नवरात्रि पर्व का हिंदू समाज में बहुत अधिक महत्व है। नवरात्रि पर्व केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदू समाज में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि पर्व साल में दो बार आता है और यह मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि मतलब संस्कृति मतलब है 9 रातें। नौ रातो तक लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं, और उनके खान-पान का भी ध्यान रखते हैं।
दशहरे से पहले आने वाले नवरात्रों का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि इन्ही नवरात्रों से त्योहारों का सीजन शुरू होता है। कुछ लोग पूरे 9 दिन उपवास रखते हैं। तो कुछ लोग सिर्फ देवी मां की पूजा अर्चना करते हैं और देवी मां को जो पसंद है ,और देवी मां को समर्पित भोजन ही घर में बनाया जाता है।
कहते हैं कि अगर आपने हेल्दी रहना है। स्वस्थ रहना है तो आपको महीने में एक बार उपवास अवश्य करना चाहिए। नवरात्रि के उपवास काफी ज्यादा फायदा करते हैं। क्योंकि इन नवरात्रों में भी नवरात्रि के उपवास में आपका खान-पान भी बदल जाता है।
आप लो कैलोरी फूड खाते हैं जिससे कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो वजन कम करने में भी फायदा मिलता है।
तो चलिए बात करते हैं कि नवरात्रि के दिनों में आपको क्या-क्या खाना चाहिए?
नवरात्रि में क्या खाना चाहिए :What to eat in Navratri
नवरात्रि के पर्व में कुछ चीजें घर में लाने बिल्कुल वर्जित मानी जाती है और उनसे भोजन भी नहीं पकाया जाता जैसे कि प्याज, लहसुन, चावलऔर दाल. इन चीजों का घर में सेवन नहीं किया जाता। केवल निम्नलिखित चीजों का सेवन करना ही अच्छा समझा जाता है।
फल | Fruit
नवरात्रि के पर्व में फलों कीखरीद बहुत अच्छी होती है क्योंकि हर कोई फलों का उपयोग करता है। फल चाहे सेब, केला, अनार, मौसमी जैसे मर्जी फल आप इस्तेमाल कर सकते हैं। फलों में प्राकृतिक शुगर पाई जाती है और इसके साथ-साथ इसमें फाइबर भी होता है। तो आप फलों का उचित मात्रा में उपयोग करें। Fruit Salad भी खा सकते हैं। फलों का जूस भी पी सकते हैं या फिर कुछ फलों को दही में मिलाकर भी खा सकते हैं।
व्रत के चावल
व्रत मेंसंवाद के चावल का ही इस्तेमाल किया जाता है। जो हम चावल खाते है यह उनसे थोड़े अलग रहते हैं। संवत के चावलों की आप खिचड़ी भी बना सकते हैं और खीर बनाकर भी उपयोग कर सकते हैं। संवत के चावल पचने में बहुत आसान होते हैं और इसे आप किसी भी मात्रा में खा सकते हैं।
कुट्टू का आटा | Buckwheat Flour

कटु को हम सिंघाड़ा भी कहते हैं। सिंघाड़े का आटा काफी स्वादिष्ट लगता है सिंघाड़े के आटे की रोटिया दही के साथ उपयोग करनी फायदेमंद मानी जाती है। स्वाद के लिए आप इसमें उबले हुए आलू भी उपयोग कर सकते हैं।
साबूदाना | Sabudana
नवरात्रि के पर्व में साबूदाने की खीर खाने का भी चलन है। इसमें उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं और यह खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। कुछ लोग इसकी खीर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग साबूदाने की खिचड़ी खाना पसंद करते हैं।
व्रत वाले चिप्स | Fast Chips
नवरात्री के व्रत में स्नैक्स केतौर पर आप चिप्स खा सकते है.व्रत के स्पेशल आलू के चिप्स, केले के चिप्स बाजार में आसानी से मिल जाते है.
नवरात्री पूजा का सामान ख़रीदे
सब्जियां | Vegetables
अगर आप और कोई चीज में नहीं इस्तेमाल ज्यादा करना चाहते तो आप सब्जियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्जियों में आप गोभी, आलू, ककड़ी, लौकी, गाजर का सेवन कर सकते हैं, लेकिन उनका तड़का लगाने के लिए प्याज और लहसुन का इस्तेमाल ना करें। इनके तड़के में जीरा, मिर्च और मसाले इत्यादि ही उपयोग किए जाते हैं। इन्हें आप दही के साथ भी आ सकते हैं दूध! दूध!
दूध | Milk
दूध को भोजन का राजा भी माना जाता है। हम बचपन से सुनते आए हैं कि दूध में सभी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। तो आप अकेले दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नवरात्रि व्रत में आप गाय के दूध का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा दूध से बनी हुई चीजों का सेवन करना भी लाभदायक माना जाता है। जैसे कि दूध, दही ,देसी घी, पनीर या फिर लस्सी।
नवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? What should not be eaten during Navratri fast?
वैसे तो मैंने आपको बताया है कि नवरात्रि व्रत में कौन-कौन सी चीजों का परहेज रखना चाहिए। फिर भी मैं आपको डिटेल में बता देता हूं कि कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।
गेहूं का आटा | Wheat Flour
नवरात्रि व्रत में गेहूं के आटे का इस्तेमाल नहीं किया जाता। अगर आपने व्रत रखा हुआ है तो आप गेहूं का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अगर आपने व्रत नहीं रखा हुआ तब आप चाहे सेवन कर सकते हैं।
प्याज और लहसुन | Onion and Garlic
प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नवरात्रि व्रत में वर्जित माना जाता है। अगर आपने घर में माता की ज्योत जलाई है ,खेत्री रोपण किया है तो आपको लहसुन और प्याज घर में नहीं रखनी चाहिए।
दाल | Lentils
नवरात्रि व्रत में कुछ दालों का इस्तेमाल करना भी वर्जित माना जाता है जैसे कि मसूर की दाल, उड़द की दाल, इत्यादि
कुछ चीजें जैसे कि गर्मी उत्पन्न करती हैं उनसे भी। दूरी बनानी चाहिए।
जैसे कि हींग, सरसों का तेल, गर्म मसाले इनका भी प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आप इनके बिना नहीं रह सकते तो आप थोड़ी मात्रा में प्रयोग करें क्योंकि यह शरीर में गर्मी उत्पन्न करते हैं।
नवरात्रि व्रत में स्वादिष्ट क्या खाएं? What delicious food to eat during Navratri fast?
कुछ लोग सोचते हैं कि व्रत में खाने के लिए कुछ स्वादिष्ट नहीं होता तो हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता सकते हैं कि जो चीज खाने में भी आपको स्वादिष्ट लगेगी और आपका पेट भी भर जाएगा
निम्नलिखित लिस्ट में से कुछ स्वादिष्ट व्यंजन आप खा सकते है जैसे कि
- पनीर
- पनीर कोफ्ता
- कट्टू
- कट्टू की पूरी
- कट्टू की चपाती
- सिंघाड़े की पूरी
- उबले हुए आलू की सब्जी
- संवत चावल की खिचड़ी
- संवत चावल की खीर
- साबूदाने की खीर
- साबूदाने की खिचड़ी
- फ्रूट सलाद
- दही आलू
- अरबी मसाला
- सूजी हलवा।
- सिंघाड़े आटे की बर्फी
- सुखी अरबी
- मखाने की खीर
- पनीर मालपुआ
- आलू की कढ़ी
- संवत का डोसा
- शकरकंदी
ये भी पढ़े
देसी घी खाने के फायदे और नुक्सान
पतंजली अश्वशिला कैप्सूल :फायदे नुकसान
शिलाजीत के फायदे, नुक्सान और उपयोग