Press ESC to close

क्या Whey Protein महिलाओ को लेना चाहिए?

प्रोटीन शेक न केवल पुरुषों के लिए जरूरी है बल्कि इसकी आवश्यनकता महिलाओं को भी होती है। प्रोटीन महिलाओं के शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है क्यों कि इससे मांसपेशियों का निर्माण होता है। इसके अलावा हमारे शरीर का लगभग 75 प्रतिशत हिस्साल केवल प्रोटीन से ही बनता है।

पहले यह माना जाता था कि प्रोटीन शेक केवल लड़कों के लिए जरूरी होता है, क्यों कि उनको अपनी बॉडी बनानी होती है, पर वास्तयविक में ऐसा नहीं है। लड़कियों को भी प्रोटीन की आवश्य कता होती है, लेकिन कम मात्रा में। प्रोटीन की जरूरत की पूर्ति के लिए प्रोटीन शेक आहार की तुलना में जल्दी  असर दिखाता है। डिब्बायबंद प्रोटीन शेक की बजाय घर में बने ताजे फलों का जूस ज्यापदा फायदेमंद होता है। इस लेख में जानिए महिलाओं के लिए प्रोटीन शेक के फायदों के बारे में।

नुट्रिशन सप्लीमेंट Nutrition Supplement

प्रोटीन शेक को नुट्रिशन का सप्ली मेंट भी कहा जाता है, इसे आप अपने ब्रेकफास्ट के साथ नहीं पी सकते हैं। प्रोटीन शेक को ब्रेकफास्टक की जगह पर ही पीना चाहिए न कि उसके साथ। घर में ताजे फलों से बनाये गये प्रोटीन शेक को पीने से शरीर को पर्याप्तह मात्रा में मिनरल, विटामिन मिलता है। इसके सेवन से शरीर के लिए नियमित रूप से आवश्यकक कैलोरी की पूर्ति भी हो जाती है। इसके अलावा यह महिलाओं के रक्ति, त्वसचा, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी होता है।

तुरंत ऊर्जा देता है Give Quick Energy

आहार की तुलना में प्रोटीन शेक महिलाओं को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। एक्सरसाइज के बाद जितनी तेजी से प्रोटीन आपके शरीर में पहुंचेगा उतनी ही जल्दी उसका असर होगा। जिम से आने के बाद यदि आप प्रोटीन शेक पीती हैं तो यह 30-40 मिनट में अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। वहीं दूसरी तरफ आहार में पाए जाने वाले प्रोटीन करीब एक घंटे के बाद असर दिखाते हैं।

वजन घटाने के लिए Helps to lose Fat

जो महिलायें वजन कम करना चाहती हैं उनको नियमित रूप से प्रोटीन शेक का सेवन करना चाहिए। कई शोधों ने भी इस बात की पुष्टि की है, कि प्रोटीन शेक के सेवन से आप अपना वजन आसानी से कम कर सकती हैं। स्टैंडफोर्ड यूनीवर्सिटी द्वारा किये गये एक शोध में ये पाया गया कि प्रोटीन डायट लेने वाली महिलाएं दिखने में ज्यादा अच्छी और बाकी महिलाओं की अपेक्षा 12 महीने के अंदर ही वजन घटाने में सफल हो सकती हैं।

जिम के बाद है जरूरी Best to Take After Gym

जो महिलायें नियमित जिम जाती हैं या वर्कआउट करती हैं उनके लिए प्रोटीन शेक का सेवन बहुत जरूरी है। दरअसल जब आप बहुत एक्सरसाइज करती हैं तब आपकी मांसपेशियों में दरार आ जाती है। इसको भरने और ठीक करने के लिए प्रोटीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए जिम के बाद प्रोटीन शेक का सेवन जरूरी हो जाता है।

बीमारियों से बचाता है Protect from many Diseases

प्रोटीन शेक कई खतरनाक बीमारियों से भी महिलाओं को बचाता है। जीवनशैली के कारण महिलायें अपने खानपान पर ध्याकन नहीं दे पाती हैं जिसके कारण उनके शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है। इसके कारण दिल की बीमारियां, किड्नी से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में प्रोटीन शेक आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरी करता है साथ ही इन जानलेवा बीमारियों से भी बचाता है।

आप घर पर आसानी से प्रोटीन शेक बना सकती हैं, स्किम्ड मिल्क पाउडर, मिल्क और एग में अपनी पसंद का फ्लेवर भी डाल सकती हैं, जैसे – केसर, इलायची या अन्य कोई फ्लेवर। शेक को और अधिक टेस्टी बनाने के लिए शहद और कोको पाउडर मिलायें।

ये भी पढ़े

प्रोटीनेक्स के फायदे और नुकसान

प्रोटीन क्या है

व्हेय प्रोटीन कब लेना चाहिए

क्या महिलाओ को व्हेय प्रोटीन लेना चाहिए?

व्हेय प्रोटीन कैसे बनता है ?