अभयारिष्ट के फायदे, खुराक और उपयोग : Abhayarishta

दोस्तों,अभयारिष्ट (Abhayarishta) एक आयुर्वेदिक औषधि है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए इस्तेमाल की जाती है। जैसे कि कब्ज़, ब्लोटिंग, गैस या  बवासीर

इसे चमत्कारी दवा का नाम भी दिया गया है। इसमें बहुत सारी हर्बल दवाएं डाली जाती हैं जो कि  पेट की समस्याओं से निजात दिलाती है। लेकिन इसका कम से कम 1 महीने तक सेवन करना आवश्यक है। 

अभयारिष्ट सभी आयुर्वेदिक ब्रांड की मिल जाती है जैसे कि पतंजलि, वैद्यनाथ, डाबर इत्यादि। बवासीर के साथ-साथ यह और भी कई तरह के फायदे देती है। 

अभयारिष्ट में शामिल जड़ी बूटियां : Abhayarishta Composition

  • अभया (हरितकी – टर्मिनलिया चबुला)
  • द्राक्षा (सूखे अंगूर)
  • मधुका (मधुका इंडिका)
  • विदंगा (एम्बेलिया रिब्स), कषयं के लिए पानी
  • गुड़
  • त्रिवृत (ऑपेरुक्लिना टेरपेथम)
  • गोक्षुरा (ट्रिबुलस टेरिस्ट्रिस)
  • धन्याका (धनिया)
  • धाताकी (वुडफोर्डिया फ्रूटिकोसा)
  • चाव्या (मुरलीवाला रेट्रोफ्रैक्टम)
  • इंद्रवरुणी (सिट्रुलस कोलोसिन्थिस)
  • शुनती (अदरक)
  • मिश्रेया (फ़ॉनिक्युलिस वल्गारे)
  • दंती (बालिओस्पर्म मोंटानम)
  • मोकारसा (सालमलिया मालाबारिका)

अभयारिष्ट के फायदे। Abhayarishta Benefits in Hindi

1. बवासीर में फायदेमंद | Beneficial in piles

अभयारिष्ट बवासीर के लिए रामबाण औषधि मानी जाती है। यह निचली आंत से दबाव को हटाकर लाभ देती है जिससे कि रेक्टल की नसों से सूजन कम हो जाती है। बवासीर के दर्द कई बार असहनीय दर्द होती है और यह उसी दर्द से निजात दिलाने में यह मदद करती है। अगर आपकी बवासीर प्रारंभिक चरणों में है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

2. कब्ज में फायदेमंद | Beneficial in Constipation

आजकल बाहर के खानपान की वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है, तो कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए भी आप अभयारिष्ट का सेवन कर सकते हैं। कब्ज़ से राहत दिलाने के लिए यह बहुत ज्यादा फायदेमंद है. 

3. एनल फिशर को ठीक करता है। Heals anal fissures.

सख्त मल या फिर कब्ज की वजह से कई बार एनल फिशर भी हो जाता है। एनल फिशर से निजात पाने के लिए आप अभयारिष्ट का सेवन कर सकते हैं। यह आंतों की मूवमेंट को ठीक करता है और कब्ज़ से राहत दिलाता है। 

4. पाचन तंत्र ठीक करता है। Improves the digestive system.

कई लोगों का पाचन तंत्र बहुत धीमा होता है जिससे उन्हें खाया पिया जल्दी हजम नहीं होता तो पाचन को ठीक करने के लिए भी आप अभयारिष्ट का सेवन कर सकते हैं। 

5. गैस और सूजन की समस्या से निजात दिलाता है। Gas and bloating problems

अभयारिष्ट पेट के से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है जैसे कि गैस या फिर पेट दर्द इत्यादि अगर आपके पेट में गैस रहती है तो भी आप अभयारिष्ट का सेवन कर सकते हैं या पेट की गैस से निजात दिलाने में काफी प्रभावी दवा है। 

Buy Baidyanath Abhayarishta

6. लीवर से संबंधित रोगों में फायदेमंद | Beneficial in liver related diseases

अभयारिष्ट का प्रयोग लीवर की समस्याओं की से इलाज में भी फायदेमंद रहता है। इसके इस्तेमाल आंते स्वस्थ रहती हैं और दस्त बंद हो जाते हैं। अगर आंते स्वस्थ रहेंगे तो आंतो में दूषित मल जमा नहीं होगा और लीवर भी  स्वस्थ रहेगा। 

अभयारिष्ट का सेवन कैसे करें : Abhayarishta Uses and Dose

आप अभयारिष्ट का सेवन दिन में एक से दो बार गर्म पानी के साथ किया जा सकता है। सामान्यतः इसकी मात्रा 30 ml तक रखने की सलाह दी जाती है, और इसे हमेशा भोजन करने के बाद ही लेना चाहिए, जिससे यह पाचन तंत्र पर बेहतर तरीके से काम कर सके। नियमित रूप से सही मात्रा में लेने पर यह कब्ज, गैस, भूख की कमी और पाचन संबंधी कई परेशानियों में लाभ दे सकता है।

अभयारिष्ट के नुकसान : Abhayarishta Side Effects in Hindi

अभयारिष्ट आयुर्वेदिक नेचुरल दवा है। इसका पेट से जुड़ी समस्याओं लिए फायदेमंद मानी जाती है तो इसका कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला। फिर भी आपको किसी चिकित्सक की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए। 

अभयारिष्ट की कीमत : Abhayarishta Price 

बाजार में अभयारिष्ट आपको कई ब्रांड का मिल जाएगा। सभी की कीमत लगभग अलग-अलग है जैसे कि बैद्यनाथ अभयारिष्ट की कीमत 145 रुपये है। 

अभयारिष्ट कहां से खरीदें? Buy Abhayarishta Online

अभयारिष्ट से जुड़े सवाल : Queries about Abhayarishta in Hindi

प्रश्न: क्या अभयारिष्ट खाली पेट लिया जा सकता है? 
उत्तर: पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए अभय लिस्ट को खाने के बाद ही लेना चाहिए।
प्रशन: क्या अभयारिष्ट के साथ कोई और दवा इस्तेमाल कर सकते हैं? 
उत्तर: अभयारिष्ट एक नेचुरल आयुर्वेदिक दवा है। इसके साथ कोई और दवा इस्तेमाल करनी है तो अपने चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें। 
प्रश्न: क्या अभयारिष्ट बच्चे इस्तेमाल कर सकते हैं? 
उत्तर: जी हां, बच्चे भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन 5ml से 10ml के बीच में ही बच्चों को इसकी खुराक देनी चाहिए। 
प्रश्न: क्या अभय रिश्तों की आदत पड़ जाती है?
उत्तर:जी नहीं अभयारिष्ट की कोई आदत नहीं पड़ती। हां इसे पीने के बाद थोड़ा सा नींद जैसा जोर महसूस होता है। 
प्रश्न: क्या अभयारिष्ट पीने के बाद मोटर बाइक चला सकते हैं। 
उत्तर: अभयारिष्ट पीने के बाद मोटरबाइक या फिर गाड़ी चलाने की सलाह नहीं दी जाती क्योंकि यह थोड़ा सा मदहोश कर देती है जिससे आपको नींद आना, चक्कर आना या फिर फिर निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *