फायदेमंद 

आजकल बाहर के खानपान की वजह से लोगों का पाचन बहुत खराब हो गया है अगर आपको भी पाचन संबंधी कोई दिक्कत है जैसे कि कबज, गैस  या फिर खट्टे डकार तो आप जीरे वाला पानी पीना शुरू कर दें। यह आपको कब्ज नहीं होने देता और कोई पाचन संबंधी और समस्या है तो उसे भी ठीक करने में मदद करता है। 

शुगर में फायदेमंद 

अगर आप शुगर के मरीज हैं। आपकी शुगर बहुत बढ़ जाती है तो डायबिटीज पेशेंट को भी जीरे वाला पानी पीना चाहिए यह उनके लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 

त्वचा के लिए फायदेमंद 

जब आपका पेट साफ होगा आपको खाया पिया अच्छे से पचेगा तो इसका असर आपके चेहरे पर भी होगा। आपके चेहरे पर कोई दाग धब्बे नहीं रहेंगे तो चेहरा भी साफ हो जाएगा। इसलिए यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 

जीरे वाला पानी कैसे बनाएं | Jeera Water Recipe

जीरे वाला पानी बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको निम्नलिखित चीजें लेनी है। 

  • एक गिलास पानी
  • एक चम्मच जीरा 
  • थोड़ी सी शहद 

बनाने की विधि 

  • एक गिलास पानी को 5 से 10 मिनट तक उबालें।
  • अब उसमें एक चम्मच जीरा डाल दे।
  • अब 5 मिनट तक उबलता रहने दे। जब तक पानी का रंग बदल नहीं जाता।
  • जब पानी का रंग पीला हो जाए तब गैस बंद कर दें और जीरे वाले पानी को छान लें।
  • आपका जीने वाला पानी तैयार है इसमें स्वाद के तौर पर थोड़ी सी शहद डाल सकते हैं। 

जीरे वाला पानी कब और कैसे पिए 

जीरे वाला पानी आप खाली पेट भी पी सकते हैं। अगर आप खाली पेट नहीं पीना चाहते तो आप खाना खाने के आधा घंटा बाद भी पी सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *