Whey Protein vs Yeast Protein: कौनसा है बेहतर प्रोटीन

दोस्तों अगर आज के दौर में आप जिम जा रहे हैं, फिट रहना चाहते हैं. तो Protein लेना बहुत जरूरी हो जाता है. अगर आपकी डायट में आपको उतना प्रोटीन नहीं मिल रहा तो आपको Supplements की तरफ जाना पड़ेगा। सप्लीमेन्ट में Whey protein और Yeast protein यह दोनों ही तेजी से पापुलर हो रहे हैं। 

एक तरफ Whey protein है जो कि बहुत पुराना है, जिसके ऊपर कई रिसर्च हुई है. वहीं दूसरी तरफ Yeast protein है, जो की डेयरी फ्री है और Vegan लोगों के लिए अच्छा विकल्प बनके उभर रहा है। 

अब इसमें असली सवाल अभी भी खड़ा हो जाता है कि कौनसा प्रोटीन लेना बेहतर है Whey Protein या Yeast Protein.  

किसकी अमीनो एसिड प्रोफाइल ज्यादा अच्छी है। 

पाचन में कौनसा बेहतर है?

पॉकेट फ्रेंडली कौनसा है? 

इस लेख में हम यही जानेंगे

Whey Protein क्या है? 

Whey Protein दूध से बनता है। खास करके पनीर के बाद बचने वाले तरल को सुखाकर Whey Protein बनाया जता है। Whey Protein को कंपलीट प्रोटीन सोर्स कहा जा सकता है। इसकी Bioavailability भी बढ़िया रहती है। इसमें सभी 9 अमीनो एसिड मिल जाते हैं विशेष रूप से Leucine भरपूर मात्रा में होता है, जो मसल प्रोटीन सिंथेसिस को एक्टिव करता है। 

रिसर्च लिंक 

Whey तेजी से पचने वाला high-quality protein है और workouts के बाद मसल recovery में सबसे प्रभावी माना जाता है।

Yeast Protein क्या है? 

Yeast protein माइक्रोबीअल फरमेंटेशन से बनाया जता है इसमें saccharomyces या Fusarium जैसे microorganisms उपयोग होते हैं। 

इसे अक्सर mycoprotein या yeast-derived protein प्रोटीन के रूप में बेचा जता है। 

पहले तो यह विदेशों में बहुत ज्यादा प्रचालित था और अब भारत में भी पापुलर हो रहा है. यह डेयरी फ्री, वेगन  

और sustainable protein source है।

Whey Protein या Yeast Protein में मुख्य अंतर 

Protein Quality & Amino Acid Profile तुलना

Whey Protein Yeast Protein 
Leucine highest → तेज़ muscle growthHigh-quality amino acid profile
DIAAS/PDCAAS score: Excellentकई yeast proteins का PDCAAS काफी अच्छा (some close to whey)
Fast digestionDigestibility अच्छा है लेकिन whey जितना fast नहीं

मसल बिल्डिंग में कौन सा बेहतर है? 

Whey Protein 

रेसीस्टेंस ट्रेंनिंग (Resistance training) के साथ व्हेय प्रोटीन लेने से जल्दी मसल ग्रोथ होती है। मसल प्रोटीन सिंथेसिस भी जल्दी से होता है। 

Beginners से लेकर athletes तक सभी इसको पसंद करते हैं। 

Yeast Protein 

स्टडीज दिखाती हैं की यह भी lean mass बढ़ा सकता है, लेकिन वे प्रोटीन से तेज नहीं। प्योर मसल बिल्डिंग के लिए व्हेय प्रोटीन ही बेहतर है। 

अगर आप वेगन  है तो आप Yeast Protein की तरफ जा सकते हैं। 

young man in Gym

पाचन में कौन सा बेहतर है? 

Whey Protein  लगभग lactose-free  होता है तो अगर आपको lactose  से एलरजी है तो भी आप इसे ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको दूध या दूध की चीजों से एलर्जी है तो आप इसकी तरफ नहीं जा सकते। 

Yeast Protein पूरी तरह से डेयरी फ्री है और  lactose-free  है। लेकिन कुछ लोगों को शुरआती दिनों में गैस और ब्लोटिंग हो सकती है। 

बाकी सेहत सुधार जैसे (Gut, Cholesterol, Immunity)

कुछ रिसर्च में पाया गया है की Whey Protein लेने से inflammation और cholesterol में सुधार देखने को मिलता है। 

 https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3905294/

Yeast Protein में भी हाई फाइबर होने की वजह से Gut हेल्थ अच्छी करता है और Cholesterol को कम करने में मदद मिलती है। 

 https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC9029278/

कीमत में कौनसा सस्ता? 

Whey Protein में आपको कई ऑप्शन मिल जाते हैं, जैसे की Whey Protein concentrate,  Whey Protein Isolate, तो आप अपनी मर्जी के हिसाब से और अपनी जेब के हिसाब से खरीद सकते हैं। 

Yeast Protein  अभी नया है और कम ही उपलभ्द है। इस वजह से इसका रेट भी Whey Protein के मूकाबले ज्यादा है। 

कहाँ से खरीदे 

टेस्ट और स्वाद में कैसा है ?

Whey Protein का स्वाद सभी लोगों को पसंद आता है. यह  एक क्रीमी शेक देखने को मिलता है। 

Yeast Protein क्रीमी  नहीं होता बल्कि पतला शेख देखने को मिलेगा और पीने के बाद मुंह थोड़ा थोड़ा कड़वा हो सकता है। 

किसे चुनना चाहिए 

Whey Protein बेहतर है यदि  

  • अगर आपका गोल मसल बिल्डिंग, स्ट्रेंथ और परफारमेंस है। 
  • आपको डेयरी प्रोडक्ट से कोई एलेर्जी नहीं है। 
  • आप एक post-workout “fast digesting” protein ढूँढ रहे हैं। 

Yeast Protein उनके लिए  बेहतर जो लोग 

  • Vegan हैं और lactose-intolerant / dairy-free प्रोटीन ढूँढ रहे हैं। 
  • Gut-friendly और sustainable option ऑप्शन चाहते है। 
  • कुछ नया और हट कर try करता चाहते है 

बाकी में अंत में कहना चाहता हु कि दोनों ही प्रोटीनअच्छे हैं। बस आपका फिटनेस गोल और डायट प्रेफरेंस तय करेेगा की कौन सा आपको लेना चाहिए 

Nutrition99 में हर आर्टिकल  trusted source और रिसर्च के सपोर्ट के साथ लिखा जाता है. हर इनफार्मेशन पब्लिश करने से पहले Fact चेक किया जाता है। इसलिए हमारा कंटेंट Reliable,Accurate aur Trustworthy होता है।  

यह भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *