female drinking water

Garam Pani Kab Aur Kaise Piye | गरम पानी कब और कैसे

गर्म पानी पीने के फायदे

यह सच है कि स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का समाधान पानी में ही छिपा हुआ है. अच्छी सेहत के लिए पानी पीना बहुत ज़रुरी है। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होने से शरीर के सभी अंग सुचारु रुप से काम करते हैं। अपने देश में काफी समय पहले से ही सुबह उठकर गर्म पानी पीने की परंपरा रही है। हाल के कुछ सालों से लोगों ने वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना शुरु कर दिया है। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने की बजाय सिर्फ सादा गर्म पानी पीना ही वजन कम करने में सहायक है साथ ही साथ इसके कई और फायदे भी हैं।

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि गर्म पानी पीते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि पानी का तापमान 120 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे मुंह के अंदुरुनी हिस्से की त्वचा कोशिकाएं नष्ट हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना सुबह गर्म पानी पीने से निम्नलिखित 7 फायदे होते हैं।

  • दर्द से आराम : गर्म पानी पीना दर्द से आराम दिलाने में भी सहायक है, खासतौर पर अगर आप पेट संबंधित दर्द से परेशान हैं तो गर्म पानी असरदार तरीके से दर्द को कम करती है। कई बार कम पानी पीने से शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और कई अन्य अंगों में दर्द होने लगता है। ऐसे में गर्म पानी पीने से बहुत जल्दी आराम मिलता है।  
  • कब्ज़ से आराम : आज कल की पीढ़ी के लोग खराब खानपान और जीवनशैली के कारण कब्ज़ की समस्या से बहुत परेशान  रहते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की आदत डाल लें तो इससे कब्ज़ से भी आराम मिलता है और मलत्याग की प्रक्रिया आसान हो जाती है।इसलिए अगली बार सुबह सोकर उठते ही चाय या कॉफ़ी की बजाय एक गिलास गर्म पानी पियें और स्वस्थ रहें।
  • वजन घटाने में सहायक : वजन कम करने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाने या डाइटिंग करने की बजाय सिर्फ सादा गर्म पानी पीना ज्यादा फायदेमंद है। रोजाना सुबह सिर्फ एक गिलास गर्म पानी पीने से पेट के सारे हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और पेट लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जिसकी वजह से आप बेवजह कुछ खाने से बच जाते हैं। रोजाना ऐसा करने से जल्दी ही होने लगता है।
  • साइनस से आराम : साइनस के कारण कई दिनों तक नाक बंद और सिरदर्द की समस्या बनी रहती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सुबह एक गिलास गर्म पानी पीने से साइनस के लक्षणों में असरदार तरीके से कमी आती है और जल्दी आराम मिलता है।
  • दांतों के लिए फायदेमंद : अगर आप रोजाना सुबह गर्म पानी पीने की आदत डाल लें तो इससे आपके दांत लम्बे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। गर्म पानी पीते समय इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि पानी का तापमान इतना रहे जिससे वो मसूड़ों और इनेमल (दांतों की ऊपरी परत) को नुकसान ना पहुंचाए।
  • टॉक्सिन हटाने में सहायक : गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है। पसीने के माध्यम से शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं। अगर आपको नींबू पानी या गुनगुना पानी पीना पसंद नहीं है तो आप इसकी बजाय ग्रीन टी भी पी सकते हैं। ग्रीन टी का प्रभाव भी गर्म पानी जैसा ही होता है।
  • पाचन तंत्र में सहायक : क्या आप भी रोजाना कब्ज़ और अपच की समस्या से परेशान रहते हैं? अगर ऐसा है तो समझिये कि इस आसान उपाय से अब आपकी सारी दिक्कतें खत्म। गर्म पानी पीने से रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती है और आंतों में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जिससे पाचन तंत्र और बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इसके अलावा सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शौच की प्रक्रिया भी काफी आसान हो जाती है।

ये भी पढ़े

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *