mangosteen fruit benefits

मैंगोस्टीन फल के फायदे और उपयोग : Mangosteen Fruit Benefits in Hindi

पृथ्वी पर बहुत तरह के फल उपलब्ध हैं। हमें बहुत से तो पता है लेकिन बहुत सारे पता नहीं होंगे जिनमें से एक है मैंगोस्टीन (Mangosteen). मैंगोस्टीन (Mangosteen) फल में बहुत ज्यादा पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन यह भारत में बहुत कम पाया जाता है। यह इंडोनेशिया या थाईलैंड में आसानी से मिल जाता है। अगर भारत की बात करें तो भारत में यह दक्षिण भारत में आपको देखने को मिलेगा। 

मैंगोस्टीन को मेंगस्टम और अंग्रेजी में गार्सीनिया मैंगोस्टाना (Garcinia Mangostana) भी कहते हैं। यह खट्टे और मीठे स्वाद का फल है जिसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। खासकर के दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

मैंगोस्टीन फल का उपयोग रक्तचाप और रक्त परिसंचरण को ठीक करने के लिए, कैंसर को रोकने के लिए या फिर केलोस्ट्रोल  को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इसके और भी कई फायदे हैं जो हम इस लेख में जानेंगे। 

मैंगोस्टीन क्या है : What is Mangosteen 

मैंगोस्टीन एक फल है जो कि सदाबहार जंगलों में पाया जाता है। मंगोस्टीन का पेड़ भी सदाबहार होता है। इंडोनेशिया में पाया जाता है और थाईलैंड का राष्ट्रीय फल है। इसे फलों की रानी भी कहा जाता है. यह  बैंगनी रंग का फल है। यह तीन भागों में बांटा गया है। इसके ऊपर आपको मोटी बैंगनी परत मिलेगी। जिसके बीच में सफेद रंग का गुदा मिलेगा, वही सबसे स्वादिष्ट भाग है।

उसके अंदर बीज भी  मिलते हैं जो काफी कड़वे होते हैं। मैंगो स्क्रीन का छिलका काफी सख्त  होता है, इसलिए इसे छीलना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है। 

मैंगोस्टीन के पौष्टिक तत्व। Mangosteen Fruit Nutritional Value in Hindi

मैंगोस्टीन में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। स्वाद से भरपूर होने के साथ-साथ इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट भी उचित मात्रा में पाए जाते हैं। अगर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की बात करें तो इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैलशियम, पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन बी कंपलेक्स भी मध्यम मात्रा में मिल जाता है। 

Mangosteen जूस खरीदे 

मैंगोस्टीन फल के फायदे। Benefits of Mangosteen Fruit 

1. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है मंगोस्टीन : Good Source of Antioxidents

ज्यादातर फलों में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, लेकिन अगर मंगोस्टीन की बात करें तो मैंगो स्टीन मे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसीलिए मंगोस्टीन खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। 

मैंगोस्टीन का फल कई तरह के संक्रमण से भी बचाता है जिसे हृदयरोग, सर्दी और कैंसर आदि शामिल है। 

2. मैंगोस्टीन  का फायदा वजन कम करने के लिए : Helps in Weight Loss

young fitness girl

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी मैंगो स्टीन काफी फायदेमंद हो सकता है। मैंगोस्टीन (Mangosteen) में 100 ग्राम में केवल 65 कैलोरी ही पाई जाती है जो कि बहुत कम है। इसलिए अगर आप कैलोरी  डेफिसिट पर है तो मैंगोस्टीन का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर भी उचित मात्रा में पाया जाता है जो कि पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है। वजन कम करने के लिए यह दो चीजें ज्यादा अच्छी होनी चाहिए। एक तो आपका पाचन ऊपर से फाइबर युक्त खाना। यह मोटापे के लक्षणों को भी कम करता है। 

3. महिलाओं के लिए फायदेमंद | Mangosteen for Females

मैंगोस्टीन महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खासकर के मासिक धर्म के दिनों में मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं जैसे कि ज्यादा ब्लीडिंग होना अनियमित पीरियड आना,  ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए महिलाएं मैंगोस्टीन का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ जानकारों का मानना है कि मैंगोस्टीन की जड़ के अर्क का सेवन करने से भी कई फायदे मिलते हैं। 

4. ऊर्जा से भरपूर है मैंगोस्टीन | Mangosteen Gives Energy

कई अध्ययनों से पता चला है कि मंगोस्टीन में ऊर्जा बढ़ाने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। मैंगोस्टीन फल में फाइबर और अन्य पोषक तत्व उचित मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इसके अलावा अगर आप सुबह दो  मंगोस्टीन फल खाएंगे तो सारा दिन उर्जा से भरपूर रहेंगे। 

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। Mangosteen Boost Immunity

रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होना काफी ज़रूरी हो गया है। आजकल इसलिए मैंगोस्टीन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। मैंगोस्टीन के छिलके में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह फ्री रेडिकल्स को दूर करता है और रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। इसलिए यह कई तरह के संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। 

Mangosteen जूस खरीदे 

6. कैंसर में फायदेमंद: Anticancer Properties

मैंगोस्टीन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कैंसर जैसे घातक बीमारियों को भी रोकने में फायदेमंद है। यह एक शक्तिशाली और प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारे शरीर को मुक्त कणों से बचाता है। 

7. त्वचा के लिए फायदेमंद | Good For Skin

cute young girl blue eyes

वैसे तो फल खाना त्वचा के लिए फायदेमंद रहता है, लेकिन मैंगोस्टीन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहते हैं। इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो कि आंखों के लिए फायदेमंद है।

इसके इलावा विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि त्वचा पर निखार लाता है और दाग धब्बों को दूर करता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे इत्यादि हैं तो मुहांसों को दूर करने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। 

मैंगोस्टीन कैसे खाएं : How to Eat Mangosteen Fruit

मैंगो स्टीन खाना बहुत ही आसान है। इसे आप इंडोनेशिया या फिर कहीं एशियाई बाजारों में आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आप कहीं बाहर घूमने जाएं जैसे थाईलैंड इत्यादि तो वहां के बाजारों में आसानी से देख सकते हैं.

यह बैंगनी रंग के फल आसानी से देखने को मिल जाते हैं तो इसके छिलके को उतारकर सफेद गुदे को खाया जा सकता है। यह आपको डिब्बाबंद भी मिल जाते हैं जिन्हें आप खा सकते हैं। स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे सलाद में मिलाकर भी खाया जा सकता है।

यह भी पढ़े

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *