बटेर के अंडे

बटेर के अंडे खाने के फायदे : Quail Eggs Benefits in Hindi

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अंडे खाना सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिम जाने वाले लोगों के लिए यह सबसे पौष्टिक आहार माना जाता है। अगर आप हेल्थी या फिर बॉडीबिल्डर लोगों के घर में जाकर देखेंगे तो उनके घरों में अंडों की भरमार रहती है तो आज हम ऐसे ही एक और अंडों की बात करेंगे। वह है बटेर के अंडे (Quail Eggs)

बटेर के अंडे (Quail Eggs) विदेशों में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।विदेशों में बटेर का पालन बहुत ज्यादा प्रचलन में है और इसी के साथ उसके अंडे भी खाए जाते हैं। 

यह मुर्गी के अंडों से थोड़े महंगे रहते हैं लेकिन इसमें पोषक तत्व बहुत ज्यादा पाए जाते हैं। इसमें मुर्गी के अंडे से ज्यादा प्रोटीन पाई जाती है। अगर आप दिन में एक ही बटेर का अंडा खा लेंगे तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। 

बटेर के अंडे देखने में थोड़े अजीब से लगते हैं। इन अंडों के ऊपर आपको काले और भूरे रंग के धब्बे से दिखाई देंगे। लेकिन खाने में यह बहुत ज्यादा पौष्टिक रहते हैं। 

बटेर के अंडे खाने के फायदे | Quail Eggs Benefits in Hindi

1.बॉडी बनाने में फायदेमंद : Good For Muscle Gain

अगर आप जिम जा रहे हैं, बॉडी और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको बटेर के अंडे खाने चाहिए। इसमें ज्यादा प्रोटीन पाई जाती हैं और कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कि मुर्गी के अंडे में कम होते हैं। 

quail eggs benefits

2.इम्युनिटी बढ़ाता है। Boost Immunity

अंडे खाना वैसे ही सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। यह इम्युनिटी  बढ़ाता है। अगर आपको बटेर के अंडे मिल जाएं तो यह ज्यादा फायदेमंद है। इनकी तासीर  भी थोड़ी ज्यादा गरम रहती है और इम्यूनिटी बूस्ट’ करने  में फायदा देते  हैं। 

3.दिमाग के लिए फायदेमंद : Boost Memory

बटेर के अंडे में विटामिन ए बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह न्यूरो सिस्टम हेल्थ और सिनेप्टिक, प्लास्टिसिटी को व्यवस्थित करने में मदद करता है। 

4.आंखों के लिए फायदेमंद : Good For Eye Sight

अंडे खाने आंखों के लिए भी फायदेमंद रहते हैं। अगर आपकी आई साइट  वीक हो रहे हैं, जैसे कि बच्चों की नजरें भी आजकल बहुत ज्यादा कमजोर हो रही है तो बच्चों की नजर सही करने के लिए बटेर के अंडे देने चाहिए। 

5.शुगर लेवल सही करता है। Maintain Blood Sugar Level

अगर आप शुगर के मरीज है तो शुगर के मरीज को बटेर के अंडे खाने की सलाह दी जाती है। यह शुगर लेवल को नियंत्रित करता है या फिर कम करने में मदद करता है। 

बटेर के अंडे की कीमत | Quail Eggs Price in India

बटेर के अंडे का साइज बहुत छोटा होता है। मुर्गी के अंडे के मुकाबले यह आधा होता है, लेकिन इसकी कीमत मुर्गी के अंडे के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रहती है। यह मार्केट में 4 से 5 rupee पर पीस के हिसाब से मिलता  है। 

यह देखने में थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन फायदे बहुत ज्यादा है। ऑनलाइन बटेर के 12 अंडों की पैकिंग आपको मिल जाएगी ,जिसकी कीमत 60 से 65 रूपये रखी गई है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *