garcinia combogia

गार्सिनिया कम्बोजिया के फायदे और नुकसान : Garcinia

दोस्तों आजकल वजन कम करने के लिए बहुत तरह के सप्लीमेंट बाजार में उपलब्ध है। जिनमें से एक है गार्सिनिया कम्बोजिया (Garcinia Cambogia)। गार्सिनिया कम्बोजिया के बारे में आपने शायद ही सुना हो। यह भी एक वजन कम करने के लिए प्रभावी सप्लीमेंट माना जाता है। 

कुछ सप्लीमेंट में यह थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है और कुछ में ऐसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं। गार्सिनिया कम्बोजिया (Garcinia Cambogia) कद्दू के आकार के दिखने वाले छोटे से फल से निकाला जाता है। यह फल ज्यादातर करी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे ताजा ही इस्तेमाल नहीं किया जाता इसे सुखाकर छिलके को काम में लिया जाता है। 

यह पूर्वी एशिया ,श्रीलंका, भारत और अफ्रीका में पाया जाता है। यह ज़्यादातर नमी वाले जंगलो में होता है। गार्सिनिया कम्बोजिया आम तौर पर हरे और पीले रंग का होता है और सूखने के बाद का काला भूरा  हो जाता है। 

गार्सिनिया कम्बोजिया खरीदें। 

गार्सिनिया कम्बोजिया (Garcinia Cambogia) में हाइड्रोसिट्रिक एसिड (HCA) उचित मात्रा में पाया जाता है जो कि वजन कम करने में काफी ज्यादा मदद करता है। आजकल वैसे भी आयुर्वेदिक औषधियों का ज्यादा सेवन किया जाता है और गार्सिनिया कम्बोजिया उन्हीं में से एक है। इस लेख में हम लोग बात करेंगे गार्सिनिया कंबोर्गिया से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में  

गार्सिनिया कम्बोजिया के फायदे : Garcinia Cambogia Benefits in Hindi 

1.वजन कम करने में फ़ायदेमंद 

गार्सिनिया कम्बोजिया के सप्लीमेंट ज्यादातर वजन कम करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। कई रिसर्च में पाया गया है किगार्सिनिया कम्बोजिया वजन घटाने के लिए काफी ज्यादा प्रभावी माना जाता है यह सप्लीमेंट बहुत कम मात्रा में वजन कम करता है लेकिन इसका प्रभाव काफी अच्छा रहता है। (1)

Fitness model

अगर आप तीन से चार हफ्ते गार्सिनिया कम्बोजिया इस्तेमाल करेंगे तो आपके पेट की चर्बी तो कम होगी  साथ में वजन भी कम करने में फायदा मिलेगा। 

2.व्यायाम का प्रदर्शन अच्छा करता है 

गार्सिनिया कम्बोजिया वजन कम करने के साथ-साथ प्रदर्शन भी अच्छा करता है। यह आपको एनर्जी देता है और स्टैमिना पढ़ाता है। 

3. आंतों की सफाई करता है। 

कुछ लोगों की आंते साफ नहीं होती। जिस वजह से उन्हें खाना अच्छे से पचता नहीं। तो गार्सिनिया कम्बोजिया आंतों की सफाई करने में फायदा देता है और खाना पचाने में मदद करता है। (2)

4. भूख कम लगती है। 

गार्सिनिया कम्बोजिया में जो तत्व पाया जाता है। उससे आपको भूख नहीं लगती। यह मस्तिष्क के रसायन सेरोटोनिन का स्तर को भी बढ़ाता है जो कि आपको भूख का एहसास नहीं होने देता। 

5. हृदय रोग से बचाता है। 

गार्सिनिया कम्बोजिया आपके दिल के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। यह आपकी वसा को जलाता है यानी कि आपके केलोस्ट्रोल को भी बैलेंस करने में मदद करता है। अगर आपकी बॉडी में खराब केलोस्ट्रोल है तो उसे खत्म करता है जिससे कि आपको कोई दिल की बीमारी नहीं होती। (3)

6.जोड़ों के लिए फ़ायदेमंद 

व्यायाम के दौरान अगर टिशूज में सूजन आ जाए या फिर जोड़ों में जकड़न हो  जाए तो उनका इलाज करने के लिए भी गार्सिनिया कम्बोजिया फ़ायदेमंद रहता है। 

सूजन से निजात पाने के लिए 4 हफ्ते तक इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। आयुर्वेद में गार्सिनिया कम्बोजिया का लाभ घटिया से आराम पाने के लिए भी लिया जाता है। 

गार्सिनिया कम्बोजिया खरीदें। 

गार्सिनिया कम्बोजिया के नुकसान : Garcinia Cambogia Side Effects 

गार्सीनिया कंबोर्गिया एक नेचुरल आयुर्वैदिक सप्लीमेंट है। इसे लेने से कोई नुकसान नहीं है। फिर भी अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं तो कुछ साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। जैसे कि  

  • चक्कर आना 
  • उल्टी आना
  • लिवर से जुड़ी समस्या होना  
  • पीलिया होना 
  • पाचन संबंधी समस्या होना 
  • त्वचा में चकत्ते होना

और पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *