Press ESC to close

पतंजलि गिलोय जूस के फायदे और नुक्सान | Patanjali Giloy Juice Benefits

गिलोय एक बहुत फायदेमंद औषधि है जो कि आयुर्वेद में बहुत समय से इस्तेमाल की जा रही है। यह एक अमृत के समान मानी जाती है। कई तरह के रोगों में भी इसका फायदा देखा गया है। हाल ही में कुछ लोगों की गिलोय के प्रति रुचि बढ़ी है और लोग इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। अगर आपके घर के आसपास गिलोय का पौधा नहीं है तो आप पतंजलि गिलोय जूस (Patanjali Giloy Juice) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

मार्केट में बहुत सारी कंपनियां गिलोय जूस बेच रही है। लेकिन पतंजलि का गिलोय जूस काफी अच्छा है और फायदेमंद भी है तो इस लेख में हम लोग बात करेंगे गिलोय जूस के फायदे के बारे में और यह कैसे इस्तेमाल करना चाहिए.  

पतंजलि गिलोय जूस के क्या है? Patanjali Giloy Juice in Hindi

पतंजलि गिलोय जूस एक आयुर्वैदिक प्रोपराइटरी ब्लेंड है जोकि गिलोय की जड़ के एक्सट्रैक्ट को निकालकर बनाया जाता है। इसे प्रोपराइटरी मेडिसिन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह गाउट, आर्टराइटिस यपेशाब की बीमारियों में बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है और इसके साथ ही अगर गंभीर बुखार हो जाए तो फायदेमंद रहती है 

पतंजलि गिलोय जूस के फायदे। Patanjali Giloy Juice Benefits in Hindi

1.बुखार में फायदेमंद

पतंजलि गिलोय जूस बुखार में बहुत ज्यादा फायदेमंद रहती है। आजकल बहुत सारे घातक बुखार आ गए हैं। जैसे डेंगू, मलेरिया, जिसमें आपके ब्लड सेल कम हो जाते हैं। अगर आपके ब्लड सेल कम हो जाए तो उसे रिकवर करने के लिए आपको गिलोय जूस का सेवन करना चाहिए। यह बुखार को बहुत जल्दी कंट्रोल करता है और आप ठीक हो जाते हैं। 

2. पाचन शक्ति बढ़ाता है

पतंजलि गिलोय जूस पाचन को मजबूत करने में भी बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका पाचन ठीक नहीं है। गैस वगैरह की प्रॉब्लम है या फिर कब्ज रहती है तो भी यह फायदेमंद माना जाता है। 

3. गाउट में फायदेमंद 

गाउट की समस्या में भी पतंजलि गिलोय स्वरस को फायदेमंद माना जाता है। हमारी बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा जब बढ़ जाती है तो गाउट की समस्या होने लगती है। जिससे हमारे पैरों के अंगूठे में सूजन आ जाती है या फिर पैरों में सूजन आ जाती है और दर्द होने लगते हैं। इसी को गाउट कहा जाता है।  तो इससे निजात पाने के लिए यूरिक एसिड कम होना चाहिए। जिसे कंट्रोल करने के लिए गिलोय स्वरस काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

4. एनीमिया रोग में फायदेमंद 

एनीमिया रोग खून की कमी की वजह से होता है। यह ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलता है तो अगर आपकी बॉडी में भी खून की कमी है। एनीमिया की शिकायत है तो आपको गिलोय स्वरस का सेवन करना चाहिए। यह एक अच्छी अटॉनिक है जो कि खून बनाने में फायदा देती है 

5. मूत्र विकारों में फायदेमंद 

जैसा कि हमने शुरू में बताया कि यह यूरिनल यानी कि मूत्र विकार में भी फायदेमंद मारी जाती है। मूत्र विकार  तो कई प्रकार के हो सकते हैं, कुछ व्यक्तियों में रुक रुक के पेशाब आता है। तो कइयों को बहुत तेजी से मूत्र आ जाता है, कंट्रोल नहीं कर पाते तो ऐसी बीमारियों से निजात पाने के लिए आपको खाली पेट पतंजलि गिलोय स्वरस का सेवन करना चाहिए। 

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

अगर आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं। इम्युनिटी आपकी बहुत कम है तो आपको गिलोय स्वरस का सेवन करना चाहिए। आप की इम्युनिटी बढ़ाता है और बुखार से भी निजात मिलती है। 

7. मोटापे से छुटकारा 

कई रिसर्च में यह भी पाया गया है कि अगर आप पतंजलि गिलोय रस का सेवन करते हैं तो मोटापे पर भी काबू पाया जा सकता है। अगर आप नियमित व्यायाम के साथ गिलोय स्वरस का सेवन करेंगे तो यह चर्बी को तेजी से कम करने का फायदा देता है। 

8. चिकनगुनिया में फायदेमंद

चिकनगुनिया भी बहुत घातक बीमारी है तो अगर आपको ऐसा गंभीर बुखार हो जाए तो आपको पतंजलि स्वरस का सेवन जरूर करना चाहिए। यह चिकनगुनिया में को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

पतंजलि गिलोय जूस पीने की विधि | Patanjali Giloy Juice Uses

पतंजलि गिलोय स्वरस पीने के तरीके की बात करें तो इसे 1 दिन में 15ml से 30ml पीना चाहिए। इसे आप सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं, या फिर किसी जूस में मिलाकर भी पिया जा सकता है? 

पतंजलि गिलोय जूस की कीमत और कहां से खरीदें | Patanjali Giloy Juice Price

पतंजलि गिलोय जूस की कीमत ₹90 है जिसमें आपको 500ml की बोतल मिलती है। आप नीचे दिए गए लिंक से खरीद सकते हैं। 

पतंजलि गिलोय जूस के नुकसान | Patanjali Giloy Juice Side Effects

  • गिलोय शरीर के शुगर लेवल को घटाता है इसलिए कम डायबिटीज वालों को यह सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • गिलोय आपकी इम्यूनिटी तो बढ़ाता ही है लेकिन रूमेटाइड अर्थराइटिस में इसका सेवन नहीं करना चाहिए, यह आपको नुकसान दे सकता है। 
  • गिलोय जूस का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेना चाहिए। हो सकता है कि आपको इससे एलर्जी हो। 
  • गिलोय का सेवन कभी-कभी निम्न रक्तचाप की समस्या भी देखने को मिलती है। 
  • कई बार गिलोय जूस का सेवन करने से कब्ज की शिकायत भी हो सकती है। 

यह भी पढ़े